कुल पेज दृश्य

बुधवार, 9 अगस्त 2023

आचार्य कृष्णकान्त चतुर्वेदी

आचार्य कृष्णकान्त चतुर्वेदी 

जन्म : 19 दिसंबर 1937, जबलपुर, मध्य प्रदेश, भारत।

विशेषज्ञ : संस्कृत, पाली, प्राकृत साहित्य शस्त्र, भारतीय तथा बौद्ध दर्शन।  

संप्रति : पूर्व निदेशक कालिदास अकादमी मध्य प्रदेश । 

            पूर्व आचार्य एवं अध्यक्ष संस्कृत, पाली, प्राकृत विभाग, रानी दुर्गावती विश्व विद्यालय जबलपुर। 

            शास्त्र चूड़ामणि, भारत सरकार द्वारा मनोनीत। 

           सर्वाध्यक्ष अखिल भारतीय प्राच्य विद्या परिषद वाराणसी अधिवेशन 2000 । 

भारत सरकार - कार्यकारिणी सदस्य राष्ट्रीय पांडुलिपि मिशन 2010 से अब तक । सांस्कृतिक आदान-प्रदान के अंतर्गत अफ्रीका, केन्या, वेबुए की यात्रा।  

विश्व विद्यालय अनुदान आयोग - राष्ट्रीय आचार्य 1992, सदस्य राष्ट्रीय पाठ्यक्रम समिति 1996, अध्यक्ष शोध परियोजना समिति दिल्ली 1997, सदस्य राष्ट्रीय मूल्यांकन समिति, सदस्य पाठ्यक्रम निर्धारण / शोध समिति / योजना एवं मूल्यांकन बोर्ड 35 विश्व विद्यालय । 

साहित्य अकादमी दिल्ली - आचार्य राष्ट्रीय व्याख्यान हेतु 1995, 2011, संस्कृत विशेषज्ञ 2010 से अब तक। 

म. प्र. शासन - सदस्य संस्कृति परिषद 1976 - 2003, सदस्य साहित्य परिषद 1972-1979, सदस्य माध्यमिक शिक्षण मण्डल 1969-1973, सदस्य कालिदास समारोह समिति 1975 से अब तक ।              

रानी दुर्गावती विश्व विद्यालय जबलपुर - 

           अधिष्ठाता प्राच्य विद्या संकाय 1967, कला संकाय 1982 । 

          निदेशक राजशेखर अकादमी 1971 ।  

          प्रभारी - आई. ए. एस. प्रशिक्षण केंद्र 1983, संस्कृति एवं कला प्रभाग 1985, ग्रंथालय एवं सूचना-प्रसारण                  विभाग 1986,  वि. वि. अनुदान आयोग योजना समिति 1987, सदस्य वि.वि. कार्यकारिणी समिति 1987-                  1990 । 

अन्य विश्वविद्यालय - अधिष्ठाता कला संकाय, इंदिरा गाँधी कला संगीत विश्व विद्यालय खैरागढ़ 1975-83 । 

          सदस्य कार्यकारिणी कमेश्वर सिंह संस्कृति वि. वि. दरभंगा बिहार 1883 । 

          सदस्य केन्द्रीय संस्कृत बोर्ड 1995, 2000 (महामहिम राष्ट्रपति जी द्वारा)

          सदस्य शोध समिति अकादमिक सभा, कला संकाय, प्लानिंग एंड एवेल्यूएशन बोर्ड 35 बार ।

शोध मार्गदर्शन - 40 पी-एच. डी., ए डी. लिट.। 

कृतियाँ - 1. अथातो ब्रह्म जिज्ञासा, द्वैत वेदान्त तत्व: समीक्षा, भारतीय परंपरा एवं अनुशीलन,वैष्णव वेदान्त की दार्शनिक पीठिका, मध्य प्रदेश में बुद्ध दर्शन ।  

संपादन - विवेक मकरंदम्, ऋतंभरा त्रैमसिकी, जयतीर्थ स्तुति:, डॉ. प्रभुदयालु अग्निहोत्री अभिनंदन ग्रंथ, स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी अभिनंदन ग्रंथ, समन्वय साधना पथ मासिकी । 

शोध पत्र - 40 । 

षष्ठी पूर्ति अभिनन्दन ग्रंथ - 1997, संपादन आचार्य राधावल्लभ त्रिपाठी, अमृत महोत्सव स्मारिका 2013। 

प्रमुख सम्मान - विशिष्ट विद्वान सम्मान अखिल भारतीय प्राच्य विद्या परिषद वाराणसी 2000, महामहिम राष्ट्रपति द्वारा, केन्द्रीय शासन विद्वत सम्मान 2000 मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा 2000, डी. लिट. (मानद) ल. बा.शासकीय केन्द्रीय विश्व विद्यालय दिल्ली, शिखर सम्मान मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग।अखिल भारतीय जगद्गुरु रामानंदाचार्य सम्मान वाराणसी, पद्मश्री श्रीधर वाकणकर सम्मान उज्जैन, अ. भा. कला सम्मान उज्जैन, ज्योतिष रत्न सम्मान जोधपुर, विद्वत मार्तंड-विद्वतरत्न सम्मान प्रयाग, स्वामी अखंडनन्द सरस्वती शताब्दी सम्मान सकेतधम, युगतुलसी रामकिंकर सम्मान अयोध्या, ललित कला आचार्य भोपाल।      

   


कोई टिप्पणी नहीं: