कुल पेज दृश्य

मंगलवार, 19 अप्रैल 2022

सॉनेट, माटी, कंचन, अंग्रेजी, भाषा,चिंतन,कविता,दोहा,नज़र और नज़रिया

सॉनेट
कंचन और माटी
कंचन ले प्रभु दे दे माटी।
कंचन का सब जग दीवाना।
माटी से रहता अनजाना।।
माटी ही सच्ची परिपाटी।।

कंचन से संकट बढ़ जाए।
कंचन से होती है सज्जा।
माटी ढँक लेती है लज्जा।।
माटी से जुड़ हृदय जुडाए।।

कंचन झट सिर पर चढ़ जाए।
हार गला-आवाज दबाए।
कंगन श्रम से जान बचाए।।

माटी का सौंधापन न्यारा।
माटी से जन्मे जग सारा।
माटी मिलता सकल पसारा।।
१९-४-२०२२

•••
यह भी जानें -
दुनिया में ७१३९ भाषाएँ प्रचलित हैं।
कहाँ-कितनी भाषाएँ?
पापुआ न्यू गिनिया (मुख्य भाषा अंग्रेजी) - ८५१ (८० लाख जनसंख्या)
इंडोनेशिया - ७१२
नाइजीरिया ५२२
भारत ४५४
अमेरिका ३२६
आस्ट्रेलिया ३१४
चीन ३०८
मैक्सिको २९२
कैमरुन २७२
ब्राजील २२१
हर साल २०-२५ ३२६ भाषाएँ खत्म हो जाती हैं।
बोलनेवाले
चाइनीज मेंदारिन १२० करोड़
हिंदी- ८० करोड़
फ्रेंच ३९ करोड़
अंग्रेजी ३७.५ करोड़
जर्मन १४ करोड़
एक व्यक्ति जीवन में लगभग ६०, ००० शब्दों का प्रयोग करता है।
वर्णमाला में शब्द
खैमर (कंबोडिया) - ७४
अंग्रेजी २६ वर्ण
हिंदी में १३ स्वर और ३५ व्यंजन
अरबी (उर्दू) ३६ वर्ण
*
अंग्रेजी
१. अंग्रेजी भाषा में लगभग ८ लाख शब्द हैं जो संस्कृत भाषा के बाद सबसे ज्यादा हैं।
२. भारत में सबसे ज्यादा लोग अंग्रेजी बोलते-समझते है.
३. इंग्लिश डिक्शनरी में साल में करीब ४००० शब्द जोड़े जाते हैं। अंग्रेजी का पहलाशब्दकोष १७५५ में लिखा गया।
४. अंग्रेजी ६७ देशों की राज-भाषा है। अंग्रेजी हवाई जहाजों की भी भाषा है, सभी अंतर्राष्ट्रीय पाइलट को इंग्लिश आनी ज़रूरी है।
५. अंग्रेजी में आज तक जितना भी लिखा गया है उसके ९०% में केवल १,००० शब्दों का प्रयोग हुआ है।
7. अंग्रेजी शब्दों में गिनती लिखें ( One, two, three…) तो 1 billion (1 अरब) से पहले B वर्ण नही आएगा।
८. अंग्रेजी में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला वर्ण ‘E’ है (1 in 8 words). और सबसे कम इस्तेमाल होने वाला शब्द ‘Q’ है (1 in 510 words), सबसे ज्यादा शब्द ‘S’ वर्णसे शुरू होते हैं।
९. Dutch और West Flemish language, English भाषा के सबसे नजदीक हैं।
१०. अंग्रेजी में ‘Happy’ शब्द ‘Sad’ से ३ गुना अधिक प्रयुक्त होता है।
११ . आज से ४५० साल पहले अंग्रेजी भाषा में orange colour के लिए कोई शब्द नहीं था।
१२. दुनिया के सभी कंप्यूटरों में stored ८०% जानकारी अंग्रेजी में है।
१३. एक आम इंसान की शब्दावली में ५ से ६ हजार शब्द होते है जबकि शेक्सपीयर की शब्दावली में २९,००० शब्द थे। एक अफ्रीकन हरे तोते की शब्दावली में २०० शब्द होते हैं।
१४. Data Scientists ने अंग्रेजी भाषा में सबसे अधिक खुशी का शब्द खोजने के लिए १०.२२२ शब्दों को Analyzed किया. सबसे खुश शब्द है ‘laughter’.
१५. noon (दोपहर) शब्द ३ बजे के लिए प्रयोग किया जाता है।
१६. ‘Forty’ इकलौती संख्या है जिसके अक्षर alphabetical order के अनुसार जबकि ‘one’ के alphabetical order से उल्ट हैं।
१७. इंग्लिश में सबसे छोटा complete sentence है “Go”.
