कुल पेज दृश्य

शुक्रवार, 6 मार्च 2020

षट्पदी

षट्पदी 
लाल लाल गाल पीला माथ ठोड़ी नीली है।
नायिका की नाक चना दाल की पकौड़ी है।
श्वेत केश श्याम हुए, छैला बदनाम हुए
साठवाली लग रही, ज्यों सोलह की छोरी है।
छेड़ रही सखी संग, नायक हुआ है तंग
दांव-पेंच दिखा, रिझा रही, बनी भोली है।

६-३-२०१८
😚😀😂😅😋

कोई टिप्पणी नहीं: