कुल पेज दृश्य

रविवार, 21 फ़रवरी 2021

डिस्क्शनरी और शब्द कोष

डिस्क्शनरी और शब्द कोष 
आचार्य संजीव वर्मा 'सलिल'
*
डिस्क्शनरी में लाइफ से पहले डैथ
शब्दकोष में जन्म के बाद मृत्यु 

डिस्क्शनरी में स्टार्ट से पहले एंड 
शब्दकोष में आरंभ के बाद अंत 

डिस्क्शनरी में पेरेंट्स, मदर-फादर से पहले चाइल्ड
शब्दकोष में माता-पिता के बाद संतान 

डिस्क्शनरी में मॉर्निंग से पहले ईवनिंग 
शब्दकोष में सुबह के बाद संध्या 

डिस्क्शनरी में लंच से पहले डिनर 
शब्दकोष में दोपहर भोज के बाद रात्रि भोज 

डिस्क्शनरी में नून से पहले नाइट 
शब्दकोष में अपराह्न/दोपहर के बाद रात्रि 

डिस्क्शनरी में मैरिज  से पहले डाइवोर्स 
शब्दकोष में विवाह के बाद विवाह विच्छेद 
*


कोई टिप्पणी नहीं: