कुल पेज दृश्य

शनिवार, 6 जुलाई 2013

kuchh dwipadiyan --sanjiv

कुछ द्विपदियाँ: 
संजीव 
*
जानेवाले लौटकर आ जाएँ तो 
आनेवालों को जगह होगी कहाँ?
ane wale laut kar aa jayen to  
aane valon ko jagah hogee kahan?
*
मंच से कुछ पात्र यदि जाएँ नहीं 
मंच पर कुछ पात्र कैसे आयेंगे?
manch se kuchh paatr yadi jayen naheen 
manch par kuchh paatr kaise aayenge?
*
जो गया तू उनका मातम मत मना 
शेष हैं जो उनकी भी कुछ फ़िक्र कर 
jo gaye too unkaa maatam mat mana
shesh hain jo unkee bhee kuchh fiqr kar 
*
मोह-माया तज गए थे तीर्थ को 
मुक्त माया से हुए तो शोक क्यों?
moh-maya taj gaye the teerth ko
mukt maya se hue to shok kyon?
*
है संसार असार तो छुटने का क्यों शोक?
गए सार की खोज में, मिला सार खुश हो 
hai sansar asaar to chhutane ka kyon shok?
gaye saar kee khoj men, mila saar khush ho
*

2 टिप्‍पणियां:

Rajesh kumari ने कहा…

Rajesh Kumari

बहुत सार्थक द्विपदीयाँ लिखी हैं आदरणीय सच में विचारणीय है वृद्ध पत्ते नहीं झडेंगे तो नव कोंपले आएँगी कैसे??

kanu vankoti ने कहा…

Kanu Vankoti
उत्तम, उत्तम, उत्तम

सादर,
कनु