कुल पेज दृश्य

शनिवार, 12 जून 2010

कवीन्द्र रवींद्रनाथ ठाकुर की एक रचना का भावानुवाद: ---संजीव 'सलिल'

कवीन्द्र रवींद्रनाथ ठाकुर की एक रचना का भावानुवाद:
संजीव 'सलिल'
*

















 
god20speaks.jpg

*
रुद्ध अगर पाओ कभी, प्रभु! तोड़ो हृद -द्वार.
कभी लौटना तुम नहीं, विनय करो स्वीकार..
*
मन-वीणा-झंकार में, अगर न हो तव नाम.
कभी लौटना हरि! नहीं, लेना वीणा थाम..
*
सुन न सकूँ आवाज़ तव, गर मैं निद्रा-ग्रस्त.
कभी लौटना प्रभु! नहीं, रहे शीश पर हस्त..
*
हृद-आसन पर गर मिले, अन्य कभी आसीन.
कभी लौटना प्रिय! नहीं, करना निज-आधीन..

Acharya Sanjiv Salil

http://divyanarmada.blogspot.com
Acharya Sanjiv Salil

http://divyanarmada.blogspot.com

11 टिप्‍पणियां:

mridul kirti ने कहा…

wah! Salil ji bahut hee sunder aur sach mein manoharee, prabhu ko nivedit aur samvedit anuvaad hai.
manograhee hai. satya aur maulik ke nikat hai.
bhaktimaya mantron ka prarthanayamaya swaroop.
sabhee geeta ke bhakti pradhan shlokon ka praarthna roop. ek aapko preshit kiya

- smchandawarkar@yahoo.com ने कहा…

आचार्य जी,
अति सुन्दर!
सस्नेह
सीताराम चंदावरकर

kamlesh kumar diwan ✆ ekavita ने कहा…

सुन्दर भावनुवाद

Ganesh Jee 'Bagi' ने कहा…

सुन न सकूँ आवाज़ तव, गर मैं निद्रा-ग्रस्त.
कभी लौटना प्रभु! नहीं, रहे शीश पर हस्त..

आदरणीय आचार्य जी कवीन्द्र रवींद्रनाथ ठाकुर की रचना का भावानुवाद यहाँ पर पोस्ट कर आपने बहुत ही अच्छा कार्य किये है, इतनी सुंदर रचना के भाव को हम सब आप के माध्यम से समझ सके , बहुत बहुत आप का आभार है|

mridul kirti ✆ ने कहा…

mridul kirti ✆


a meaningful, great translation.
i love and admire this.

ब्लॉगर Shekhar Kumawat … ने कहा…

ब्लॉगर Shekhar Kumawat …

शानदार पोस्ट है...

yograj prabhakar ने कहा…

आचार्य जी बहुत ही उच्च स्तरीय भावानुवाद किया है गुरुदेव रविन्द्रनाथ टैगोर की कविता का, इसकी प्रशंसा के लिए शब्द नही हैं ! बिना नूल रचना कि आत्मा से छेड़ छाड़ किये इतना सुंदर भावानुवाद हर किसी के बूते कि बात नही -अत:मैं दिल से आपको धन्यवाद करता हूँ !

Admin O.B.O. ने कहा…

आचार्य जी , हम लोग भाग्यशाली है कि आप कि संगति मिली है, जिसके कारण कवीन्द्र रवींद्रनाथ ठाकुर कि रचना का भावानुवाद पढ़ पा रहे है, बहुत बहुत धन्यवाद है आपका,

Dr. Manoj Sharma ने कहा…

kya aur bhi kavitaen anuvaad ki hain aapne Jaise: chokher Naloi dekhe chchile ya Aami aelem tomar duare,
ya
jete jete ekla pothe nibrite more baatee

etc

salil ने कहा…

manoj jee!
vande mataram.
mujhe bangla naheen atee. mitr jis kavita ka hindi kavyanuvad chahen uska bangla version devnagaree lipi men den sath hee hindee men arth ho to main hindi kavya men kar sakoonga. anuvad kee bhasha aue bhav aapko ruchenge... yah mujhe vishvas hai. abhee tak mitron ke chhne par kuchh anuvad isee tarh kiye hain jinhen sarahana mili hai

guddo dadee. ने कहा…

संजीव जी
आशीर्वाद
मन वीणा झंकार में' अगर न तव नाम
बहुत सुंदर भावुकता भरी
आभारी हूँ बंगला तो नहीं आती ,अनुवाद मात् भाषा में बहुत अच्छा लगा