कुल पेज दृश्य

सोमवार, 17 सितंबर 2018

शब्द समूह - पर्यायवाची

क्रमांक वाक्यांश या शब्द-समूह = पर्यायवाची शब्द
१. जिसका जन्म नहीं होता = अजन्मा
२. जिसका आदि या आरंभ नहीं होता अनादि
३. जिसका क्षरण नहीं होता = अक्षर 
४. जिसका क्षय नहें होता = अक्षय
५. जो बूढ़ा नहीं होता = अजर
६. जिसका मरण नहीं होता = अमर
७. जो मरण तक हो = आमरण
८. पुस्तकों की समीक्षा करने वाला = समीक्षक, आलोचक
९. जिसे गिना न जा सके = अगिन, अनगिनत
१०. जो कुछ भी नहीं जाने = अज्ञ
११. जो बहुत थोड़ा जाने = अल्पज्ञ
१२. जो बहुत जाने = विज्ञ
१३. जो सब कुछ जाने = सर्वज्ञ
१४. जिसकी आशा न हो = अप्रत्याशित, अचानक, एकाएक
१५. जो इन्द्रियों से परे हो = अतीन्द्रिय
१६. जो आँख से न दिखे = अगोचर, अदृश्य
१७. जो विधान के विपरीत हो = अवैधानिक
१८. जो संविधान के प्रतिकूल हो = असंवैधानिक
१९. जिसे भले -बुरे का ज्ञान न हो = नादान, अविवेकी
२०. जिसके समान कोई दूसरा न हो = अद्वितीय
२१. जिसे वाणी व्यक्त न कर सके अनिर्वचनीय
२२. जैसा पहले कभी न हुआ हो = अभूतपूर्व
२३. जो व्यर्थ का व्यय करता हो = अपव्ययी
२४. बहुत कम खर्च करने वाला = मितव्ययी
२५. सरकारी गजट में छपी सूचना = अधिसूचना
...................
salil.sanjiv@gmail.com
http://divyanarmada.blogspot.com
#hindi_blogger

कोई टिप्पणी नहीं: