दोहा ग़ज़ल :
संजीव
*
जमा निगाहें लक्ष्य पर, बन जा सलिल उकाब।
पैर जमीं पर जमाकर, देख गगन की आब।।
हूँ तो मैं खोले हुए, पढ़ता नहीं किताब।
आनंदित मन-प्राण पा, सूखा हुआ गुलाब।।
गिनती की साँसें मिलीं, रखना तनिक हिसाब।
किसे पता कहना पड़े, कब अलविदा जनाब।।
दकियनूसी हुए गर, पिया नारियल-डाब।
प्रगतिशील पी कोल्ड्रिंक, करते गला ख़राब।।
किसने लब से छू दिया, पानी हुआ शराब।
बढ़कर थामा हाथ तो, टूट गया झट ख्वाब।।
सच्चाई छिपती नहीं, ओढ़ें लाख नकाब।
उम्र न छिपती बाल पर, मलकर 'सलिल' खिजाब।।
नेह निनादित नर्मदा, प्रमुदित मन पंजाब।
सलिल-प्रीत गोदावरी, साबरमती चनाब।।
***
Sanjiv verma 'Salil'
salil.sanjiv@gmail.com
http://divyanarmada.blogspot.in
संजीव
*
जमा निगाहें लक्ष्य पर, बन जा सलिल उकाब।
पैर जमीं पर जमाकर, देख गगन की आब।।
हूँ तो मैं खोले हुए, पढ़ता नहीं किताब।
आनंदित मन-प्राण पा, सूखा हुआ गुलाब।।
गिनती की साँसें मिलीं, रखना तनिक हिसाब।
किसे पता कहना पड़े, कब अलविदा जनाब।।
दकियनूसी हुए गर, पिया नारियल-डाब।
प्रगतिशील पी कोल्ड्रिंक, करते गला ख़राब।।
किसने लब से छू दिया, पानी हुआ शराब।
बढ़कर थामा हाथ तो, टूट गया झट ख्वाब।।
सच्चाई छिपती नहीं, ओढ़ें लाख नकाब।
उम्र न छिपती बाल पर, मलकर 'सलिल' खिजाब।।
नेह निनादित नर्मदा, प्रमुदित मन पंजाब।
सलिल-प्रीत गोदावरी, साबरमती चनाब।।
***
Sanjiv verma 'Salil'
salil.sanjiv@gmail.com
http://divyanarmada.blogspot.in
7 टिप्पणियां:
deepti gupta via yahoogroups.com
आदरणीय संजीव जी,
सर्वथा एक नवीन प्रस्तुति ! बहुत सुन्दर और मनोहारी ! आपकी सृजनशीलता को नमन !
सादर ,
दीप्ति
Kusum Vir via yahoogroups.com
बहुत ही सुन्दर दोहे आचार्य जी l
सादर,
कुसुम वीर
achal verma
गज़ल भी , गीत भी , और शब्दों में सच्चाई भी
इसलिए रचना लगी प्यारी और म
achal verma
गज़ल भी , गीत भी , और शब्दों में सच्चाई भी
इसलिए रचना लगी प्यारी और मन को भाई भी ।
Mahesh Dewedyvia yahoogroups.com
सुन्दर मुक्तिकाओं के लिए बधाई सलिल जी .
महेश चन्द्र द्विवेदी
Indira Pratap via yahoogroups.com
संजीव भाई नई विधा दोहे गज़ल पसंद आई , निम्न दोहे माशाल्लाह,
जमा निगाहें लक्ष्य पर, बन जा सलिल उकाब।
पैर जमीं पर जमाकर, देख गगन की आब।।
हूँ तो मैं खोले हुए, पढ़ता नहीं किताब।
आनंदित मन-प्राण पा, सूखा हुआ गुलाब।।
गिनती की साँसें मिलीं, रखना तनिक हिसाब।
किसे पता कहना पड़े, कब अलविदा जनाब।। सराहना कुबूल करें ,दिद्दा
Shishir Sarabhai
shishirsarabhai@yahoo.com
प्रिय संजीव भाई,
मज़ा आ गया आपके दोहे पढकर .
ढेर दाद के साथ,
सादर,
शिशिर
एक टिप्पणी भेजें