कुल पेज दृश्य

मंगलवार, 23 मई 2023

राष्ट्रीय गीत, बंकिमचंद्र, वंदे मातरम् हिंदी काव्यानुवाद

राष्ट्रगीत 
बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय
*
वंदे मातरम्, वंदे मातरम्!
सुजलाम्, सुफलाम्, मलयज शीतलाम्,
शस्यश्यामलाम्, मातरम्!
वंदे मातरम्!
शुभ्रज्योत्सनाम् पुलकितयामिनीम्,
फुल्लकुसुमित द्रुमदल शोभिनीम्,
सुहासिनीम् सुमधुर भाषिणीम्,
सुखदाम् वरदाम्, मातरम्!
वंदे मातरम्, वंदे मातरम्॥
***
राष्ट्रीय गीत का हिंदी अनुवाद

माँ! वंदन है, माँ! वंदन है
जलमय, फलमय, शीत पवनमय
कटी फसलमय माँ! वंदन है

श्वेत चाँदनी रात प्रफुल्लित
पुष्पित तरु से वसुधा सज्जित
शिष्ट हँसीमय, मधुर वाकमय
सुख दो, वर दो, माँ! वंदन है।
माँ! वंदन है, माँ! वंदन है
२३-५-२०२३

हिंदी काव्यानुवाद - आचार्य संजीव वर्मा 'सलिल'

९४२५१८३२४४
***

कोई टिप्पणी नहीं: