कुल पेज दृश्य

सोमवार, 12 जुलाई 2021

अभियान वार्षिकोत्सव


विश्ववाणी हिंदी संस्थान अभियान जबलपुर
विजय अपार्टमेंट, नेपियर टाउन, जबलपुर ४८२००१ भारत 
*
संस्था के स्थापना दिवस (२० अगस्त) पर वार्षिकोत्सव एवं अधिवेशन किया जाना प्रस्तावित है। 
भोपाल ईकाई की संयोजक श्रीमती सरला वर्मा ने यह आयोजन करने का आमंत्रण दिया है। 
तदनुसार प्रतिनिधियों के तीन समय भोजन, तीन समय नाश्ते, एक दिवस आवास तथा आयोजन की व्यवस्थाओं पर लगभग सवा लाख रुपयों का व्यय अनुमानित है। 
इस हेतु आगंतुकों के आवास-भोजनादि व्यवस्था हेतु ३०००/- प्रतिनिधि शुल्क प्रस्तावित है। जो अतिथि आवास व्यवस्था अन्यत्र करना चाहें उनके लिए प्रतिनिधि शुल्क १५००/- है। प्रतिनिधि शुल्क स्टेट बैंक ऑफ़ इण्डिया गुलमोहर शाखा भोपाल में श्रीमती सरला वर्मा के लेखा क्रमांक 30170589041IFSC 0004415  में जमाकर, sarlaverma251957@gmail.com, चलभाष: 9770677453 पर सूचित करें। 
जबलपुर ईकाई द्वारा कार्यक्रम निर्धारण, प्रतिनिधि चयन, विमोचन हेतु पुस्तक चयन, सत्रों के विषय निर्धारण, आगामी वर्ष हेतु कार्यकारिणी चयन आदि हेतु कार्यसमिति की बैठक तत्काल की जाना आवश्यक है। 
अधिवेशन प्रक्रिया 
पूर्व संध्या कार्य समिति बैठक - समिति पुनर्गठन, संविधान संशोधन, आगामी वर्ष हेतु कार्यक्रम निर्धारण  आदि। 
अधिवेशन 
स्वलपाहार 
उद्घाटन सत्र प्रात: ८.३० बजे - वंदना, स्वागत, समिति घोषणा, संविधान संशोधन प्रस्ताव पारित करना, पदाधिकारियों के प्रतिवेदन। 
विमर्श सत्र १ : १० बजे से - निर्धारित विषय पर चर्चा। 
दोपहर भोजन 
विमर्श सत्र २ : २ बजे से - निर्धारित विषय पर चर्चा।
समापन सत्र : ५ बजे से - पुस्तक विमोचन, अलंकरण, प्रतिनिधि सम्मान, अतिथि तथा नवनिर्वाचित अध्यक्ष आदि के संबोधन। 
स्वल्पाहार 
काव्य सत्र : ७ बजे से। 
रात्रि भोजन। 


   

कोई टिप्पणी नहीं: