कुल पेज दृश्य

शनिवार, 27 अक्तूबर 2018

सूचना- 'सार्थक लघुकथाएँ'

विश्ववाणी हिंदी संस्थान 
समन्वयम २०४ विजय अपार्टमेंट, नेपियर टाउन, जबलपुर ४८२००१, चलभाष: ९४२५१ ८३२४४ 
ऍफ़ २, वी ५ विनायक होम्स, मयूर विहार, अशोक गार्डन,भोपाल ४६२०२३ चलभाष: ९५७५४६५१४७ 
=======================================
प्रतिनिधि भारतीय लघुकथाकार और लघुकथाएँ : २०१८ 
विश्ववाणी हिंदी संस्थान जबलपुर के तत्वावधान में 'प्रतिनिधि भारतीय लघुकथाकार और लघुकथाएँ : २०१८'' शीर्षक से २५ लघुकथाकारों की १०-१० लघु कथाएँ ८-८ पृष्ठों पर चित्र, संक्षिप्त परिचय तथा संपर्क सूत्र सहित सहयोगाधार पर प्रकाशित करने की योजना है। संकलन का आवरण बहुरंगी पेपरबैक होगा।प्रत्येक सहभागी को मात्र ३०००/- का अंशदान, सभी सहयोगी जुटने तथा रचनाएँ स्वीकृत होने के बाद भेजना होगा। प्रत्येक सहभागी को २० प्रतियाँ निशुल्क उपलब्ध कराई जाएँगी जिनका विक्रय या अन्य उपयोग करने हेतु वे स्वतंत्र होंगे। इच्छुक लघुकथाकार ९४२५१८३२४४ या ९५७५४६५१४७ पर संयोजकों से बात कर सकते हैं। ग्रन्थ के आरंभ में लघुकथा विषयक शोधपरक लेख तथा अंत में परिशिष्ट में शोध छात्रों हेतु उपयोगी सूचनाएँ और सामग्री संकलित की जाएगी। हिंदी के साथ अन्य भारतीय भाषाओँ की लघु कथाएं हिंदी अनुवाद सहित भी आमंत्रित हैं। सहमति व सामग्री हेतु ईमेल: salil.sanjiv@gmail.com, roy. kanta@gmail.com .
​***​
'सार्थक लघुकथाएँ'
*
विश्ववाणी हिंदी संस्थान जबलपुर के तत्वावधान में 'सार्थक लघुकथाएँ' शीर्षक से सहयोगाधार पर १११ लघुकथाकारों की २-२ प्रतिनिधि लघु कथाएँ २ पृष्ठों पर चित्र, संक्षिप्त परिचय (जन्मतिथि-स्थान, माता-पिता, जीवन साथी, साहित्यिक गुरु व प्रकाशित पुस्तकों के नाम, शिक्षा, लेखन विधाएँ, अभिरुचि/आजीविका, डाक का पता, ईमेल, चलभाष क्रमांक आदि) सहित प्रकाशित की जा रही हैं। संकलन में लघुकथा पर शोधपरक सामग्री भी होगी। लगभग २५० पृष्ठों के पठनीय पेपरबैक संकलन की २-२ प्रतियाँ पंजीकृत पुस्त-प्रेष्य की जाएँगी। प्रत्येक सहभागी को मात्र ३००/- का अंशदान रचनाएँ स्वीकृत होने के बाद बताये गए बैंक खाते में जमाकर पावती ईमेल करना होगी। इच्छुक लघुकथाकार नीचे टिप्पणी में नाम-पता, चलभाष (मोबाइल) क्रमांक अंकित कर सकते हैं। सहमति व सामग्री हेतु ईमेल: salil.sanjiv@ gmail.com, roy. kanta@gmail.com इच्छुक लघुकथाकार ९४२५१८३२४४ या ९५७५४६५१४७ पर संयोजकों से बात कर सकते हैं। अतिरिक्त प्रतियों पर मुद्रित मूल्य से ३०% रियायत मिलेंगी। कुछ ही स्थान शेष, निराशा से बचने हेतु शीघ्रता करें।
***

कोई टिप्पणी नहीं: