कुल पेज दृश्य

शनिवार, 28 अगस्त 2021

षटपदी: प्रेम

षट्पदी - प्रेम 
संजीव 'सलिल'
*
तन न मिले ,मन से मिले, थे शीरीं-फरहाद.
लैला-मजनूं को रखा, सदा समय ने याद..
दूर सोहनी से रहा, मन में बस महिवाल.
ढोल-मारू प्रेम की, अब भी बने मिसाल..
मिल न मिलन के फर्क से, प्रेम रहे अनजान.
आत्म-प्रेम खुशबू सदृश, 'सलिल' रहे रस-खान..
२८-८-२०१२ 
*

कोई टिप्पणी नहीं: