कुल पेज दृश्य

सोमवार, 20 जनवरी 2020

अनुप्रिया के जन्मदिन पर

अनुप्रिया के जन्मदिन पर
गीत
*
बिंदु-बिंदु सूरज बन चमके
*
माथे पर हो या कागज़ पर
बिंदु बिंदु सूरज बन चमके
रेखा-रेखा में जीवन हो
वर्तुल-वृत्त उमंग भरे हों
आकारों में निराकार हो
साकारों से रंग झरे हों
हर निर्मिति में भाव बिम्ब रस
अनायास मोती सम दमके

जिया जिया में अनुप्रिया हो
अनुप्रिया में भाव तरंग
रंग रंग वैभव दर्शाये
एक रंग में अनगिन रंग
जंग देख रंगों की खुश हों
चंन्गे हों ब्रश, कूची तंग
जीव जीव संजीव हो सके
हँसे चीर कर मेघा गम के
***
संजीव
२०-१-२०२०
७९९९५५९६१८

कोई टिप्पणी नहीं: