सॉनेट
शुभ प्रभात
*
सबका शुभ-मंगल करिए प्रभु!
हर चेहरे पर हो प्रसन्नता।
हृदय हृदय से मिले, खिले विभु!
कहीं न किंचित् हो विपन्नता।।
शरणागत हम राह दिखाओ।
मति दो सबके काम आ सकें।
भूल-चूक हर हँस बिसराओ।।
सबसे शुभ आशीष पा सकें।।
अहंकार हर, हर लो, हे हर!
डमडम डमरू नाद सुनाओ।
कार्य सधे सब हे अभ्यंकर!
गणपति-कार्तिक मंगल गाओ।
जगजननी ममता बरसाओ।
मन मंदिर से कहीं न जाओ।।
२४-१-२०२२
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें