कुल पेज दृश्य

मंगलवार, 19 सितंबर 2017

पर्यायवाची शब्द २

क्रमांक वाक्यांश या शब्द-समूह = पर्यायवाची शब्द २.
*
२६. जिसके पास कुछ भी न हो =अकिंचन, दरिद्र
२७.जिसके आस बहुत कुछ हो = समृद्ध, धनी, रईस
२८. सूर्योदय / सूर्य निकलना निकलने का समय = पौ फूटना, अलस्सुबह
२९. दोपहर के पूर्व / पहले का समय = पूर्वान्ह, फोरनून, सवेरा, सुबह
२९. दोपहर के बाद का समय = अपराह्न, दोपहर बाद, आफ्टरनून
३०. सूर्यास्त / चंद्रोदय का समय = संध्या, शाम, ईवनिंग
३१. सूर्यास्त / चंद्रोदय के बाद का समय = रात, निशा, रजनी, राका, शब, नाइट
३२. आवश्यक = अनिवार्य, नेसेसरी, एसेन्शिअल
३३. अत्यावश्यक = अपरिहार्य
३४. देहरी पर आटे को घोलकर चित्रकारी करना = अल्पना बनाना
३५. भूमि पर रंगों से चित्रकारी करना = रंगोली डालना
३६. आटे से विशेष आकृति बनाना = चौक पुराना
३५. आरम्भ के बाद = आद्योपरांत
३७. आदि से अन्त तक = आद्यंत
३६. दिशाओं के अंत तक = दिगंत
३७. जिसका परिहार करना सम्भव न हो = अपरिहार्य
३८. जिसका विकल्प न हो = निर्विकल्प
३९. जो ग्रहण करने योग्य न हो = अग्राह्य
४०. जिसे प्राप्त न किया जा सके = अप्राप्य
४१. जिसका उपचार सम्भव न हो = असाध्य
४२. भगवान में विश्वास रखनेवाला = आस्तिक
४३. भगवान में विश्वास न रखनेवाला नास्तिक
४४. भगवन में श्रद्धा रखनेवाला = श्रद्धालु
४५. भगवान् की भक्ति करनेवाला = भक्त, भगवद्भक्त
४६. भजन करनेवाला = भजनीक
४७. पूजा करनेवाला = पुजारी
४८. ध्यान करनेवाला = ध्यानी
४९. ज्ञान रखनेवाला = ज्ञानी
५० अभिमान करने वाला = मानी, अभिमानी
क्रमश:
***
salil.sanjiv@gmail.com
http://divyanarmada.blogspot.com
#hindi_blogger

कोई टिप्पणी नहीं: