कुल पेज दृश्य

शुक्रवार, 19 फ़रवरी 2021

परिचय संजीव वर्मा 'सलिल'

परिचय 

नाम: संजीव वर्मा 'सलिल'।














जन्म: २०-८-१९५२, मंडला मध्य प्रदेश।
माता-पिता: स्व. शांति देवी - स्व. राज बहादुर वर्मा।
प्रेरणास्रोत: बुआश्री महीयसी महादेवी वर्मा।
शिक्षा: त्रिवर्षीय डिप्लोमा सिविल अभियांत्रिकी, बी.ई., एम. आई. ई., विशारद, एम. ए. (अर्थशास्त्र, दर्शनशास्त्र), एलएल. बी., डिप्लोमा पत्रकारिता, प्रमाणपत्र कंप्यूटर अनुप्रयोग।
संपर्क - विश्ववाणी हिंदी संस्थान, ४०१ अपार्टमेंट, नेपियर टाउन, जबलपुर ४८२००१, 
चलभाष ९४२५१८३२४४, ईमेल - salil.sanjiv@gmail.com .  
संप्रति: 
पूर्व कार्यपालन यंत्री/संभागीय परियोजना अभियंता लोक निर्माण विभाग, सहायक महाप्रबंधक म.प्र. सड़क विकास निगम। 
अधिवक्ता म. प्र. उच्च न्यायालय।  
संस्थापक अभियान जबलपुर। 
चेयरमैन इंडियन जिओटेक्नीकल सोसायटी जबलपुर चैप्टर। 
पूर्व वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष / महामंत्री राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद।  
पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय कायस्थ महासभा।  
संरक्षक राजकुमारी बाई बाल निकेतन (निराश्रित गृह) जबलपुर। 
सभापति विश्ववाणी हिंदी संस्थान जबलपुर। 
संचालक समन्वय प्रकाशन जबलपुर। 
पूर्व पर्यवेक्षक राजीव गाँधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय भोपाल।
कार्यकारिणी सदस्य इंटेक जबलपुर। 
प्रकाशित कृतियाँ:
१. कलम के देव, भक्ति गीत संग्रह,  १९९७, ।
२. भूकंप के साथ जीना सीखें, जनोपयोगी तकनीकी, १९९७, (सहलेखन) जबलपुर भूकंप के बाद १००० प्रतियाँ निशुल्क वितरित।
३. लोकतंत्र का मक़बरा, कविताएँ, २००१) विमोचन शायरे आज़म कृष्णबिहारी 'नूर'।
४. मीत मेरे, कविताएँ, २००२ विमोचन आचार्य विष्णुकांत शास्त्री तत्कालीन राज्यपाल उत्तर प्रदेश।
५. सौरभ:, संस्कृत श्लोक, दोहानुवाद व् टीका, (सह लेखन), २००२ विमोचन आचार्य विष्णुकांत शास्त्री तत्कालीन राज्यपाल उत्तर प्रदेश।
६. काल है संक्रांति का नवगीत संग्रह २०१६ विमोचन प्रवीण सक्सेना, लोकार्पण ज़हीर कुरैशी-योगराज प्रभाकर। हरिशंकर श्रीवास्तव पुरस्कार २५०० रु से पुरस्कृत
७. कुरुक्षेत्र गाथा प्रबंध काव्य, (सहलेखन),२०१६ विमोचन रामकृष्ण कुसुमारिया मंत्री म. प्र. शासन।
८. सड़क पर गीत-नवगीत संग्रह, २०१८ अभिव्यक्ति विश्वम पुरस्कार १२,००० रु. नगद से पुरस्कृत, विमोचन प्रवीण सक्सेना-पूर्णिमा बर्मन-राजेंद्र वर्मा।
संपादन:
(क) कृतियाँ: १. निर्माण के नूपुर (अभियंता कवियों का संकलन १९८३),२. नींव के पत्थर (अभियंता कवियों का संकलन १९८५), ३. राम नाम सुखदाई १९९९ तथा २००९, ४. तिनका-तिनका नीड़ २०००, ५. सौरभः (संस्कृत श्लोकों का दोहानुवाद) २००३, ६. ऑफ़ एंड ओन (अंग्रेजी ग़ज़ल संग्रह) २००१, ७. यदा-कदा (ऑफ़ एंड ओन का हिंदी काव्यानुवाद) २००४, ८. द्वार खड़े इतिहास के २००६, ९. समयजयी साहित्यशिल्पी प्रो. भागवतप्रसाद मिश्र 'नियाज़' (विवेचना) २००६, १०-११. काव्य मंदाकिनी (सामूहिक काव्य संग्रह) २००८ व २०१०।
(ख) स्मारिकाएँ: १. शिल्पांजलि १९८३, २. लेखनी १९८४, ३. इंजीनियर्स टाइम्स १९८४, ४. शिल्पा १९८६, ५. लेखनी-२ १९८९, ६. संकल्प १९९४,७. दिव्याशीष १९९६, ८. शाकाहार की खोज १९९९, ९. वास्तुदीप २००२ (विमोचन स्व. कुप. सी. सुदर्शन सरसंघ चालक तथा भाई महावीर राज्यपाल मध्य प्रदेश), १०. इंडियन जिओलॉजिकल सोसाइटी सम्मेलन २००४, ११. दूरभाषिका लोक निर्माण विभाग २००६, (विमोचन श्री नागेन्द्र सिंह तत्कालीन मंत्री लोक निर्माण विभाग म. प्र.) १२. निर्माण दूरभाषिका २००७, १३. विनायक दर्शन २००७, १४. मार्ग (IGS) २००९, १५. भवनांजलि (२०१३), १६. अभियंता बंधु (IEI) २०१३, १७. शब्द समिधा २०१९।
(ग) पत्रिकाएँ: १. चित्राशीष १९८० से १९९४, २. एम.पी. सबॉर्डिनेट इंजीनियर्स मंथली जर्नल १९८२ - १९८७, ३. यांत्रिकी समय १९८९-१९९०, ४. इंजीनियर्स टाइम्स १९९६-१९९८, ५. एफोड मंथली जर्नल १९८८-९०, ६. नर्मदा साहित्यिक पत्रिका २००२-२००४, ७. सृजन साधना २०२०।
(घ). भूमिका लेखन: ६५ पुस्तकें।
(च). तकनीकी लेख: १५। 
अप्रकाशित कार्य-
मौलिक कृतियाँ :
दिव्य गृह खंडकाव्य, लघुकथा संग्रह - जंगल में जनतंत्र, कुत्ते बेहतर  हैं, बाल गीत संग्रह आँख के तारे, गीत संग्रह  दर्पण मत तोड़ो, मुक्तक संग्रह आशा पर आकाश, हाइकु संग्रह पुष्पा जीवन बाग़, कविता संग्रह काव्य किरण, जनक छंद संग्रह - जनक सुषमा, हिंदी ग़ज़ल संग्रह मौसम ख़राब है, बुंदेली ग़ज़ल संग्रह मूं मत मोड़ो, दोहा संग्रह गले मिले दोहा-यमक, दोहा-दोहा श्लेष,  जनवाणी शत शत नमन (बुंदेली, अवधी, भोजपुरी, निमाड़ी, मालवी, छत्तीसगढ़ी, राजस्थानी, सरायकी, गढ़वाली की रचनाएँ), छंद कोश, अलंकार कोश, मुहावरा कोश, दोहा गाथा सनातन, छंद बहर का मूल है, तकनीकी शब्दार्थ सलिला।
अनुवाद:
(अ) ७ संस्कृत-हिंदी काव्यानुवाद: नर्मदा स्तुति (५ नर्मदाष्टक, नर्मदा कवच आदि), शिव-साधना (शिव तांडव स्तोत्र, शिव महिम्न स्तोत्र, द्वादश ज्योतिर्लिंग स्तोत्र आदि),रक्षक हैं श्री राम (रामरक्षा स्तोत्र), गजेन्द्र प्रणाम ( गजेन्द्र स्तोत्र), नृसिंह वंदना (नृसिंह स्तोत्र, कवच, गायत्री, आर्तनादाष्टक आदि), महालक्ष्मी स्तोत्र (श्री महालक्ष्यमष्टक स्तोत्र), विदुर नीति,  सत्य सूक्त (दोहानुवाद)।
रचनायें प्रकाशित: मुक्तक मंजरी (४० मुक्तक), कन्टेम्परेरी हिंदी पोएट्री (८ रचनाएँ परिचय), ७५ गद्य-पद्य संकलन, लगभग ४०० पत्रिकाएँ। मेकलसुता पत्रिका में २ वर्ष तक लेखमाला 'दोहा गाथा सनातन' प्रकाशित।  पत्रिका शिखर वार्ता में जबलपुर भूकंप १९९३ पर आमुख कथा।
विशेष उपलब्धि :
सरस्वती वंदना 'अंब विमल दे' का भारत के समस्त सरस्वती शिशु मंदिर संस्थाओं में दैनिक प्रार्थना के रूप में गायन।
जीवन परिचय प्रकाशित ७ साहित्यकार कोश। 
इस सदी के २५१ अंतरराष्ट्रीय श्रेष्ठ व्यंग्यकार संकलन में व्यंग्य व परिचय प्रकाशित। 
नवगीत कोष २०२० में नवगीत संकलनों का विवरण तथा जीवन परिचय प्रकाशित।  
'वैश्विकता के निकष पर भारतीय यांत्रिकीय संरचनाएँ' इंस्टीयूशन ऑफ़ इंजीनियर्स कोलकाता द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर सेकंड बेस्ट घोषित, महामहिम राष्ट्रपति जी के कर कमलों से पुरस्कार प्राप्त।
इंटेक जबलपुर तथा स्मार्ट सिटी द्वारा आयोजित 'जिओ हेरिटेज ऑफ़ जबलपुर'  सेमिनार में पुरस्कृत।  
इंस्टीयूशन ऑफ़ इंजीनियर्स जबलपुर केंद्र द्वारा 'फ्यूचर ऑफ़ ग्रीन बिल्डिंग्स' पर प्रस्तुति सम्मानित २०-७-२०१९। 
अंतरजाल पर- 
१९९८ से सक्रिय, हिन्द युग्म.कॉम  पर छंद-शिक्षण २ वर्ष तक २०१६-२०१७।   
साहित्य शिल्पी पर 'काव्य का रचनाशास्त्र' ८० अलंकारों पर लेखमाला २०१७-२०१८, १०० छंदों पर लेखमाला २०१८-२०१९।
अक्षरवाणी पर ऑनलाइन छंद शिक्षण २०२०-२१ लगातार जारी।
फेसबुक पृष्ठों और वॉट्सऐप समूहों पर हिंसी भाषा, व्याकरण और छंदों का शिक्षण २०१८ से निरंतर।  

सम्मान- १० राज्यों (मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, हरयाणा, दिल्ली, गुजरात, छत्तीसगढ़, असम, बंगाल) की विविध संस्थाओं द्वारा दो सौ से अधिक सम्मान तथा अलंकरण। प्रमुख हैं - सरस्वती रत्न, संपादक रत्न, विज्ञान रत्न, २० वीं शताब्दी रत्न, साहित्य रत्न, आचार्य, वाग्विदाम्बर, साहित्य वारिधि, साहित्य शिरोमणि, वास्तु गौरव, मानस हंस, साहित्य गौरव, साहित्य श्री (४), काव्य श्री, भाषा भूषण, कायस्थ कीर्तिध्वज, चित्रांश गौरव, कायस्थ भूषण, लघुकथा गौरव, हरि ठाकुर स्मृति सम्मान, सारस्वत साहित्य सम्मान, कविगुरु रवीन्द्रनाथ सारस्वत सम्मान, युगपुरुष विवेकानंद पत्रकार रत्न सम्मान, साहित्य शिरोमणि सारस्वत सम्मान, भारत गौरव सारस्वत सम्मान, कामता प्रसाद गुरु वर्तिका अलंकरण, उत्कृष्टता प्रमाणपत्र, सर्टिफिकेट ऑफ़ मेरिट, पूरनलाल श्रीवास्तव लोक साहित्य अलंकरण गुंजन कला सदन जबलपुर, राजा धामदेव अलंकरण गहमर, गायत्री सृजन सम्मान , भवानीप्रसाद तिवारी स्मृति साहित्य श्री , छंद सम्राट २०२१ आदि।