कुल पेज दृश्य

सोमवार, 30 दिसंबर 2013

mukatak -sanjiv

मुक्तक :
संजीव 'सलिल'
*
भारत नहीं झुका है, भारत नहीं झुकेगा
भारत नहीं चुका है, भारत नहीं चुकेगा
हम-आप मेहनती हों, ईमानदार हों तो-
भारत नहीं रुका है, भारत नहीं रुकेगा
*
आँसू पोंछे किसी आँख का मिलकर हम इस साल
श्रम-सीकर से रहे सुसज्जित सखे हमारा भाल
सघन तिमिर में दीप वर्तिका सदृश जल सकें मौन-
'सलिल' न व्यर्थ बजायें नेता जा संसद में गाल
*
पानी-पानी हो रहे बिन पानी तालाब
पानी खोकर आँख का मनुज हुआ बेआब
राजनीति के खेल में उल्टी चलते चाल-
कांटें सीने से लगा कुचले फूल गुलाब
***


doha salila: sanjiv

दोहा सलिला:
पौधरोपण कीजिए
संजीव
*
पौधारोपण कीजिए, शुद्ध हो सके वायु
जीवन जियें निरोग सब, मानव हो दीर्घायु
*
एक-एक ग्यारह हुए, विहँसे बारह मास
तेरह पग चलकर हरें, 'सलिल' सभी संत्रास
*
मैं-तुम मिल जब हम हुए, मंज़िल मिली समीप
हों अनेक जब एक तो, तम हरते बन दीप
*
चेतन जब चैतन्य हो, तब होता संजीव
अंतर्मन शतदल सदृश, खिल होता राजीव
*
विजय-पराजय से रहे, जब अंतर्मन दूर
प्रभु-कीर्तन पल-पल करे, श्वासों का संतूर
*
जब तक रीतेगा नहीं, आकांक्षा का कोष
जब तक पायेगा नहीं, अंतर्मन संतोष
*
नित लाती है रवि-किरण, दिनकर का पैगाम
लाली आती उषा के, गालों पर सुन नाम
*
आशीषों की रोटरी, कोशिश की हो राह
वाह परिश्रम की करें, मन में पले न डाह
*
अंकुर पल्लव पौध ही, बढ़ बनते उद्यान
संरक्षण पा ओषजन, से दें जीवन दान
*
 

शनिवार, 28 दिसंबर 2013

RKM BHILAI MEETING

​

 ॐ   
  राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद
(मानव कल्याण हेतु समर्पित संस्थाओं, मंदिरों, पत्रिकाओं व सज्जनों का परिसंघ,पंजीयन क्रमांक: 0874@2013 )
: कार्यालय : 
 राष्ट्रीय अध्यक्ष: त्रिलोकी प्रसाद वर्मा रामसखी निवास , पड़ाव पोखर लेन, आमगोला, मुजफ्फरपुर-842002 बिहार
 ०९४३१२ ३८६२३, ०६२१-२२४३९९९, trilokee.verma@gmail.com 
महामंत्री :इंजी. संजीव वर्मा 'सलिल', २०४ , विजय अपार्टमेन्ट, नेपियर टाउन, जबलपुर, ४८२००१ मध्य प्रदेश ९४२५१ ८३२४४ , ०७६१ २४१११३१, salil.sanjiv@gmail.com  
कोषाध्यक्ष सह प्रशासनिक सचिव: अरबिंद कुमार सिन्हा जे. ऍफ़. १/७१, ब्लोक ६, मार्ग १० राजेन्द्र नगर पटना ८०००१६ 
०९४३१० ७७५५५, ०६१२ २६८४४४४, arbindsinha@yahoo.com 
।  कायास्थित ईश का, अंश हुआ कायस्थ ।
।। सब सबके सहयोग से, हों उन्नत आत्मस्थ ।।
==========================================================================

पत्र क्रमांक: ३९६-१/महा/राकाम/२०१३         जबलपुर, दिनाँक २७ .१२.२०१३
प्रति :
१. समस्त पदाधिकारी, राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद्। 
२. समस्त संबद्ध संस्थाएँ, राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद। 
३.  समस्त चित्रांश पत्रिकाएँ|
४. समस्त सम्बंधित प्रतिष्ठान|
विषय : राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद् की राष्ट्रीय सञ्चालन समिति/कार्यकारिणी समिति बैठक, वार्षिक आम सभा व युवा परिचय सम्मलेन भिलाई दिनाँक १५.१२.२०१३ का संक्षिप्त कार्यवाही विवरण।
सन्दर्भ: पूर्व अधिसूचना पत्रांक -३८७ दि. १०.११.२०१३।
महोदय,
        वंदे मातरम।
उक्त सन्दर्भान्तर्गत अधिसूचनानुसार राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद दिल्ली की राष्ट्रीय सञ्चालन समिति तथा कार्यकारिणी समिति की संयुक्त बैठक दिनाँक १५.१२.२०१३ को छतीसगढ़ की उद्योगधानी भिलाई जिला दुर्ग के राजराजेश्वरी मंदिर के निकट अपना केशरी लॉज में प्रातः ८ बजे से आरम्भ हुई। 
बैठक की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष चित्रांश त्रिलोकी प्रसाद वर्मा ने महापरिषद कार्यालय के सुचारु सञ्चालन हेतु पदाधिकारियों के कार्यभार में परिवर्तन की आवश्यकता प्रतिपादित की। महामंत्री चि. डॉ. यू. सी. श्रीवास्तव ने चलभाष पर समिति को सम्बोधित करते हुए समयाभाव के कारण महामंत्री पद से मुक्त किये जाने हेतु अनुरोध करते हुए अपने पूर्ण सहयोग से आश्वस्त किया। अध्यक्ष के प्रस्ताव पर सदन ने सदन ने सर्व सम्मति से डॉ. श्रीवास्तव के अनुरोध को स्वीकारते हुए वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चि. इंजी. संजीव वर्मा 'सलिल' से महामंत्री पद का दायित्व स्वीकारने तथा वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद का दायित्व संस्था हित में डॉ. श्रीवास्तव को सौंपने का अनुरोध किया जिसे उदारतापूर्वक स्वीकारते हुए श्री संजीव वर्मा 'सलिल' ने महामंत्री के रूप में बैठक का सञ्चालन किया। 
   यथोचित विचार-विमर्श पश्चात् निम्न प्रस्ताव सर्व सम्मति से स्वीकार किये गए:
१.  तत्काल प्रभाव से वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का पदभार डॉ. यू. सी. श्रीवास्तव तथा महामंत्री का पदभार इंजी. संजीव वर्मा 'सलिल' ग्रहण कर कार्यारम्भ करें। संस्था की आवश्यकता को देखते हुए दोनों पदाधिकारियों द्वारा सहृदयता से अध्यक्ष के अनुरोध को स्वीकारने पर समिति ने आभार व्यक्त किया तथा नव पदों हेतु शुभ कामनाएँ दीं।
२. उक्तानुसार महापरिषद के बैंक लेखा  सञ्चालन हेतु संबंधित बैंक शाखा में डॉ. यू. सी. श्रीवास्तव के स्थान पर इं. संजीव वर्मा 'सलिल' के हस्ताक्षर की
प्रविष्टि कराने हेतु कोषाध्यक्ष को निर्देशित किया गया| ३. पिछली बैठक/आम सभा की कार्यवाही तथा महामंत्री, कोषाध्यक्ष, संगठन मंत्री एवं क्षेत्रीय प्रभारियों द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदनों की पुष्टि की गयी|
४. कोषाध्यक्ष श्री अरबिंद सिन्हा  ने चार्टर अकाउंटेंट द्वारा आय-व्यय लेखा वर्ष २०१२-१३ तैयार होने किन्तु महामंत्री द्वारा अनुमोदित न करा पाने की जानकारी दी। समिति ने अगली बैठक में आय-व्यय लेखा वर्ष २०१३-१४ की तथा प्रस्तावित बजट लेखा वर्ष २०१३-१४ प्रस्तुत किये जाने की प्रत्याशा में लेखा प्रस्तुति को मान्य किया।
५. संविधान की पंजीकृत प्रति में टंकण व अन्य त्रुटियों/परिवर्तनों के निराकरण हेतु चि. संजीव वर्मा 'सलिल' द्वारा प्रस्तुत निम्न प्रस्ताव सर्व सम्मति से स्वीकार किये गये। 
  क. कंडिका ५ तथा ८ के अंतर्विरोध का निराकरण करते हुए कंडिका ८ में 'जनरल बॉडी' के स्थान पर 'गवर्निंग बॉडी'  किया जाता है।
  ख. कंडिका ११ मैं वर्णित गवर्निंग बॉडी 'सञ्चालन समिति' के पदाधिकारियों के पदनाम के साथ दैनंदिन व्यव्हार में 'राष्ट्रीय' शब्द जोड़ा जा सकता है। केंद्रीय संगठन पदाधिकारियों तथा स्थानीय समिति पदाधिकारियों के पदनाम भिन्न हों।
  ग. कंडिका १२ में 'इन एब्सेंस ऑफ़ प्रेसिडेंट, वाइस प्रेसिडेंट शैल टेकओवर द ड्यूटीज़ एंड पॉवर्स ऑफ़ प्रेसिडेंट इन कंसलटेशन विथ द वाइस प्रेसिडेंट ' के स्थान पर 'इन एब्सेंस ऑफ़ प्रेसिडेंट सीनियर वाइस प्रेसिडेंट शैल ऑटोमेटिकली टेकओवर द ड्यूटीज़ एंड पॉवर्स ऑफ़ प्रेसिडेंट विथ कंसेंट ऑफ़ गवर्निंग बॉडी'  किया जाता है।
  घ. गवर्निंग बॉडी में 'वाइस प्रेसिडेंट २' के स्थान पर 'सीनियर वाइस प्रेसिडेंट १ तथा वाइस प्रेसिडेंट १' किया जाता है।
  च. 'इन एब्सेंस ऑफ़ जनरल सेक्रेटरी सेक्रेटरी ड्यूली अथॉराइज्ड बाय जनरल सेक्रेटरी विल परफॉर्म ड्यूटीज' के स्थान पर ''इन एब्सेंस ऑफ़ जनरल सेक्रेटरी सेक्रेटरी ड्यूली अथॉराइज्ड बाय जनरल सेक्रेटरी और एनी अदर ऑफिस बियरर विल परफॉर्म ड्यूटीज टेम्पोरेरिली विथ द कंसेंट ऑफ़ सीनियर मोस्ट ऑफिस बियरर ऑफ़ गवर्निंग बॉडी प्रेजेंट. इन केस ऑफ़ परमानेंट रिप्लेसमेंट ड्यूली अथॉराइज्ड बाय गवर्निंग बॉडी' जोड़ा जाता है।
  छ. चीफ कोऑर्डिनेटर के कर्तव्यों में 'एज एंड व्हेन रिक्वायर्ड' के साथ 'बाय एनी ऑफ़ द गवर्निंग बॉडी मेंबर एंड टु एलेक्ट इलेक्शन ऑफिसर विथ कंसल्टेशन ऑफ़ गवर्निंग बॉडी एट द एंड ऑफ़ फोर्थ ईयर ऑफ़ टेन्योर' जोड़ा जाता है।
  ज. कंडिका १४ में 'आल अपील्स बि रिफर्ड टु जनरल बॉडी'  में जनरल बॉडी के स्थान पर गवर्निग बॉडी' किया जाता है|
  झ. कंडिका १८ तथा २१ में बैंक लेखा खोलने तथा संचालित करने हेतु अध्यक्ष, महासचिव तथा कोषाध्यक्ष अधिकृत किये जाते हैं|  उक्त में से किसी की स्थाई अनुपलब्धता की स्थिति में गवर्निंग बॉडी की सहमति से स्थानापन्न नियुक्ति की जाएगी। 
  ट. कंडिका ९ में वर्णित पदाधिकारियों के अतिरिक्त संस्था की आवश्यकतानुसार अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति अध्यक्ष, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा महामंत्री तथा संगठन मंत्री से परामर्श प्राप्त कर करेंगे। इन पदाधिकारियों के पदनाम के साथ 'संगठन' शब्द जुड़ा होगा। ये गवर्निंग बॉडी में वर्णित पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में संस्था हित में सौंपे गये कार्यों व गतिविधियों का संचालन करेंगे तथा यथासमय प्रतिवेदन महामंत्री को भेजेंगे।
  ठ. संगठन एवं इसकी बैठक का स्वरूप निम्नानुसार होगा: 
     अ. सामान्य सभा/जनरल बॉडी: सर्वोच्च सभा जिसमें संस्था के सभी सदस्य सम्मिलित होंगे।  (बैठक वर्ष में न्यूनतम एक बार–दिसम्बर)
  आ.सञ्चालन समिति/गवर्निंग बॉडी: सामान्य समिति द्वारा निर्वाचित पदाधिकारी। -कंडिका ९ (हर ४ माह में कम से कम एक बार–अप्रैल-ऑगस्त  –दिसम्बर)
     इ. कार्यकारिणी समिति/एक्जीक्यूटिव बॉडी: गवर्निंग बॉडी तथा मनोनीत संगठन पदाधिकारी।   (वर्ष में कम से कम २ बार जून-दिसम्बर)
     ई. स्थानीय समिति/लोकल बॉडी /प्रान्त/ जिला/ तहसील अथवा अन्य सम्बद्ध संस्थाएँ। (आवश्यकतानुसार वर्ष में कम से कम १ बार)
      उ. आयोजन समिति / ऑर्गनाइजिंग बॉडी : आयोजन विशेष हेतु गठित समिति। 
६. संविधान के प्रावधानों के अंतर्गत पंजीयक कार्यालय को भेजी जानेवाली जानकारी प्रशासनिक सचिव मंत्री तथा चि. मनीषशंकर वर्मा महासचिव मुख्या लय नोयडा  महामंत्री के माध्यम से यथासमय भेजना सुनिश्चित करेंगे। 
७. पत्रांक ६९ दिनांक ९-०३-०१३ के परिपालन में चि. संजीव वर्मा 'सलिल' ने संस्था के ध्वज तथा प्रतीक चिन्ह के निम्न रूपांकन प्रस्तुत किये जिन्हें सर्व सम्मति से स्वीकार किया गया। 
ध्वज का आकार आयताकार, अनुपात लम्बाई : चौड़ाई = १.५ : १, कपडे का रंग सफ़ेद, नीली आकृति में केसरिया वृत्त तथा केसरिया आकृति में नीला वृत्त। बड़ा वृत्त : व्यास ०.७५, छोटे वृत्त : व्यास 0.२५।  

                                     
  प्रतीक चिन्ह: आकार : वर्गाकार श्वेत पृष्ठ भूमि में केसरिया रेखांकन।
                                      
८. अपने-अपने क्षेत्रों के सदस्यों तथा सम्बद्ध संस्थाओं के अध्यक्ष/सचिव, अन्य संस्थाओं की नवीनीकृत पूर्ण सूची(पास पोर्ट चित्र, डाक का पता, दूरभाष/चलभाष क्रमांक, पिन कोड तथा ईमेल) महामंत्री को यथाशीघ्र उपलब्ध कराने हेतु सभी क्षेत्र प्रभारी एवं सयोजंक  से अनुरोध किया गया।
९. सभी निर्वाचित/मनोनीत पदाधिकारियों से अनुरोध किया गया कि वे अगले वर्ष हेतु अपने लक्ष्य निर्धारित कर उपलब्धियों की जानकारी तथा मासिक प्रतिवेदन में महामंत्री को नियमित भेजें तथा बैठकों में प्रस्तुत करें।
१०. संगठन मंत्री तथा संयुक्त महामंत्री द्वारा प्रस्तावित, अध्यक्ष द्वारा अनुशंसित निम्न १९ सयोजकों को शुल्क, सदस्यता प्रपत्र, लिखित सहमति, तथा अन्य जानकारी प्राप्त होने की प्रत्याशा में नामित किया गया| पूर्व में मनोनीत पदाधिकारियों ने  अब तक न भेजी हो तो तुरंत भेजें।
१. प्रांतीय संयोजक छत्तीसगढ़: चित्रांश मदन श्रीवास्तव ई डब्ल्यू ८९६ वार्ड ३, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी बिलासपुर छत्तीसगढ़ चलभाष ०९५८९५ ७६७१४, ई मेल wepl0106@gmail.com
२. जिला संयोजक दुर्ग छत्तीसगढ़: चित्रांश अशोक खरे, २० ए एवेन्यू व्ही, सेक्टर २ भिलाई दुर्ग ४९१००१ छत्तीसगढ़ चलभाष ०९३००७ ६८६९४, ई मेल akkhare@gmail.com
३. जिला संयोजक बिलासपुर छत्तीसगढ़: श्रीमती दीपिका श्रीवास्तव, , गोंड़पारा,
बिलासपुर छत्तीसगढ़ चलभाष ०९८२७१ ६८८११
४ . जिला संयोजक जोधपुर राजस्थान: चित्रांश भानु प्रकाश नेपालिया, एडवोकेट, ४३९/११ सी रोड, सरदारपुरा, जोधपुर ३४२००१ चलभाष ०९४६०५ ५१२६९
५ . जिला संयोजक जयपुर राजस्थान: चित्रांश  गिरधर माथुर, ११/९६८ मालवीय  नगर, जयपुर ३०२०१७ चलभाष ०८०५८६ ६४४४५
६ . जिला संयोजक उदयपुर राजस्थान: चित्रांश डॉ. बिसारिया, कल्पतरु सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, सेकटर ५ हिरन मगरी उदयपुर ३१३००२ चलभाष ०९३५२५ ०१५८९, ई मेल: kalptarudr@gmail.com७ . जिला संयोजक बीकानेर राजस्थान: चित्रांश डॉ. चन्द्रमोहन माथुर, मल्टी स्टोरी क़्वार्टर नं. १०४ कोठी नं. ३८ के पास, सर्किट हाउस के सामने, बीकानेर ३३४००१ चलभाष ०९३५१४ ३६३२९, ई मेल: drcmmathur@rediffmail.com
८ . जिला संयोजक कोटा राजस्थान चित्रांश मदनमोहन सक्सेना, ४३३ समीप रामदेव टेम्पल, नयापुरा, कोटा चलभाष ०९४१४२ ६०८९८
९ . जिला संयोजक नागौर राजस्थान: चित्रांश शुभ्रा कुलश्रेष्ठ, बालाजी विहार कॉलोनी, कुचामन सिटी, नागौर चलभाष ०९७८४३ ४०३४३
१०. जिला संयोजक झुंझुनू राजस्थान: चित्रांश प्रेमबिहारी माथुर, ए १४ बी इंदिरा नगर, झुंझुनू ३३३००१ चलभाष ०९४६०८ ४२०४०
११. जिला संयोजक भीलवाड़ा राजस्थान: चित्रांश अक्षय माथुर, एफ २१६ बापू नगर,भीलवाड़ा चलभाष ०९४१४३०२५७४
१२. जिला संयोजक अजमेर राजस्थान: चित्रांश अनिल नाग, अधिवक्ता, १९२३ न्यू  कायस्थ कॉलोनी, गली २, लोहागल रोड, अजमेर दूरभाष: ०१४५ २६२७४००
१३. जिला संयोजक सीकर राजस्थान: चित्रांश अशोक माथुर, वार्ड १५, दाधीच नगर, सीकर चलभाष ०९८२४९ ५७५६३
१४. जिला संयोजक टोंक राजस्थान: चित्रांश अशोक सक्सेना, टीनी राइट स्कूल, अशोक चौक, पुराना चौक, टोंक चलभाष ०९८२९८ ४७०२१
१५. जिला संयोजक अलवर राजस्थान: चित्रांश कमल सक्सेना, माननी काबड़ तिराहा, अलवर
१६. जिला संयोजक भरतपुर राजस्थान: चित्रांश डॉ. उमेश भारतीय, ए १भारतीय क्लीनिक, रेलवे ब्रिज, मथुरा रोड, भरतपुर चलभाष ०९८२८० ४९३२९
१७. जिला संयोजक बूंदी राजस्थान: चित्रांश गिरधर श्रीवास्तव, एन एच ८, विकास नगर, बूंदी, चलभाष ०९४१४२ ५६६७५
१८. जिला संयोजक सवाईमाधोपुर राजस्थान: चित्रांश राजेश कुमार श्रीवास्तव, ग्रीन हाउस ३/ १३२ हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सवाईमाधोपुर चलभाष ०९४१४३ १४७५८
१९. जिला संयोजक मुजफ्फरपुर बिहार: चित्रांश संत कुमार, पड़ाव पोखर लेन २ एक्सटेंशन, रमना मुजफ्फरपुर ८४२००२ चलभाष ०९८३५६ ०५३८०, ईमेल: santkumar 949@gmail.com 
११. वर्ष २०१४ को 'युवा-संगठन वर्ष' के रूप में मनाने हेतु सभी पदाधिकारी, संस्थाएँ तथा सदस्य युवाओं की समस्याओं को जानने व निराकरण करने के विशेष प्रयास करें। 
१२. आगामी बैठकों/सम्मेलन हेतु लिखित प्रस्ताव महामंत्री को ३१ मार्च २०१४ तक भेजें|
१३. श्री दिनकर वर्मा संबंधी प्रकरण में जाँच प्रभारी चि. संजीव वर्मा 'सलिल' तत्कालीन वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन पर विचारकर सर्व सम्मति से निर्णय किया गया कि महामंत्री प्रतिवेदन की प्रति श्री दिनकर वर्मा को उपलब्ध कराएं तथा प्रतिवेदन में निर्दिष्ट अनुसार उनके द्वारा घटनाक्रम पर खेद व्यक्त कर भविष्य में वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति सम्मानपूर्ण आचरण करने व संस्थागत अनुशासन का पालन करने के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त करने पर उनका निलम्बन समाप्त कर संस्था में पुनः सम्मिलित किया जाए। तत्पश्चात उन्हें यथोचित जिम्मेदारी दी जा सकती है।
१४. महापरिषद की वेब साइट का सुचारु सञ्चालन सुनिश्चित किया जाए। 
अध्यक्ष की अनुमति से महामंत्री द्वारा सभी उपस्थितों व आयोजकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन तथा चित्रांश चेतना मंच राजराजेश्वरी मंदिर में युवा परिचय सम्मलेन में सहभागिता हेतु अनुरोध के साथ बैठक का समापन हुआ।  
युवक –युवती परिचय सम्मलेन 
देव चित्रगुप्त के पूजार्चन पश्चात् आयोजन संस्था चित्रांश चेतना मंच भिलाई के पदाधिकारियों  ने राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद के पदाधिकारियों का आत्मीय स्वागत किया। पदाधिकारियों के सारगर्भित सम्बोधन पश्चात् चित्रांश युवाओं की वैवाहिक जानकारियों का आदान-प्रदान तथा मंच से परिचय का कार्यक्रम संपन्न हुआ। समापन सत्र में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से पधारे मुख्य अतिथि श्री संजय श्रीवास्तव सभापति नगर निगम रायपुर ने महापरिषद पदाधिकारियों से मिलकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भावी कार्यक्रमों में हर सम्भव सहयोग का वायदा किया तथा रायपुर में आगामी बैठक हेतु अनुरोध किया जिस पर  अध्यक्ष/महामंत्री द्वारा सहमति व्यक्त कर संगठन सचिव को संपर्क बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर पत्रिका राष्ट्रीय चित्रांश चेतना के विशेषांक का विमोचन सर्व चित्रांश संजय श्रीवास्तव, त्रिलोकी प्रसाद वर्मा तथा संजीव वर्मा 'सलिल' ने संयुक्त रूप से किया। सभी अतिथियों ने सहभागी परिवारों के प्रति शुभकामनायें व्यक्त कीं। तत्पश्चात बिरादरी भोज संपन्न हुआ।
वार्षिक आम सभा 
संदेश में फोटो देखें संदेश में फोटो देखें संदेश में फोटो देखें
 आयोजन के अंतिम चरण में महापरिषद की वार्षिक आम सभा अध्यक्ष श्री त्रिलोकी प्रसाद वर्मा की अध्यक्षता तथा महामंत्री श्री संजीव वर्मा 'सलिल' के सञ्चालन में संपन्न हुई। नव मनोनीत उपस्थित पदाधिकारियों सर्व चित्रांश राजेश निगम प्रांतीय संयोजक मध्य प्रदेश, मदन श्रीवास्तव प्रांतीय संयोजक छत्तीसगढ़, दीपिका श्रीवास्तव जिला संयोजक बिलासपुर, अशोक खरे जिला संयोजक दुर्ग ने  राष्ट्रीय पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त कर संगठन के प्रति निष्ठापूर्वक समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। आम सभा ने सञ्चालन समिति व कार्यकारिणी समिति द्वारा पूर्व पारित प्रस्तावों से सहमति व्यक्त की| उपाध्यक्षद्वय अनुपम कुमार एवं के. के. वर्मा ने कोष एवं संगठन  की मजबूती हेतु स्थानीय अक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया|  महामंत्री द्वारा आयोजन समिति के पदाधिकारियों सर्व चित्रांश सत्यनारायण भटनागर, अरुण श्रीवास्तव, के. सी. सक्सेना, राजेश प्रसाद  श्रीवास्तव, गोविंद जौहरी, शशि रायज़ादा, लाल बाबू श्रीवास्तव, कमलकान्त श्रीवास्तव, सतीशचन्द्र श्रीवास्तव, विजय निगम, अंशुमन वर्मा, चन्द्रकान्त श्रीवास्तव, प्रविरज श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, सतीश श्रीवास्तव, पंकज सिन्हा तथा संयोजक अरुण श्रीवास्तव 'विनीत' के प्रति आभार व्यक्त कर महापरिषद को सुदृढ़ करने की अपील के साथ कार्यक्रम समापन की घोषणा की गयी।



                                                            संजीव वर्मा 'सलिल'                                                                 महामंत्री     

facebook: sahiyta salila / sanjiv verma 'salil'