कुल पेज दृश्य

नवंबर २३ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
नवंबर २३ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 23 नवंबर 2026

नवंबर २३, सॉनेट, एकादशी, सरस्वती, मालवी, बृज, लघुकथा, गीत, मुक्तक, दोहा गीत

सलिल सृजन नवंबर २३
०
मुक्तिका
तप रही है यह धरा
करें हम मिलकर हरा
0 
काम खोटे अब न कर 
जिएँ जीवन को खरा 
0 
दोष सब के क्यों दिखे?
देख खुद के भी जरा  
0 
सँवारा तन ही सदा 
हेर क्या मन भी झरा?
0 
शार्दूला नारियाँ 
रहे हर दुर्जन डरा 
0 
गैर का करना नहीं 
खुदी का हो आसरा 
0 
मिटा गम हो मसखरा
कूल कर मन की धरा 
000      
मुक्तिका
0
तप रही है ये धरा, आओ! इसे शीतल् करें
मरुस्थल यह हो न पाए, सब मिलें मधुवन करें
0
तप रही यह द्वेष, नफरत, स्वार्थ से मत भूलना
प्रदूषित पर्यावरण हो शुद्ध, नव जीवन करें
0
भेज सब को जहन्नुम में, नहीं जन्नत मिल सके
कहीं क्यों जाएँ?, धरित्री को हमीं गुलशन करें
0
लड़-भिड़े पा पीर तड़पे, पर नहीं सीखा सबक
नष्ट कर हथियार सारे, शांति का वंदन करें
0
धूल में खिल फूल पाएँ, शूल सारे दूर कर
कूल हों सब जेन जी, निज विरासत चंदन करें
0
जो गलत हो नष्ट खुद ही, प्रकृति पर हो भरोसा
नष्ट ऊर्जा हो न अब मत व्यर्थ ही खंडन करें
0
पूज श्रम प्रतिभा लगन को, सत्य शुभ अपना सकें
''सलिल'' हो संजीव, जीवन को चलो! नंदन करें
000
दोहा गीत ० पैरों में पत्थर चुभे, बदला लेते हाथ। उठा चढ़ा जल जोड़ कर, मौन नवाते माथ।। ० मन से शंका मिट गई, जागी श्रद्धा-आस। शंका-अरि शंकर दिया, नाम अधर धर हास।। पर्वत सम विश्वास की, सुता पार्वती साथ। जग पितु-मात कहा किया, खुद को खुदी सनाथ।। पैरों में पत्थर चुभे, बदला लेते हाथ... ० विष-अणु से रक्षा रहे, विष्णु दे दिया नाम। लक्ष्य लक्ष्मी संग रहे, तभी बनें सब काम।। जीवन रक्षित-सुखी हो, शूल मुक्त हो पाथ। जग के पालनहार की, कृपा न रहे अनाथ।। पैरों में पत्थर चुभे, बदला लेते हाथ... ० विधि सीखी तब ही हुआ, जीवन में आनंद। परम ब्रह्म ध्वनि बन पुजे, संग शारद बन छंद।। चित्र गुप्त था सभी का, निराकार थे नाथ। सत् नारायण नाम दे, विहँस झुकाया माथ।। पैरों में पत्थर चुभे, बदला लेते हाथ...
000
मुक्तक खुद के दुश्मन हैं हम खुद ही, हमसे बढ़कर दुश्मन कौन। समय सवाल पूछता है जब तब, रह जाते सँकुचाकर मौन।। घरवाली झट आगे आकर, साथ निभाती कहकर सच- मत भूलो मुझको मैं ही हूँ, मित्र-शत्रु रहबर औ' डॉन।।
000
२३.११.२०२६ ०००
ग़ज़ल ० सफ़र जिंदगी का अधूरा न छोड़ो। नहीं हमसफर एक नाता न तोड़ो।। . जनम से मरण तक, मरण से जनम तक। मुड़ती हैं राहें, कदम भी तो मोड़ो।। . लगे जीत मुश्किल तो मुमकिन बनाओ। विफलता के भय को मिटाओ झिंझोड़ो।। . पड़ें आबले पाँव में तो न रोओ। बना शूल फूलों को आहिस्ता फोड़ो।। . सरल रूठना, फेरना मुँह न मानो उठो मुस्कुराकर जरा हाथ जोड़ो।। . बनो हमसफ़र नीलिमा-लालिमा की। बिछो पाँव-तल में, बनो धूल रोड़ो।। . कहते हैं बगिया कली फूल पौधे। मिलो जब "सलिल" से हरे होके दौड़ो।। २३.११.२०२६ ०००
सॉनेट
एकादशी
•
एकादशी एकता लाए,
एक-एक ग्यारह होते हैं,
अगर न हों, हम सुख खोते हैं,
मैं-तुम प्रेमामृत पी पाए।
मत अद्वैत द्वैत बिसराए,
हँसे तभी जब मन रोते हैं,
सुख दुख में खाते गोते हैं,
अपरा-परा साथ जी जाए।
जले दीप से दीप निरंतर,
दीपमालिका होती तब ही,
तब ही धनतेरस मनती है।
नर्क मुक्त हो तब अभ्यंकर,
गोवर्धन हरियाए तब ही,
एकादशी बुद्धि जनती है।
गन्ना ग्यारस
२३.११.२०२३
•••
सॉनेट
आज
●
आज कह रहा जागो भाई!
कल से कल की मिली विरासत
कल बिन कहीं न कल हो आहत
बिना बात मत भागो भाई!
आज चलो सब शीश उठाकर
कोई कुछ न किसी से छीने
कोई न फेंके टुकड़े बीने
बढ़ो साथ कर कदम मिलाकर
आज मान आभार विगत का
कर ले स्वागत हँस आगत का
कर लेना-देना चाहत का
आज बिदा हो दुख मत करना
कल को आज बना श्रम करना
सत्य-शिव-सुंदर भजना-वरना
२३-११-२०२२
●●●
सरस्वती स्तवन
मालवी
*
उठो म्हारी मैया जी
उठो म्हारी मैया जी, हुई गयो प्रभात जी।
सिन्दूरी आसमान, बीत गयी रात जी।
फूलां की सेज मिली, गेरी नींद लागी थी।
भाँत-भाँत सुपनां में, मोह-कथा पागी थी।
साया नी संग रह्या, बिसर वचन-बात जी
बांग-कूक काँव-काँव, कलरव जी जुड़ाग्या।
चीख-शोर आर्तनाद, किलकिल मन टूट रह्या।
छंद-गीत नरमदा, कलकल धुन साथ जी
राजहंस नीर-छीर, मति निरमल दीजो जी।
हात जोड़, शीश झुका, विनत नमन लीजो जी।
पाँव पडूँ लाज रखो, रो सदा साथ जी
***
मात सरस्वती वीणापाणी
मात सरस्वती वीणापाणी, माँ की शोभा न्यारी रे!
बाँकी झाँकी हिरदा बसती, यांकी छवि है प्यारी रे!
वेद पुराण कहानी गाथा, श्लोक छंद रस घोले रे!
बालक-बूढ़ा, लोग-लुगाई, माता की जय बोले रे !
मैया का जस गान करी ने, शब्द-ब्रह्म पुज जावे रे
नाद-ताल-रस की जै होवे, छंद-बंद बन जावे रे!
आल्हा कजरी राई ठुमरी, ख्याल भजन रच गांवां रे!
मैया का आशीष शीश पर, आसमान का छांवा रे!
***
सरस्वती स्तवन
बृज
*
मातु! सुनौ तुम आइहौ आइहौ,
काव्य कला हमकौ समुझाइहौ।
फेर कभी मुख दूर न जाइहौ
गीत सिखाइहौ, बीन बजाइहौ।
श्वेत वदन है, श्वेत वसन है
श्वेत लै वाहन दरस दिखाइहौ।
छंद सिखाइहौ, गीत सुनाइहौ,
ताल बजाइहौ, वाह दिलाइहौ।
*
सुर संधान की कामना है मोहे,
ताल बता दीजै मातु सरस्वती।
छंद की; गीत की चाहना है इतै,
नेकु सिखा दीजै मातु सरस्वती।
आखर-शब्द की, साधना नेंक सी
रस-लय दीजै मातु सरस्वती।
सत्य समय का; बोल-बता सकूँ
सत-शिव दीजै मातु सरस्वती।
*
शब्द निशब्द अशब्द कबै भए,
शून्य में गूँज सुना रय शारद।
पंक में पंकज नित्य खिला रय;
भ्रमरों लौं भरमा रय शारद।
शब्द से उपजै; शब्द में लीन हो,
शब्द को शब्द ही भा रय शारद।
ताल हो; थाप हो; नाद-निनाद हो
शब्द की कीर्ति सुना रय शारद।
२२-११-२०१९
***
दोहा
खोता निज पहचान तब, रेखा बनता बिंदु.
पीट रहा निज ढोल पर, तारा बना न इंदु.
.
चिल्लाने से नियति कब, सुनती? व्यर्थ पुकार
मौन भाव से टेर प्रभु, सुन करते उद्धार
२२-११-२०१७
***
लघुकथा
बदलाव का मतलब
*
जन प्रतिनिधियों के भ्रष्टाचरण, लगातार बढ़ते कर और मँहगाई, संवेदनहीन प्रशासन और पूंजीपति समर्थक नीतियों ने जीवन दूभर कर दिया तो जनता जनार्दन ने अपने वज्रास्त्र का प्रयोग कर सत्ताधारी दल को चारों खाने चित्त कर विपक्षी दल को सत्तासीन कर दिया।
अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में निरंतर पेट्रोल-डीजल की कीमत में गिरावट के बावजूद ईंधन के दाम न घटने, बीच सत्र में अधिनियमों द्वारा परोक्ष कर वृद्धि और बजट में आम कर्मचारी को मजबूर कर सरकार द्वारा काटे और कम ब्याज पर लंबे समय तक उपयोग किये गये भविष्य निधि कोष पर करारोपण से ठगा अनुभव कर रहे मतदाता को समझ ही नहीं आया बदलाव का मतलब।​
***
गीत:
किरण कब होती अकेली…
*
किरण कब होती अकेली?
नित उजाला बाँटती है
जानती है सूर्य उगता और ढलता,
उग सके फिर
सांध्य-बेला में न जगती
भ्रमित होए तिमिर से घिर
चन्द्रमा की कलाई पर,
मौन राखी बाँधती है
चाँदनी भेंटे नवेली
किरण कब होती अकेली…
*
मेघ आच्छादित गगन को
देख रोता जब विवश मन
दीप को आ बाल देती,
झोपड़ी भी झूम पाए
भाई की जब याद आती,
सलिल से प्रक्षाल जाए
साश्रु नयनों से करे पुनि
निज दुखों का आचमन
वेदना हो प्रिय सहेली
किरण कब होती अकेली…
*
पञ्च तत्वों में समाये
पञ्च तत्वों को सुमिरती
तीन कालों तक प्रकाशित
तीन लोकों को निहारे
भाईचारा ही सहारा
अधर शाश्वत सच पुकारे
गुमा जो आकार हो साकार
नभ को चुप निरखती
बुझती अनबुझ पहेली
किरण कब होती अकेली…
२२-११-२०१६
*
मुक्तक
काैन किसका सगा है
लगता प्रेम पगा है
नेह नाता जाे मिला
हमें उसने ठगा है
*
दिल से दिल की बात हो
खुशनुमा हालात हो
गीत गाये झूमकर
गून्जते नग्मात हो
२३-११-२०१४

*** 

रविवार, 23 नवंबर 2025

नवंबर २३, सॉनेट, एकादशी, सरस्वती, मालवी, बृज, लघुकथा, गीत, किरण

सलिल सृजन नवंबर २३
० 
सॉनेट
एकादशी
•
एकादशी एकता लाए,
एक-एक ग्यारह होते हैं,
अगर न हों, हम सुख खोते हैं,
मैं-तुम प्रेमामृत पी पाए।
मत अद्वैत द्वैत बिसराए,
हँसे तभी जब मन रोते हैं,
सुख दुख में खाते गोते हैं,
अपरा-परा साथ जी जाए।
जले दीप से दीप निरंतर,
दीपमालिका होती तब ही,
तब ही धनतेरस मनती है।
नर्क मुक्त हो तब अभ्यंकर,
गोवर्धन हरियाए तब ही,
एकादशी बुद्धि जनती है।
गन्ना ग्यारस
२३.११.२०२३
•••
सॉनेट
आज
●
आज कह रहा जागो भाई!
कल से कल की मिली विरासत
कल बिन कहीं न कल हो आहत
बिना बात मत भागो भाई!
आज चलो सब शीश उठाकर
कोई कुछ न किसी से छीने
कोई न फेंके टुकड़े बीने
बढ़ो साथ कर कदम मिलाकर
आज मान आभार विगत का
कर ले स्वागत हँस आगत का
कर लेना-देना चाहत का
आज बिदा हो दुख मत करना
कल को आज बना श्रम करना
सत्य-शिव-सुंदर भजना-वरना
२३-११-२०२२
●●●
सरस्वती स्तवन
मालवी
*
उठो म्हारी मैया जी
उठो म्हारी मैया जी, हुई गयो प्रभात जी।
सिन्दूरी आसमान, बीत गयी रात जी।
फूलां की सेज मिली, गेरी नींद लागी थी।
भाँत-भाँत सुपनां में, मोह-कथा पागी थी।
साया नी संग रह्या, बिसर वचन-बात जी
बांग-कूक काँव-काँव, कलरव जी जुड़ाग्या।
चीख-शोर आर्तनाद, किलकिल मन टूट रह्या।
छंद-गीत नरमदा, कलकल धुन साथ जी
राजहंस नीर-छीर, मति निरमल दीजो जी।
हात जोड़, शीश झुका, विनत नमन लीजो जी।
पाँव पडूँ लाज रखो, रो सदा साथ जी
***
मात सरस्वती वीणापाणी
मात सरस्वती वीणापाणी, माँ की शोभा न्यारी रे!
बाँकी झाँकी हिरदा बसती, यांकी छवि है प्यारी रे!
वेद पुराण कहानी गाथा, श्लोक छंद रस घोले रे!
बालक-बूढ़ा, लोग-लुगाई, माता की जय बोले रे !
मैया का जस गान करी ने, शब्द-ब्रह्म पुज जावे रे
नाद-ताल-रस की जै होवे, छंद-बंद बन जावे रे!
आल्हा कजरी राई ठुमरी, ख्याल भजन रच गांवां रे!
मैया का आशीष शीश पर, आसमान का छांवा रे!
***
सरस्वती स्तवन
बृज
*
मातु! सुनौ तुम आइहौ आइहौ,
काव्य कला हमकौ समुझाइहौ।
फेर कभी मुख दूर न जाइहौ
गीत सिखाइहौ, बीन बजाइहौ।
श्वेत वदन है, श्वेत वसन है
श्वेत लै वाहन दरस दिखाइहौ।
छंद सिखाइहौ, गीत सुनाइहौ,
ताल बजाइहौ, वाह दिलाइहौ।
*
सुर संधान की कामना है मोहे,
ताल बता दीजै मातु सरस्वती।
छंद की; गीत की चाहना है इतै,
नेकु सिखा दीजै मातु सरस्वती।
आखर-शब्द की, साधना नेंक सी
रस-लय दीजै मातु सरस्वती।
सत्य समय का; बोल-बता सकूँ
सत-शिव दीजै मातु सरस्वती।
*
शब्द निशब्द अशब्द कबै भए,
शून्य में गूँज सुना रय शारद।
पंक में पंकज नित्य खिला रय;
भ्रमरों लौं भरमा रय शारद।
शब्द से उपजै; शब्द में लीन हो,
शब्द को शब्द ही भा रय शारद।
ताल हो; थाप हो; नाद-निनाद हो
शब्द की कीर्ति सुना रय शारद।
२२-११-२०१९
***
दोहा
खोता निज पहचान तब, रेखा बनता बिंदु.
पीट रहा निज ढोल पर, तारा बना न इंदु.
.
चिल्लाने से नियति कब, सुनती? व्यर्थ पुकार
मौन भाव से टेर प्रभु, सुन करते उद्धार
२२-११-२०१७
***
लघुकथा
बदलाव का मतलब
*
जन प्रतिनिधियों के भ्रष्टाचरण, लगातार बढ़ते कर और मँहगाई, संवेदनहीन प्रशासन और पूंजीपति समर्थक नीतियों ने जीवन दूभर कर दिया तो जनता जनार्दन ने अपने वज्रास्त्र का प्रयोग कर सत्ताधारी दल को चारों खाने चित्त कर विपक्षी दल को सत्तासीन कर दिया।
अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में निरंतर पेट्रोल-डीजल की कीमत में गिरावट के बावजूद ईंधन के दाम न घटने, बीच सत्र में अधिनियमों द्वारा परोक्ष कर वृद्धि और बजट में आम कर्मचारी को मजबूर कर सरकार द्वारा काटे और कम ब्याज पर लंबे समय तक उपयोग किये गये भविष्य निधि कोष पर करारोपण से ठगा अनुभव कर रहे मतदाता को समझ ही नहीं आया बदलाव का मतलब।​
***
गीत:
किरण कब होती अकेली…
*
किरण कब होती अकेली?
नित उजाला बाँटती है
जानती है सूर्य उगता और ढलता,
उग सके फिर
सांध्य-बेला में न जगती
भ्रमित होए तिमिर से घिर
चन्द्रमा की कलाई पर,
मौन राखी बाँधती है
चाँदनी भेंटे नवेली
किरण कब होती अकेली…
*
मेघ आच्छादित गगन को
देख रोता जब विवश मन
दीप को आ बाल देती,
झोपड़ी भी झूम पाए
भाई की जब याद आती,
सलिल से प्रक्षाल जाए
साश्रु नयनों से करे पुनि
निज दुखों का आचमन
वेदना हो प्रिय सहेली
किरण कब होती अकेली…
*
पञ्च तत्वों में समाये
पञ्च तत्वों को सुमिरती
तीन कालों तक प्रकाशित
तीन लोकों को निहारे
भाईचारा ही सहारा
अधर शाश्वत सच पुकारे
गुमा जो आकार हो साकार
नभ को चुप निरखती
बुझती अनबुझ पहेली
किरण कब होती अकेली…
२२-११-२०१६
*
मुक्तक
काैन किसका सगा है
लगता प्रेम पगा है
नेह नाता जाे मिला
हमें उसने ठगा है
*
दिल से दिल की बात हो
खुशनुमा हालात हो
गीत गाये झूमकर
गून्जते नग्मात हो
२३-११-२०१४
***