कुल पेज दृश्य

सोमवार, 30 मार्च 2020

नवगीत

नवगीत:
*
गरियाए बिन
हजम न होता
खाना, किसको कोसें?
.
वैचारिक प्रतिबद्ध भौत हम
जो न साथ हो, करें फौत हम
झूठ - हकीकत क्या?
क्यों सोचें?
स्वार्थ जियें, सर्वार्थ-मौत हम
जुतियाए बिन
नींद न आती
बैर हमेसा पोसें
.
संसद हो या टी. व्ही. चरचा
जन-धन का लाखों हो खरचा
नकल मार  या
धमकी देकर, रउआ
देते आये परचा
पास हुए जो
चाकर, उनको
फेल हुए हम धौंसें
.
हाय बिधाता! जे का कर दओ?
बुरो जमानो, ऐब इतै सौ
जिन्हें लड़ाओ, हांत मिलाए
राम दुहाई - जे कैसें भओ?
गोड़ तोड़ रये 
टैक्स भरें पे
कुटें-पिटें मूँ झौंसे
***
संजीव
३०-३-२०२० 




  

कोई टिप्पणी नहीं: