कुल पेज दृश्य

गुरुवार, 28 नवंबर 2019

एक व्यंग्य कविता

एक व्यंग्य कविता
*
ऊधौ! का सरकारै सब कछु?
'विथ डिफ़रेंस' पार्टी अद्भुत, महबूबा से पेंग लड़ाए
बात न मन की हो पाए तो, पलक झपकते जेल पठाए
मनमाना किरदारै सब कछु?
कम जनमत पा येन-केन भी, लपक-लपक सरकार बनाए
'गो-आ' खेल आँख में धूला, झोंक-झोंककर वक्ष फुलाए
सत्ता पा फुँफकारै सब कछु?
मिले पटकनी तो रो-रोकर, नाहक नंगा नाच दिखाए
रातों रात शपथ ले छाती, फुला-फुला धरती थर्राए
कैसऊ करो, जुगारै सब कछु
जोड़ी पूँजी लुटा-खर्चकर, धनपतियों को शीश चढ़ाए
रोजगार पर डाका डाले, भूखों को कानून पढ़ाए
अफरा पेट, डकारै सब कछु?
खेत ख़त्म कर भू सेठों को दे-दे पार्टी फंड जुटाए
असफलता औरों पर थोपे, दिशाहीन हर कदम उठाए
गुंडा बन दुत्कारै सब कछु?
***

कोई टिप्पणी नहीं: