कुल पेज दृश्य

सोमवार, 23 अगस्त 2021

ध्वज अलंकार

चित्र अलंकार : ध्वज 
हिंदी पिंगल ग्रंथों में चित्र अलंकार की चर्चा है. जिसमें ध्वज, धनुष, पिरामिड आदि के शब्द चित्र की चर्चा है। 
वर्तमान में इस अलंकार में लिखनेवाले अत्यल्प हैं। 
मेरा प्रयास ध्वज अलंकार :
*
ॐ 
भोर हुई
सूरज किरण
झाँक थपकती द्वार।
पुलकित सरगम गा रही
कलरव संग बयार।।
चलो
हम
ध्वज
फहरा
दें।
संग
जय
हिन्द
गुँजा
दें।

कोई टिप्पणी नहीं: