कुल पेज दृश्य

शुक्रवार, 13 मार्च 2020

आमंत्रण

विश्ववाणी हिंदी संस्थान अभियान जबलपुर
लघुकथा गोष्ठी आमंत्रण
जबलपुर। अखिल भारतीय ख्यातिप्राप्त लघुकथाकार श्रीमती कांता राय के मुख्यातिथ्य में विश्ववाणी हिंदी संस्थान अभियान, साहित्य संगम संस्थान तथा वनमाली सूजन पीठ के संयुक्त तत्वावधान में लघुकथा संगोष्ठी संस्था कार्यालय ४०१ विजय अपार्टमेंट, नेपियर टाउन, जबलपुर में दिनाँक १४ मार्च शनिवार को अपराह्न ३ बजे से आचार्य संजीव वर्मा "सलिल"की अध्यक्षता में आयोजित है। गोष्ठी में मुख्य वक्ता डॉ. राजकुमार तिवारी 'सुमित्र' हैं। लघुकथा की दशा और दिशा पर विचार विनिमय, सद्य प्रकाशित लघुकथा संग्रहों की समालोचना तथा लघुकथा पाठ में सहभागिता हेतु नगर के लघुकथाकारों से संयोजक द्वय श्री पवन जैन व श्रीमती छाया सक्सेना ने उपस्थिति का अनुरोध किया है।
विश्ववाणी हिंदी संस्थान अभियान जबलपुर
रंग पर्व काव्य गोष्ठी २०२०
आमंत्रण
जबलपुर। अखिल भारतीय ख्यातिप्राप्त लघुकथाकार कवयित्री श्रीमती कांता राय के मुख्यातिथ्य तथा अभियंता तरुण कुमार आनंद, अध्यक्ष इंस्टीट्यूशन ऑफ़ इंजीनियर्स जबलपुर की अध्यक्षता में विश्ववाणी हिंदी संस्थान अभियान, साहित्य संगम संस्थान तथा वनमाली सृजन पीठ के संयुक्त तत्वावधान में रंग पर्व काव्य गोष्ठी वृद्धाश्रम जबलपुर में दिनाँक १५ मार्च रविवार को अपराह्न ३ बजे से आयोजित है। इस अवसर पर वृद्ध जनों के साथ कवि बंधु अपनी रचनाएँ प्रस्तुत करेंगे। नगर के काव्यानुरागियों से उपस्थिति का अनुरोध सर्व श्री बसंत शर्मा, सुरेश तन्मय, छाया सक्सेना, मिथलेश बड़गैया, संतोष नेमा आदि ने किया है।

कोई टिप्पणी नहीं: