कुल पेज दृश्य

शुक्रवार, 3 जुलाई 2020

श्री सलिल जी एक प्रकाश पुंज

श्री सलिल जी  एक प्रकाश पुंज


हृदय हुआ गद् गद् अनुज सुन कर शुभ सम्वाद।
शीर्ष हुआ उन्नत अधिक प्रभु की कृपा प्रसाद।
हिन्दी के उत्थान में अमर रहेगा नाम।
भाषा के विज्ञान में की सेवा निष्काम।।
डॉ. सतीश सक्सेना 'शून्य'

ग्वालियर  
*संजीव वर्मा "सलिल"* एक ऐसा नाम जिसे सुनते ही मस्तिष्क में हिंदी का व्याकरण नृत्य कर उठता है। सोचते रह जायेंगे पर कुछ भी ऐसा है क्या जो नहीं जानते वे। प्रकांड विद्वान, प्रत्येक विधा उनकी चारिणी है।
इस साहित्य शिल्पी की शिक्षा है , बी.ई.., एम. आई.ई., अर्थशास्त्र तथा दर्शनशास्त्र में एम. ऐ.., एल-एल. बी., विशारद,, पत्रकारिता में डिप्लोमा, कंप्युटर ऍप्लिकेशन में डिप्लोमा ।
बहुमुखी प्रतिभा के धनी श्री सलिल जी स्वयं में एक प्रकाश पुंज हैं। जाने कितनी बार कितनी जगहों पर इन्हें सम्मानित किया जा चुका हैं। जो मुझे ज्ञात हैं वे यह हैं
सलिल जी को देश-विदेश में १२ राज्यों की ५० सस्थाओं ने ७० सम्मानों से सम्मानित किया जिनमें प्रमुख हैं : आचार्य, २०वीन शताब्दी रत्न, सरस्वती रत्न, संपादक रत्न, विज्ञानं रत्न, शारदा सुत, श्रेष्ठ गीतकार, कायस्थ कीर्तिध्वज, कायस्थ भूषण २ बार, भाषा भूषण, चित्रांश गौरव, साहित्य गौरव, वास्तु गौरव, सर्टिफिकेट ऑफ़ मेरिट ५ बार, उत्कृष्टता प्रमाण पत्र २, साहित्य वारिधि, साहित्य शिरोमणि, सत्संग शिरोमणि, साहित्य श्री ३ बार, साहित्य भारती, साहित्य दीप, काव्य श्री, शायर वाकिफ सम्मान, रासिख सम्मान, रोहित कुमार सम्मान, मानसरोवर साहित्य सम्मान, पाथेय सम्मान, वृक्ष मित्र सम्मान, नोबल इन्सान, मानस हंस, हरी ठाकुर स्मृति सम्मान, बैरिस्टर छेदी लाल स्मृति सम्मान, सारस्वत साहित्य सम्मान २ बार . उनकी प्रतिभा को उत्तर प्रदेश, राजस्थान, एवं गोवा के महामहिम राज्यपालों, म.प्र. के विधान सभाध्यक्ष, राजस्थान के माननीय मुख्या मंत्री, जबलपुर - लखनऊ एवं खंडवा के महापौरों, तथा हरी सिंह गौर विश्व विद्यालय सागर, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर के कुलपतियों तथा अन्य अनेक नेताओं एवं विद्वानों ने विविध अवसरों पर उनके बहु आयामी योगदान के लिए सम्मानित किया है.
बहुआयामी व्यक्तित्व के स्वामी हैं ये। इतना कुछ लिखा है इन्होंने किन्तु अहंकार नाममात्र को नहीं। सरल और सहज व्यक्ति।
काशित पुस्तकें:- काव्य संग्रह - मनमीत, दर्द के फ़लक से,
ग्रंथ - रविदास भक्ति सागर

Dr. Jyoti Mishra
Saptshringi Apartment
#402, 4th Floor,
Behind Surya Hotel
Karbala Road
Bilaspur (Chhattisgarh)
495001

1974.mysoul@gmail.com
9827924340

कोई टिप्पणी नहीं: