कुल पेज दृश्य

dumdaar dohe लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
dumdaar dohe लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 30 जनवरी 2016

doha salila

दोहा सलिला
*
दो दुमिया दोहे

*
बागड़ खाती खेत को
नदिया निगले घाट,
मुश्किल में हैं शनिश्चर
मारा धोबी-पाट।
दाँव नारी ने भारी
दिखाती अद्भुत लाघव।।
*
आह भरे दरगाह भी
देख डटीं खातून,
परंपरा के नाम पर
अधिकारों का खून।
अब नहीं होने देंगी
नहीं मिट्टी की  माधव।।
*
ममता ने ममता तजी
पा कुर्सी का संग,
गिरगिट भी बेरंग है
देख बदलते रंग।
जला-पुतवा दे थाना
सगे अपराधी नाना।।
*
केर-बेर के संग सा
दिल्ली का माहौल,
नमो-केजरी जमाते
इक दूजे को धौल।
नहीं हम-तुम बदलेंगे
प्रजा को खूब छलेंगे।।
*
टैक्स लगते नित नये
ये मामा शिवराज,
माहुल, शकुनी, कंस के
बन बैठे सरताज।
जान-जीवन दूभर हुआ
आप उड़ाते हैं पुआ।।
*
टेस्ट जीत लो यार तुम
ट्वंटी हम लें जीत,
दोनों की जयकार हो
कैसी सुन्दर रीत?
बजाये जनता ताली
जेब अपनी कर खाली।।
*
मिर्ज़ा या नेहवाल हो
नारी भारी खूब,
जड़ें रखे मजबूत यों
जैसे नन्हीं दूब।
झूलन-झंडा फहरता
ऑस्ट्रेलिया दहलता।।
***