कुल पेज दृश्य

बुधवार, 18 अप्रैल 2018

hindi shabda salila

हिंदी शब्द सलिला
इस पृष्ठ पर किसी शब्द से संबंधित जानकारी, उसका अर्थ, पर्यायवाची, विरुद्धार्थी,मुहावरों में प्रयोग आदि का स्वागत है अन्य रचनाएँ हटा दी जाएँगी शब्द हिंदी अथवा किसी अन्य भाषा के शब्दों (मूल उच्चारण देवनागरी लिपि में, भाषा का नाम, शब्द का अर्थ, शब्द-भेद, प्रयोग आदि) का भी स्वागत है
संकेत: + स्थानीय / देशज, अ. अव्यय, अर. अरबी, अक. अकर्मक क्रिया, अप्र. अप्रचलित, आ. आधुनिक, आयु. आयुर्वेद, इ. इत्यादि, उ. उदाहरण, उप. उपसर्ग, उनि. उपनिषद, ए. एकवचन, का. कानून, काम. कामशास्त्र, ग. गणित, गी. गीता, चि. चित्रकला, छ. छत्तीसगढ़ी, ज. जर्मन, जै. जैन, ज्या. ज्यामिती, ज्यो. ज्योतिष, तं. तंत्रशास्त्र, ति. तिब्बती, तु. तुर्की, ना. नाटक/नाट्यशास्त्र, न्या. न्याय, पा. पाली, पु. पुल्लिंग, प्र. प्रत्यय, प्रा. प्राचीन, फा. फारसी, फ्रे. फ्रेंच, बं. बंगाली, ब. बर्मी, बहु. बहुवचन, बु. बुंदेली, बौ. बौद्ध, भा. भागवत, भू. भूतकालिक, म. मनुस्मृति, मभा. महाभारत, मी. मीमांसा, मु. मुसलमानी, यू. यूनानी, यो. योगशास्त्र, रा. रामायण, राम. रामचरितमानस, ला. लाक्षणिक, लै. लैटिन, लो. लोकप्रचलित, वा. वाक्य, वि. विशेषण, वे. वेदान्त, वै. वैदिक, व्य. व्यंग्य, व्या. व्याकरण, सं. संस्कृत, सक. सकर्मक क्रिया, सर्व. सर्वनाम, सां. सांख्यशास्त्र, सा. साहित्य, सू. सूफी, स्त्री. स्त्रीलिंग, स्म. स्मृतिग्रन्थ, हरि. हरिवंशपुराण, हिं. हिंदी।
१.
अ - देवनागरी तथा संस्कृत कुल की अन्य वर्ण मालाओं का प्रथम अक्षर और स्वर वर्ण, उच्चारण स्थान कंठ, व्यजन वर्णों का उच्चारण इसे मिलाकर ही किया जा सकता है क, ख आदि समस्त वर्ण 'अकार' मिलकर ही बोले जाते हैं अव्यय, उपसर्ग के रूप में प्रयुक्त होने पर अर्थ रहित, हीन, बुरा, उल्टा, विपरीत, भिन्न आदि अचल जो चलता न हो, स्थिर हो
२. 
अंक- पु., सं., चिन्ह, छाप, संख्या का चिन्ह १ २ ३ आदि, अदद, पत्र-पत्रिकाओं की निर्धारित समयावधि बाद प्रकाशित होनेवाली प्रति, लिखावट, अक्षर, 'तुम सन मिटहिं कि विधि के अंका' रा, कलंक, दाग, डिठौना, तप्त मुद्रा का सांप्रदायिक चिन्ह, भूषण, नाटक का एक खंड या सर्ग, रूपक का एक प्रकार, हुक जैसा टेढ़ा औजार, वक्र रेखा, झुकाव, मोड़, गोद, क्रोड, बगल, नकली लड़ाई, चित्रयुद्ध, स्थान, देह, दफा* बार, पाप, अपराध, पर्वत, एक संख्या -करण पु. चिन्ह लगाने की क्रिया -कार पु. बाजी आदि का निर्णायक, नाटक के भाग का प्रस्तोता या निदेशक, वह योद्धा जिसके हरने या जीतने से हार-जीत मान्य हो -गणित पु. संख्याओं का हिसाब, संख्याओं को जोड़ने-घटाने, गुणा-भाग आदि करने की क्रिया व विषय -गत वि. पकड़ में आया हुआ -तंत्र पु. अंकशास्त्र, पाटी गणित. -धारण पु. देह या ध्वज पर संप्रदाय का चिन्ह (शंख, चक्र, त्रिशूल, विशेष तिलक आदि) छपवाना -धारी वि. सम्प्रदाय के चिन्ह धारण करनेवाला -पत्र -पु. पत्रित -वि. दे. क्रम में -परिवर्तन पु. करवट बदलना, बच्चे का गोद में इधर-उधर होना, नाटक का अगला भाग आरंभ होना -पलई दे. अँकपलई -पाद्व्रत पु. एक व्रत -पालि /पालिका स्त्री. परिचारिका, गोद, दाई, धाय, पालनेवाली, अंग लगनेवाली, आलिंगन करनेवाली -पाली स्त्री. परिचारिका, सेविका, वेदिका नामक गंधद्रव्य, आलिंगन -पाश पु. गणित की एक क्रिया, आलिंगन की मुद्रा, गोद में लेना -पूरण पु. गुणन -बंध पु. झुककर गोद का आकार बनाना, सरविहीन मनुष्य का चित्र बनाना -भाक वि. गोद में बैठा हुआ, अति निकट -माल पु. आलिंगन, अँकवार -मालिका स्त्री. अंकमाल, छोटी माला -मुख नाटक का आरंभिक भाग जिसमें कथानक बीज रूप में हो, नाटक का सारांश -लोड्य पु. वृक्ष विशेष -विद्या स्त्री., अंकगणित, ज्योतिष -शायिनी वि. बगल में सोनेवाली, पत्नी, भोग्या -शायी/यिन वि. बगल में सोनेवाला, पति -शास्त्र पु. दे. सांख्यिकी मु.-देना/भरना गले लगाना, लिपटाना
अंकक- पु. सं. हिसाब लिखनेवाला, चिन्ह लगानेवाला, चिन्हित करनेवाला, स्त्री. अंकिका 
अँकटा- पु. छोटा कंकड़, कंकड़ी, कंकड़ का टुकड़ा 
अँकटी- स्त्री.छोटा कंकड़, कंकड़ी
अँकड़ी- स्त्री. टेढ़ी कँटिया, लग्गी, टेढ़ी गाँसी, लता 
अँकति- पु. सं. हवा, अग्नि, ब्रम्हा, अग्निहोत्री
अँकना- अ.क्रि. आँका जाना, लिखा जाना, अंकित होना, स.क्रि. आँकना
३.
अंकन- पु. सं. चिन्ह करना, लेखन, चित्रण, शरीर पर शंख, चक्र आदि छपवाना, गिनती करना, चिन्ह बनाने का साधन।
अंकनी- स्त्री. पेंसिल, लेखनी जो सीसा (लैड) की पतली छड़ पर लकड़ी, धातु या अन्य पदार्थ चढ़ाकर बनाई जाती है
अंकनीय- वि. सं. अंकन के योग्य, मुद्रित करने योग्य।
अंकपत्र- पु. स्टांप पेपर, शासन द्वारा जरी किया गया निर्धारित मूल्य पर उपलब्ध कागज जो विधिक कार्यवाही में प्रयुक्त होता है।
अंकपत्रित- पु. स्टांप्ड, अंकपत्र (स्टांप या मुहर) लगा हुआ कागज / लिफाफा
अँकपलई- स्त्री. अंकों को अक्षरों के रूप में उपयोग करने की कूट विद्या, कूट भाषा, कोड लैंग्वेज।
अंकम- पु. अंक, गोद
अँकरा- पु. एक घास, अंकुर, कंकर का टुकड़ा
अँकरास- पु. देह टूटना, आलस्य, शैथिल्य
अँकरी- स्त्री. लघु/छोटा अँकरा
अँकरोरी, अँकरौरी- स्त्री. कंकड़ी, छोटा कंकड़
अँकवाई- स्त्री. अँकवाने की क्रिया, अँकवने का पारिश्रमिक
अँकवाना- स.क्रि. अंकित करना, जँचवाना, मूल्य निर्धारित करना, अंक डोलना, आँकने हेतु प्रेरित करना, अँकाना
अँकवार- स्त्री. गोद, अंक, आलिंगन, मु. -देना- गले लगाना. -भरना- गोद में भरना/लेना, गोद में रहना
अँकवारना- स.क्रि. आलिंगन करना, भेंटना, गले मिलना
अँकवारी- स्त्री. गोद
निरंतर ....

कोई टिप्पणी नहीं: