मुक्तिका:
...लिख दे
संजीव 'सलिल'
*
*
सच को छिपा कहानी लिख दे.
कुछ साखी, कुछ बानी लिख दे..
लोकनीति पहचानी लिख दे.
राजनीति अनजानी लिख दे..
चतुर न बन नादानी लिख दे.
संयम तज मनमानी लिख दे..
कर चम्बल को नेह नर्मदा.
प्यासा मरुथल पानी लिख दे..
हिन्दी तेरी अपनी माँ है.
कभी संस्कृत नानी लिख दे..
जोड़-जोड़ कर जीवन गुजरा.
अब हाथों पर दानी लिख दे..
जंगल काटे पर्वत खोदे.
'सलिल' धरा है धानी लिखदे..
ढाई आखर 'सलिल' सीख ले.
दुनिया आनी-जानी लिख दे..
'सलिल' तिमिर में तनहाई है
परछाईं बेगानी लिख दे..
*********
Acharya Sanjiv Salil
http://divyanarmada.blogspot.com
दिव्य नर्मदा : हिंदी तथा अन्य भाषाओँ के मध्य साहित्यिक-सांस्कृतिक-सामाजिक संपर्क हेतु रचना सेतु A plateform for literal, social, cultural and spiritual creative works. Bridges gap between HINDI and other languages, literature and other forms of expression.
कुल पेज दृश्य
सोमवार, 19 जुलाई 2010
मुक्तिका: ...लिख दे संजीव 'सलिल'
चिप्पियाँ Labels:
-Acharya Sanjiv Verma 'Salil',
/samyik hindi kavya,
anugeet,
banee,
Contemporary Hindi Poetry,
kahanee,
lokneeti,
muktika. hindi gazal,
rajneeti,
sakhee
आचार्य संजीव वर्मा सलिल
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
2 टिप्पणियां:
वाह, वाह सलिल जी!! तथ्यपूर्ण है।
शकुन्तला बहादुर
Prabodh Kumar Govil …
aakhir aapko dhoond hi liya.koi baat nahin ki main aapse bahut door,u.s. mein hoon.aapto jehan mein glob liye ghoom rahe hain.kahin to milenge.kabhi to milenge.
एक टिप्पणी भेजें