१८. अंग्रेजी भाषा में सबसे ज्यादा परिभाषाओं (definations) वाला शब्द है “Set”. आप यकीन नही करेंगे इस अकेले शब्द की करीब 464 definations हैं.
१९. ‘Widow‘(विधवा) इंग्लिश भाषा का इकलौता ऐसा स्त्री लिंग है जो कि अपने पुरूष लिंग(widower) से छोटा है।
२०. ‘Malayalam’, ‘Liril’, ‘Madam’ शब्द ऊपर से नीचे पलटने पर भी वैसे ही रहेंगे। इन्हें ‘Ambigrams‘ कहते हैं।
२१. Keyboard की एक ही लाइन से टाइप होने वाला सबसे लम्बा शब्द ‘TypeWriter’ है. इसके बाद “proprietor”, “repertoire”, और “perpetuity” हैं।
२२. Alphabetical order (A to Z लगातार) में लिखा जाने वाला सबसे लंबा शब्द ‘Aegilops’ है (यह पौधों का एक टाइप होता है). वही reverse alphabetical order (Z to A लगातार) में लिखा जाने वाला सबसे लंबा शब्द ‘Spoonfeed’ है (इसे चम्मच कहते है)
२३. डिक्शनरी में प्रयोग होने वाला सबसे लंबा शब्द “Pneumonoultramicroscopicsilicovolcanoconiosis” जो ४५ अक्षरों का है। यह धूल मिट्टी में सांस लेने के कारण होने वाली फेफड़ो की बीमारी ‘Silicosis’ है।
२४. अंग्रेजी में ३ शब्द gry से खत्म होते है: Hungry, Angry and Hangry (गत वर्ष oxford dictionary में जोड़ा गया)।
२५. ‘The quick brown fox jumps over the lazy dog’. ऐसे sentence को ‘pangram’ कहा जाता है, इसमें अंग्रेजी भाषा के सभी २६ वर्ण आ जाते हैं। Typewriter, keyboard आदि को टेस्ट करने के लिए इसी वाक्य का प्रयोग किया जाता है.
२६. अंग्रेजी में बिना vowels (a, e, i, o और u) के सबसे लंबा शब्द है ‘Twyndyllyng’. यह आम बोल-चाल में प्रयोग नही होता. इसका अर्थ है ‘जुँडवा’.
२७. यदि पूरी इंग्लिश भाषा की बात की जाए तो ‘Pronunciation’ सबसे ज्यादा गलत उच्चारित होने वाला शब्द है.
२८. हमारे पास ७ अक्षर का “therein” एक ऐसा शब्द है जिसमें बिना छेड़छाड़ किए १० नए शब्द बन जाते है: the, there, he, in, rein, her, here, ere, therein, herein.
२९. इंग्लिश में ९ वर्ण का ‘Startling’ शब्द से एक समय पर एक letter पर हटाएँ तो नया शब्द बन जाएगा।
३०. पूरी अंग्रेजी भाषा में “bookkeeper” “bookkeeping” and “committee” ही तीन ऐसे शब्द है जिनमें ३ बार दोहरे अक्षर आते है। (Note: without hypen -).
३१. अंग्रेजी में ‘Dreamt’ ही ऐसा इकलौता शब्द है जो mt से खत्म होता है.
३२. अंग्रेजी का ‘queue’ इकलौता ऐसा शब्द है जिसके पिछले ४ अक्षर हटाने पर भी उच्चारण 'क्यू' ही रहता है।
३३. अंग्रेजी में केवल “Hydroxyzine” ही ऐसा शब्द है जिसमें X, Y और Z तीनों लगातार आते है.
३४. “Police police.” एक सही वाक्य है. police संज्ञा-क्रिया दोनों है।
३५. ‘Subdermatoglyphic’ ऐसा सबसे लंबा अंग्रेजी शब्द है जिसे बिना अक्षर दोहराए लिखा जा सकता है इसमें १७ letter है. यह उंगलियों की त्वचा की निचली परत का चिकित्सिय नाम है. इसके बाद ‘uncopyrightable’ ऐसा आसान शब्द है जिसमें एक भी अक्षर दुबारा नही आता. ये उससे थोड़ा छोटा है इसमें १५ letter है। वह चीज़ जिसे काॅपीराइट नही किया जा सकता।
३६. ‘Indivisibility’ ऐसा शब्द है जिसमे केवल १ vowel आता है वो भी ५ बार।
३७. ‘September’ नौवां महीना है और केवल यही ऐसा महीना है जिसके नाम में ९ वर्ण हैं ‘Four’ इकलौती ऐसी संख्या है जिसमें इतने ही वर्ण हैं।
३८. एक साँस में बोला जाने वाला सबसे लम्बा शब्द ‘sereeched’ है।
३९. ‘i’ और ‘j’ के ऊपर जो dot होता है उसे ‘tittle’ कहा जाता है।
४०. अंग्रेजी भाषा का सबसे पुराना शब्द है ‘Town’. मूल रूप से पुरानी इंग्लिश से लिया गया है। इसका अर्थ वही है।
४१. ‘Underground’ इकलौता ऐसा शब्द है जो ‘und’ से शुरू और समाप्त होता है.
४२. English में केवल दो ही ऐसे शब्द है जिन्मे पाँचो vowels अक्षर क्रमांक में हैं-‘abstemious‘(संयमी) और ‘facetious‘(मजाकिया).
४३. “OK” शब्द की खोज १८३९ में हुई थी. जब एक न्यूज़पेपर ने मजाक-मजाक में Oll Korrect को ok लिख दिया था। दरअसल, उस समय गलत स्पेलिंग लिखने का फैशन था और लोग All Correct की जगह Oll Korrect लिख रहे थे। यही से OK शब्द बना।
४४. हम कई बार कहते हैं क्या ‘moment’ था? moment = १ पल या90 सेकेण्ड।
४५. अंग्रेजी भाषा का ये सबसे मुश्किल टंग ट्विस्टर है “sixth sick sheik’s sixth sheep’s sick”।
कुछ चीजों के English meaning
जब हम किसी को दिमाग में याद करते है तो उसे ‘Apodyopsis’ कहते हैं।
बूँदों से बचने के लिए कहीं आश्रय लें तो उसे ‘Ombrifuge’ कहते हैं।
मन में एक सवाल उठा और आपने मन ही मन में उसका जवाब दे दिया तो उसे ‘Sermocination’ कहते हैं।
पत्तों से टकराकर जब हवा का शोर - ‘Psithurism’।
अपने ही बाल खुद काटना - ‘Self-tonsorialism’।
आइसक्रीम या कुछ ज्यादा ठंडा खाने पर सिर में दर्द - ‘Sphenopalatine ganglioneuralgia’।
किसी समझौते के बाद हाथ मिलाना ‘Famgrapsing’।
नया अंडरवियर पहनने के बाद जो uncomfortable feeling - ‘Shivviness’।
दूर तक चलने के बाद पैरों में दर्द ‘Hansper’ ।
ज्यादा बाल - ‘Dasypygal’।
सुंदर कूल्हे ‘Callipygian’ ।
गाली देने के बाद मन संतुष्टि - ‘Lalochezia’ ।
केला छीलने पर अंदर लंबी-सी पतली-सी लकीरें - ‘Phloem bundles’।
नाक के बिल्कुल नीचे होंठो पर दो लकीरों की नाली - ‘Philtrum’।
इंजेक्शन लगने की चुभन - ‘Paresthesia’ ।
लिखाई जो पढ़ी न जा सके - ‘Griffonage’ ।
पेंसिल के पीछे जो धातुवाला भाग - ‘Ferrule’।
मोमबत्ती के जल चुका भाग - ‘Snaste’।
जूतों की डोर के सिरे पर प्लास्टिक - ‘Aglet’ ।
***
चिंतन २ 
क्यों? 
• 
प्रसिद्ध दार्शनिक देकार्त के अनुसार सत्य को जानने का पहला चरण 'क्यों' है। 
'क्यों' घटती है कोई घटना? 
'क्यों' होता है कोई परिवर्तन? 
'क्यों' करना या नहीं करना चाहिए कोई काम? 
'क्यों' का सही उत्तर सही राह बताता है जिस पर चलना चाहिए। 
'क्यों' किसी 'विचार' को क्रियान्वित करें या न करें? 'क्यों' किसी 'संस्था' से जुड़ें या न जुड़ें? क्यों किसी को साथ लें या किसी का साथ दें? 
• सामान्यतः 'क्यों' पर विचार किए बिना, 'क्यों' का उत्तर पाए बिना, हम कदम उठा लेते हैं और फिर मनोनुकूल परिणाम न मिलने पर निराश हो औरों को दोष देने लगते हैं। 
• 'अग्रगामी सदा सुखी' अर्थात समय से पहले आगामी घटनाओं का अनुमान कर उसके अनुसार उपयुक्त आचरण करनेवाला सुखी रहता है, सफलता पाता है। 
• किसी कार्यक्रम की सार्थकता तब है जब उसका परिणाम बेहतर भविष्य बनाने में सहायक हो। 
• नगर में हर दिन विविध संस्थाएँ अनेक कार्यक्रम करती हैं। प्रति वर्ष हजारों कार्यक्रमों पर करोड़ों रुपए खर्च किए जाते हैं किंतु उनकी उपयोगिता शून्य होती है। 
• संस्थाओं के पदाधिकारियों को सोचना चाहिए कि सार्वजनिक निधि एकत्र और खर्च की जाए तो उससे किसी व्यक्ति, समाज या देश का कुछ भला भी हो। 
• आत्मप्रचार, मंच, माइक, माला, फोटो और खबर मात्र के किए किए जा रहे कार्यक्रम निरर्थक तथा हानिकारक होते हैं। इनमें लगा श्रम, धन आदि अपव्यय ही है। 
• महात्मा गाँधी सार्वजनिक धन का एक-एक पैसा सही उद्देश्य पर खर्च करने के प्रति सदा सजग रहे। 
 हमारी संस्थाओं के कर्णधारों को सार्वजनिक शुचिता तथा धन के सदुपयोग का ध्यान रखना चाहिए। 
१८-४-२०२२ 
•••
कविता
*
कविता क्या है?
मन की मन से
मन भर बातें।
एक दिया
जब काली रातें।
गैरों से पाई
कुछ चोटें,
अपनों से पायी
कुछ मातें,
यहीं कहानी ख़त्म नहीं है।
किस्सा अपना
कहें दूसरे,
और कहें हम
उनकी बातें।
गिरें उठें
चल पड़ें दबारा
नया हौसला,
नव सौगातें।
अभी कहानी शेष रही है।
कविता वह है।
*
१९-४-२०२०
***
दोहा सलिला:
*
स्मित की रेखा अधर पर, लोढ़ा थामे हाथ।
स्वागत अद्भुत देखकर, लोढ़ा जी नत-माथ।।
*
है दिनेश सँग चंद्र भी, देख समय का फेर।
धूप-चाँदनी कह रहीं, यह कैसा अंधेर?
*
एटीएम में अब नहीं, रहा रमा का वास।।
खाली हाथ रमेश भी, शर्मा रहे उदास।
*
वास देव का हो जहाँ, दानव भागें दूर।।
शर्मा रहे हुजूर क्यों? तजिए अहं-गुरूर।
*
किंचित भी रीता नहीं, कभी कल्पना-कोष।
जीव तभी संजीव हो, जब तज दे वह रोष।।
*
दोहा उनका मीत है, जो दोहे के मीत।
रीत न केवल साध्य है, सदा पालिए प्रीत।।
*
असुर शीश कट लड़ी हैं, रामानुज को देख।
नाम लड़ीवाला हुआ, मिटी न लछमन-रेख?
*
आखा तीजा में बिका, सोना सोनी मस्त।
कर विनोद खुश हो रहे, नोट बिना हम त्रस्त।।
*
अवध बसे या बृज रहें, दोहा तजे न साथ।
दोहा सुन वर दें 'सलिल' खुश हो काशीनाथ।।
*
दोहा सुरसरि में नहा, कलम कीजिए धन्य।
छंद-राज की जय कहें, रच-पढ़ छंद अनन्य।।
*
शैल मित्र हरि ॐ जप, काट रहे हैं वृक्ष।
श्री वास्तव में खो रही, मनुज हो रहा रक्ष।।
*
बिरज बिहारी मधुर है, जमुन बिहारी मौन।
कहो तनिक रणछोड़ जू, अटल बिहारी कौन?
*
पंचामृत का पान कर, गईं पँजीरी फाँक।
संध्या श्री ऊषा सहित, बगल रहे सब झाँक।।
*
मगन दीप सिंह देखकर, चौंका सुनी दहाड़।
लौ बेचारी काँपती, जैसे गिरा पहाड़।।
*
श्री धर रहे प्रसाद में, कहें चलें जजमान।
विष्णु प्रसाद न दे रहे, संकट में है जान।।
*
१९.४.२०१८
नज़र और नज़रिया 
*
श्रीधर प्रसाद द्विवेदी
सुरसरि सलिल प्रवाह सम, दोहा सुरसरि धार।
सहज सरल रसमय विशद, नित नवरस संचार।।
*
शैलमित्र अश्विनी कुमार
आधा वह रसखान है,आधा मीरा मीर।
सलिल सलिल का ताब ले,पूरा लगे कबीर।
*
कवि ब्रजेश
सुंदर दोहे लिख रहे, भाई सलिल सुजान।
भावों में है विविधता, गहन अर्थ श्रीमान।।
*
रमेश शर्मा
लिखें "सलिल" के नाम से, माननीय संजीव!
छंदशास्त्र की नींव हैं, हैं मर्मज्ञ अतीव!!
*

कोई टिप्पणी नहीं: