कुल पेज दृश्य

मंगलवार, 31 मार्च 2020

विश्ववाणी हिंदी संस्थान जबलपुर लघुकथा प्रकोष्ठ

विश्ववाणी हिंदी संस्थान जबलपुर
लघुकथा प्रकोष्ठ
*
प्रकाश सदस्य बनने हेतु निम्नानुसार प्रपत्र प्रस्तुत करें। नियमित - गंभीर सदस्यों को संतान की गतिविधि संचालन, इकाई संयोजक बनाने, संकलनों में स्थान देने, प्रकाशन में सहायता आदि में प्राथमिकता दी जाएगी।
*
मुख्य गतिविधि
१. लेखन प्रशिक्षण, विमर्श, संपादन आदि।
२. प्रकाशन, भूमिका लेखन, समीक्षा, विमोचन आदि में सहयोग।
३. पुस्तकालय सुविधा।
४. नियमित गोष्ठियाँ।
५. शोध परियाजनाओं में सहभागिता।
६. ईकाई स्थापना।
७. पत्र-पत्रिका प्रकाशन।
***
सदस्यता प्रपत्र
०१. सदस्य का नाम व चित्र- संजीव वर्मा 'सलिल'
०२. डाक का पता- ४०१ विजय अपार्टमेंट, नेपियर टाउन, जबलपुर ४८२००१
०३. दूरभाष/चलभाष क्रमांक- ९४२५१८३२४४
०४. ईमेल- salil.sanjiv@gmail.com
०५. जन्मतिथि- २०-८-१९५२, मंडला
०६. माता-पिता-जीवनसाथी के नाम- स्मृतिशेष शांतिदेवी-राजबहादुर वर्मा।
डॉ. साधना वर्मा, प्रोफेसर अर्थशास्त्र।
०७. गुरु - श्री सुरेश उपाध्याय।
०७. शिक्षा- डी.सी.ई., बी.ई., एम.ए.(दर्शन, अर्थ), एलएल. बी., डिप्. पत्रकारिता, विशारद।
०८. कार्य अनुभव- से.नि. अभियंता।
०९. लेखनविधा- गद्य समीक्षा, निबंध, लेख, संस्मरण, नाटक, तकनीकी लेख आदि। पद्य - छंद, गीत, प्रबंध काव्य, काव्यानुवाद आदि।
१०. प्रकाशित एकल पुस्तकें- कलम के देव, भूकंप के साथ जीना सीखें, लोकतंत्र का मकबरा, मीत मेरे, काल है संक्रांति का, सड़क पर।
११. लघुकथा प्रकोष्ठ की कार्यशालाओं व अन्य गतिविधियों में सहभागिता तथा निर्देश पालन हेतु सहमति - मैं विश्ववाणी हिंदी संस्थान जबलपुर के नियमों कार्यक्रमों से सहमत हूँ तथा निर्देशों का पालन करूँगा।
३०-३-२०२० संजीव
दिनाँक, स्थान - हस्ताक्षर
*
नियम-
१. प्रकोष्ठ में सहभागिता हेतु सदस्यता प्रपत्र अनिवार्य है।
२. सदस्य सहमति से प्रकोष्ठ की गतिविधि निर्धारित-संचालित करेंगे।
३. सदस्य गतिविधियों में यथासमय यथास्थान सहभागी होंगे।
४. सामान्यत: सभी विमर्श पटल पर किया जाएगा।
५. पटल साहित्यिक विमर्श हेतु है, राजनैतिक वैचारिक प्रतिबद्धता के प्रचार या विमर्श हेतु नहीं।
६. पटल का संचालन अव्यावसायिक, हिंदी हितार्थ, अवैतनिक है तथापि गतिविधि संचालन हेतु आवश्यक व्यय सदस्य समानता के आधार पर जुटाकर व्यय करेंगे।
७. सदस्यों से सद्भाव, सहयोग, सृजन हेतु समर्पण व गंभीरता की अपेक्षा है।
८. सदस्य नियमानुसार 'शांतिराज पुस्तकालय' की पुस्तकों का लाभ ले सकते हैं।
९. व्यक्तिगत मार्गदर्शन हेतु पहले से समय निर्धारित कर यथासमय पधारें।
*

कोई टिप्पणी नहीं: