कुल पेज दृश्य

रविवार, 1 सितंबर 2013

चित्रगुप्त रहस्य:
संजीव 'सलिल'
*
''चित्रगुप्त प्रणम्यादौ वात्मानाम सर्व देहिनाम....'' चित्रगुप्त को प्रणाम जो सर्व देहधारियों में आत्मा के रूप में स्थित हैं.

''काया स्थितः सः कायस्थः'' किसी काया में स्थित होने पर वह (सकल सृष्टि का रचनाकार निराकार परात्पर परमब्रम्ह परमात्मा) कायस्थ कहा जाता है.


उसका चित्र या आकार नहीं होता वह जिस काया (देह) का निर्माण तथा चयन करता है उसके अनुरुप आकार या चित्र हो जाता है. काया से उस(आत्मा = परमात्मा का अंश) के निकलते ही काया को 'मिट्टी' कहा जाता है. 


काया से परे जाकर (समाधि या देहावसान के पश्चात्) ही सभी कायाओं के स्वामी से साक्षात् होता है. वही सकल कायाधारियों का कर्म देवता है. व्यवहार जगत में जो इस रहस्य को जानते और मानते हैं वे कायस्थ कहे जाते हैं. 
 कायस्थ विश्व मानवतावाद के पोषक और पालक हैं.  वे हर धर्म, हर पंथ, हर सम्प्रदाय के आस्था रखते हैं.  यही
*

राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद


(कायस्थ सभाओं / संस्थाओं / मंदिरों / धर्मशालाओं / शिक्षा संस्थाओं / पत्र पत्रिकाओं का परिसंघ )
: कार्यालय :
राष्ट्रीय अध्यक्ष: जे. ऍफ़. १/७१, ब्लोक ६, मार्ग १० राजेन्द्र नगर पटना ८०००१६ बिहार
वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष: २०४ , विजय अपार्टमेन्ट, नेपियर टाउन, जबलपुर, ४८२००१ मध्य प्रदेश
महामंत्री: २०९-२१० आयकर कॉलोनी, विनायकपुर, कानपुर २०८०२५ उत्तर प्रदेश

प्रति:
-------------------------------

-------------------------------
-------------------------------

जयपुर दिनांक 28-10-2012। राष्ट्रीय चित्रगुप्त महापरिषद की केन्द्रीय कार्यकारिणी बैठक  राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री त्रिलोकी प्रसाद वर्मा मुजफ्फरपुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में 6 राज्यों से पधारे 35 पदाधिकारी प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। महामंत्री चित्रांश डॉ. यू. सी. श्रीवास्तव कानपूर ने बैठक का सञ्चालन करते हुए सनातनधर्मियों के हितों पर कुठाराघात करने और अन्य धर्मावलम्बियों की हित रक्षा की नीति की आलोचना की। समग्र क्रांति आन्दोलन में जे.पी. के अनुयायी रहे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुमार अनुपम ने बिहार में कायस्थ नव जागरण आन्दोलन की चर्चा की। राजस्थान प्रदेश के संयोजक श्री सचिन खरे तथा उपाध्यक्ष अरुण माथुर ने जातिवादी व्यवस्था को समाज के लिए घातक निरूपित किया। दुर्ग छतीसगढ़ से पधारे राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री अरुण श्रीवास्तव 'विनीत' ने वर्तमान दलीय राजनैतिक प्रणाली से उत्पन्न भ्रष्टाचार को घातक बताया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश श्री कमलकांत वर्मा ने अन्ना हजारे तथा केजरीवाल के आंदोलनों में समाज के समर्थन के प्रति आभार व्यक्त किया।

राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष चित्रांश संजीव वर्मा 'सलिल' जबलपुर ने देव चित्रगुप्त तथा कायस्थ धर्म की व्याख्या वैदिक-पौराणिक प्रसंगों द्वारा करते हुए निम्न प्रस्ताव प्रस्तुत किये जो सर्व सम्मति से पारित किये गए।

सामाजिक प्रस्ताव:

1. निराकार परात्पर परब्रम्ह अंश रूप में कायाओं में व्यापकर कायस्थ होते हैं। ऐसे सभी व्यक्ति जो इस सत्य को जानते और मानते हैं कायस्थ महावंश के अंग हैं। वर्ण, जाति, धर्म, पंथ, भाषा, भूषा, क्षेत्र या अन्य किसी भी आधार पर उनमें भेद स्वीकार्य नहीं हैं। महापरिषद में अहिन्दीभाषी सदस्य व पदाधिकारी बनाये जाएँ।

2. अन्य किसी भी पंथ / धर्म / मत के अनुयायी उक्त सूत्र को स्वीकार कर जड़-चेतन के प्रति समता-समानता-सद्भाव भाव धारणकर सनातन धर्म के कायस्थ महावंश में सम्मिलित हो सकते हैं। इस हेतु उन्हें निर्धारित प्रक्रिया का पालनकर अपने आचार-विचार को संयमित रखने, अन्य जनों की स्वतंत्रता की रक्षा करने तथा सबसे समतापरक व्यवहार करने का वचनपत्र देना होगा।

3. नेताजी सुभाष चन्द्र बोस तथा लाल बहादुर शास्त्री जी के निधन संबंधी नस्तियां एवं कागजात सार्वजनिक किये जाएँ। नेताजी  का मृत्यु प्रमाणपत्र जारी किया जाए अथवा उनके अज्ञातवास की खोज की जाए तथा जिलाधिकारी फैजाबाद के नाजरात में रखे गुमनामी बाबा के सामान की जाँचकर सूची सार्वजानिक की जाए।

4. सार्वजनिक जीवन में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ़ शंखनाद करते हुई कायस्थ समाज हर क्षेत्र में स्वच्छ छवि के उम्मीदवारों का समर्थन तथा मलिन छवि के उमीदवारों का सक्रिय विरोध करेगा।

राजनैतिक प्रस्ताव:

5. केन्द्रीय मंत्रिमंडल से एक मात्र कायस्थमंत्री को उनके विरुद्ध गंभीर आरोप न होते हुए हटाने तथा गंभीर आरोपों से घिरे मंत्रियों को बनाये रखने का विरोध करते हुए कोंग्रेस अध्यक्ष को लिखा जाए।

6. आरक्षण समाप्त किया जाए तथा सभी को योग्यतानुसार समान अवसर प्राप्ति सुनिश्चित की जाए अथवा सवर्णों के लिए आरक्षण सुनिश्चित कर कायस्थ, ब्राम्हण, क्षत्रिय तथा वैश्य को समान प्रतिशत दिया जाए।

7. आगामी चुनावों को देखते हुए चुनाव क्षेत्रवार कायस्थ मतदाता संख्या, उपयुक्त उम्मीदवार तथा समर्थित उम्मीदवार का चयन किया जाए। टिकिट प्राप्ति पश्चात् सामाजिक समीकरणों का विवेचन कर नीति निर्धारण हेतु समिति का निर्माण किया जाए।

धार्मिक प्रस्ताव:

8. श्री चित्रगुप्त मंदिर उज्जैन, खजुराहो, अयोध्या, पटना तथा कांची के उन्नयन हेतु विशेष योजना बनाई जाए। डाक टिकिट जारी किया जाए।

9. समकालिक कायस्थ महर्षियों महर्षि महेश योगी, सत्य साईं बाबा तथा सहजयोग प्रवर्तिका निर्मला देवी श्रीवास्तव पर डाक टिकिट जारी किया जाए।

10. सनातन धर्मियों हेतु निर्धारित 16 संस्कारों की सामयिकता पर विचार के समय तथा प्रक्रिया का पुनर्निर्धारण किया जाए।

11. विक्रम संवत अनुसार वर्ष भर के तीज-त्योहारों के औचित्य,  पूजन-विधान आदि का निर्धारण कर पत्रक जारी किया जाए ताकि युवा पीढ़ी अपनी समृद्ध सांस्कृतिक परम्परा से अवगत हो सके।

12. कायस्थों तथा श्री चित्रगुप्त के उद्भव एवम योगदान पर शोधकर प्रामाणिक सामग्री प्रकाशित की जाए।

अन्य:

14. गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे कायस्थों का सर्वेक्षण कर उन्हें आय वृद्धि के साधन तथा अवसर प्रदान किये जाएँ।

14. निर्धन छात्रों को अध्ययन हेतु शिक्षण शुल्क तथा पुस्तकें प्रदान करने हेतु समर्थ कायस्थ जनों से संपर्क कर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए।

15. विधवा / विधुर विवाह, कन्या भ्रूण संरक्षण / बाल विवाह निषेध, कन्या-शिक्षा, पुत्र-पुत्री समानता, पौधारोपण, जल संरक्षण, पर्यावरण शुद्धिकरण, खुले स्थान पर शौच-निषेध, पुस्तकालय / वाचनालय स्थापना आदि कार्यक्रम इकाई  स्तर पर अपनाएं जाएं।

भाषा विविधा:

दोहा सलिला सिरायकी : ३ 

संजीव

[सिरायकी (लहंदा, पश्चिमी पंजाबी, जटकी, हिन्दकी, मूल लिपि लिंडा): पंजाब - पाकिस्तान के कुछ क्षेत्रों की लोकभाषा, उद्गम पैशाची-प्राकृत-कैकई से, सह बोलियाँ मुल्तानी, बहावलपुरी तथा थली. सिरायकी में हिंदी के हर वर्ग का ३ रा व्यंजन (ग,ज,ड, द तथा ब) उच्च घोष में बोला तथा रेखांकित कर लिखा जाता है. उच्चारण में 'स' का 'ह', 'इ' का 'हि', 'न' का 'ण' हो जाता है. सिरायकी में दोहा लेखन में हुई त्रुटियाँ इंगित करने तथा सुधार हेतु सहायता का अनुरोध है.]

*

हब्बो इत्था मिलण हे, निज करमां डा फल।

रब्बा मैंनूँ मुकुति दे, आतम पाए कल।।

*

सब्भे दिन मन मर्जियाँ, कानूनों डा खून ।

नेता-अफसर खा रए, लोकतंत्र मिल भून।।

*

मीती बोली सुणा- हो , खुशियों दी बरसात।

असां तुवाडे पुत्र हां, ।।

*

खुदगर्जी तज जिंदगी, आपण हित दी सोच।

संबंधों डी जान हे, लाज-हया-संकोच।।

*

ह्ब्बो डी गलती करे, हँस-मुस्काकर माफ़।

कमजोरां कूँ पिआर ही, हे सुच्चा इन्साफ।।

*

THINK: Saboodana : Non Vegetarian Or Veg?


Is Saboodana A Non-Vegetarian Or Vegetarian Food?

Narendra Chandrasen Kavalani
*
Saboodana (साबूदाना )is popular food eaten during fasting and religious events ... Well, read the attached story and then decide yourself!!

In Tamil Nadu, India,in Salem area on the road from Salem to Coimbatore there are many saboodana factories.
We start getting terribly bad smell when we were about 2 kms away from the factories.
Saboodana is made by root like sweet potato. Kerala has this root each weighing about 6kgs. Factory owners buy these roots in bulk during season, make it to pulp and put it in pits of about 40ft x 25ft.
Pits are in open ground and the pulp is allowed to rot for several months. Thousands of tons of roots rot in pits.
There are huge electricbulbs throughout the night where millions of insects fall in the pits.
While pulp is rotting, water is added everyday due to which 2" long white color eel is automatically born
like pests are born automatically in gutter. The walls of pits are covered
by millions ofeels and factory owners with the help of machine crush the pulp with the eels which also become paste.
This action is repeated many times during 5-6 months.
The pulp is thus ready as roots and millions & millions of pests and insects crushed and pasted together. This paste is then passed through round mesh and made into small balls and then polished. This is saboodana.
Now I know why many people don't eat Saboodana treating this asnon-vegetarian. If you find it appropriate and if you think after reading this one cannot relish Saboodana, pass on to those whom you want to save from this tasty food.
​*

शुक्रवार, 30 अगस्त 2013

muktika: maara -sanjiv

मुक्तिका:  
मारा 
संजीव 
* 
हँसकर गले लगाकर, अपना बना के मारा 
सरकार निज बनाने, खाना खिला के मारा।१  

सरहद की फ़िक्र मत कर, दुश्मन से भी न खतरा 
ऐसी मुई सियासत, लड़वा-भिड़ा  के मारा।२

बहली रहे तबीयत इतना है उनका मकसद
दिलकश कमल बनाने, कीचड सना के मारा।३

सीरत खरीद पाई सूरत न जब हसीं तो,
पर्दा किया, पलट कर पर्दा गिरा के मारा।४

साली की की हमाली, बेगम से गम मिले हैं,
इसने हँसा के मारा, उसने रुला के मारा।५

घर-घुस रहा है कोई, सर कतरता है कोई,
सरकार मौन देखे, हमको हमीं ने मारा।६

माटी से मिली माटी आश्रम में, सडक पर भी
पुचकार इसने मारा, दुत्कार उसने मारा।७  
*  
Sanjiv verma 'Salil'  
salil.sanjiv@gmail.com 
http://divyanarmada.blogspot.in

geet: sampat devi muraraka


गीत
जो जितना देता है जग में, उतना ही वह पाता है
सम्पत देवी मुरारका
*
जो जितना देता है जग में, उतना ही वह पाता है |
यह संसार बहुत सुंदर है, यह अपना सपनों का घर है ||

यहाँ कन्हैया रास रचाता, यहाँ गूंजता वंशी-स्वर है |
सत्यम्,  शिवम्,  सुंदरम वाली, यह धरती सबकी माता है ||

गंगा-यमुना के प्रवाह में, पाप सभी के धुल जाते है |
यहाँ धर्म-मजहब के नाते, हँसी खुशी से निभ जाते है ||

अनुपम यहाँ प्रकृति की शोभा, सबके ह्रदय विरम जाते है |
ढाई आखर प्रेम की भाषा, बन जाती अपनी परिभाषा ||

यहाँ निराशा नहीं फटकती, यहाँ रंगोली रचती आशा |
सुन्दर उपवन जैसा भारत, सबके मन को हर्षाता है ||

सावन में हैं झूले पड़ते, होली में मृदंग हैं बजाते |
तुलसी यहाँ राम गुण गाते, और कबीरा निर्गुण कहते ||

इस माटी का तिलक लगाओ, माटी से सबका नाता है |
जो जितना देता है जग में, उतना ही वह पाता है ||
========================================
sampat devi <murarkasampatdevi@gmail.com>
Smt. Sampat Devi Murarka
Writer, Poetess, Journalist
Srikrishan Murarka Palace,
# 4-2-107/110, 1st floor, Badi Chowdi, nr P. S. Sultan Bazaar,
HYDERABAD; 500095, A. P. (INDIA)
Hand Phone +91 94415 11238 / +91 93463 93809
Home +91 (040) 2475 1412

laghukatha: sannata -sanjiv

लघुकथा:
सन्नाटा
संजीव
*
​=
​'लल्लन! एक बात मानोगी?
-- ''का?''
= 'मुन्नू खों गोद ले लेओ'
-- ''सुबे-सुबे काये हँसी-ठठ्ठा करत हो? तुम ठैरे पक्के बामन… हम छू भी जाएँ तो सपरना परे…''
-- 'सो तो है मगर मुन्नू को नौकरी नई मिल रई,जितै जाउत है उतै आरच्छन… एई सें सोची…'
दोनों चुप हो गये, पसरा रह गया सन्नाटा।
Sanjiv verma 'Salil'
salil.sanjiv@gmail.com
http://divyanarmada.blogspot.in

alha: kumar gaurav aleetendi


अभिनव प्रयोग;
वीर छंद/आल्हा छंद
कुमार गौरव अजीतेंदु
*

​​
आज न जाने दूँगी सैंया, मैं तो तुझको पिये शराब।
बता रही हूँ सीधे-सीधे, माथा न कर मेरा खराब॥
लील रही है हमें गरीबी, फिरता है तू बना नवाब।
बहुत सहा है रोते-रोते, हिम्मत ने अब दिया जवाब॥
देख बिलखते-भूखे बच्चे, माँग रहे दो रोटी-दाल।
​​
​​
​​
अरे दरिंदे! पापी थोड़ी, दया कलेजे में तो डाल॥
फटे वसन में लिपटी तेरी, बीवी मैं कर रही सवाल।
काहे को ब्याहा था मुझको, जब करना था ऐसा हाल॥
बनी उधारी फाँस गले की, कर्जों का बन गया पहाड़।
रोज मिले है गाँव-ज्वार से, गाली, झिड़की और लताड़॥
देनदार तो काफी सारे, लेकिन माँगें बोटी-हाड़।
बोल बेहया करवा दूँ क्या, उनके मन का सभी जुगाड़॥
अपने ही घर को सुलगा के, चखने में बच्चों को भून।
दारू थोड़े पीता है तू, पीता तो तू मेरा खून॥
आज मुझे उन्माद चढ़ा है, आज चढ़ा है बड़ा जुनून।
सब ले संगे जल जाऊँगी, फिर क्या कर लेगा कानून॥
जरा समझ तो जिम्मेदारी, अपने कर्मों को पहचान।
नशा बुरा है सबसे ज्यादा, कर जाता सबकुछ वीरान॥
हम भी चाहें जीना थोड़ा, हैं आखिर हम भी इंसान।

kundali salila: kutte -sanjiv

कुंडली सलिला:
कुत्ते
संजीव
*
कुत्ते सहज सुप्राप्य हैं, देख न जाएँ चौंक
कुछ काटें बेबात ही, कुछ चुप होते भौंक
कुछ चुप होते भौंक, पैर दो कुछ के पाये 
देशद्रोह-आतंक हमेशा इनको भाये
टुंडा-भटकल जैसों को मिल मारें जुत्ते
अतिथि सदृश मत पालें शर्मिन्दा हों कुत्ते
*
देखें निकट चुनाव तो, कुत्ते माइक थाम
चौराहों पर करेंगे, निश-दिन ट्राफिक जाम
निश-दिन ट्राफिक जाम, न अनुशासन मानेंगे
लोकतंत्र को हर पल, सूली पर टाँगेंगे
'सलिल' मुलायम मैडम मोदी को प्रभु लेखें
बच पायें तो बचें, निकट जब कुत्ते देखें
*
काट सकें जो पालते, नेता वे ही श्वान
या नेता-गुण ग्रहण कर, काटें कुत्ते कान
काटें कुत्ते कान, सत्य क्या बतला भाया?
वैक्सीन क्या? कहाँ मिले? ला दे- कर दाया
सुन सवाल कुत्ते कहें, खड़ी न करिए खाट
कुत्ता कुत्ते का इलाज, ज्यों जहर जहर की काट
*

गुरुवार, 29 अगस्त 2013

dwipadi salila: sanjiv

द्विपदी सलिला:
इस आभासी जग में :
संजीव 

इस आभासी जग में सचमुच, कोई न पहरेदार
शिक्षित-बुद्धिमान हमलावर, देते कष्ट हजार
*
जिनसे जानते हैं जीवन में, उन्हें बनायें मित्र
'सलिल' सुरक्षित आप रहेंगे, मलिन न होगा चित्र
*
भली-भाँति कर जाँच- बाद में, भले मित्र लें जोड़
संख्या अधिक बढ़ाने की प्रिय!, कभी न करिए होड़
*
नकली खाते बना-बनाकर, छलिए ठगते मीत
प्रोफाइल लें जाँच, यही है, सीधी-सच्ची रीत
*
पढ़ें पोस्ट खाताधारी की, कितनी-कैसे लेख
लेखक मन की देख सकेंगे, रचनाओं में रेख
*
नकली चित्र लगाते हैं जो, उनसे रहिए दूर
छल करना ही उनकी फितरत, रही सजग जरूर
*
खाताधारक के मित्रों को देखें, चुप सायास
वस्त्र-भाव मुद्राओं से भी, होता कुछ आभास 
*
देह-दर्शनी मोहकतामय, व्याल-जाल जंजाल
दिखें सोचिए इनके पीछे, कैसा है कंकाल?
*
संचित चित्रों-सामग्री को, देख करें अनुमान
जुड़ें-ना जुड़ें आप सकेंगे, उनका सच पहचान
*
शिक्षा, स्वजन, जीविका पर भी, तनिक दीजिए ध्यान 
चिंतन धरा से भी होता, चिन्तक का अनुमान 
*
नेता अभिनेता फूलों या, प्रभु के चिपका चित्र
जो परदे में छिपे- न उसका, विश्वसनीय चरित्र 
*
स्वजनों के प्रोफाइल देखें, सच्चे या अनमेल?
गलत जानकारी देकर, कर सके न कोई खेल 
*
शब्द और भाषा भी करते, गुपचुप कुछ संकेत
देवमूर्ति से तन में मन का, स्वामी कहीं न प्रेत
*
आक्रामक-अपशब्दों का जो, करते 'सलिल' प्रयोग 
दूर रहें ऐसे लोगों से- हैं समाज के रोग
*
पासवर्ड हो गुप्त- बदलते रहिए बारम्बार
जान न पाए अन्य, सावधानी की है दरकार
*

samvaa dkatha: andekhi -sanjiv

संवाद कथा
अनदेखी
संजीव
*
'आजकल कुछ परेशान दिख रहे हैं, क्या बात है?' मैंने मित्र से पूछा.
''क्या बताऊँ? कुछ दिनों से पोत विद्यालय जाने से मना करता है."
'क्यों?'
"कहता है रास्ते में कुछ बदतमीज बच्चे गाली-गलौज करते हैं. इससे उसे भय लगता है.''
'अच्छा, मैं कल उससे बात करूँगा, शायद उसकी समस्या सुलझ सके.'
अगले दिन मैं मित्र और उसके पोते के साथ स्थानीय भँवरताल उद्यान गया. मार्ग में एक हाथी जा रहा था जिसके पीछे कुछ कुत्ते भौंक रहे थे.
'क्यों बेटे? क्या देख रहे हो?'
बाबा जी! हाथी के पीछे कुत्ते भौंक रहे हैं.
'हाथी कितने हैं?'
बाबाजी ! एक.
'और कुत्ते?'
कई
'अच्छा, हाथी क्या कर रहा है?'
कुत्तों की ओर बिना देखे अपने रास्ते जा रहा है.
हम उद्यान पहुँच गए तो ओशो वृक्ष के नीचे जा बैठे. बच्चे से मैंने पूछा: ' इस वृक्ष के बारे में कुछ जानते हो?'
जी, बाबा जी! इसके नीचे आचार्य रजनीश को ज्ञान प्राप्त हुआ था जिसके बाद उन्हें ओशो कहा गया.
मैंने बच्चे को बताया कि किस प्रकार ओशो को पहले स्थानीय विरोध और बाद में अमरीकी सरकार का विरोध झेलना पड़ा, लेकिन उन्होंने अपनी राह नहीं बदली और अंत में महान चिन्तक के रूप में इतिहास में अमर हुए.
वापिस लौटते हुई मैंने बच्चे से पूछा: 'बेटे! यदि हाथी या ओशो राह रोकनेवालों पर ध्यान देकर रुक जाते तो क्या अपनी मंजिल पा लेते?'
नहीं बाबा जी! कोई कितना भी रास्ता रोके, मंजिल आगे बढ़ने से ही मिलती है.
''यार! आज तो गज़ब हो गया, पोटा अपने आप विद्यालय जाने को तैयार हो गया. कुछ देर बाद उसके पीछे-पीछे मैं भी गया लेकिन वह रास्ते में भौकते कुत्तों से न डरा, न उन पर ध्यान दिया, सीधे विद्यालय जाकर ही रुका.'' मित्र ने प्रसन्नता से बताया.
=========


Sanjiv verma 'Salil'
salil.sanjiv@gmail.com
http://divyanarmada.blogspot.in

बुधवार, 28 अगस्त 2013

bhaj govindam:

जन्माष्टमी शुभ हो:


भज गोविन्दम् 
(मूल संस्कृत, हिन्दी काव्यानुवाद, अर्थ व अंग्रेजी अनुवाद सहित)

                                                                             
भज गोविन्दं भज गोविन्दं, गोविन्दं भज मूढ़मते।
संप्राप्ते सन्निहिते काले, न हि न हि रक्षति डुकृञ् करणे ॥१॥


गोविंद भजो, गोविंद भजो, गोविंद भजो रे मूरख मन
अंतिम पल में रक्षा न करेगा, केवल यह व्याकरण रटन॥१॥

हे मोह से ग्रसित बुद्धि वाले मित्र! गोविंद को भजो, गोविन्द का नाम लो, गोविन्द से प्रेम करो क्योंकि मृत्यु के समय व्याकरण के नियम याद रखने से आपकी रक्षा नहीं हो सकती है ॥१॥

O deluded minded friend, chant Govinda, worship Govinda, love Govinda as memorizing the rules of grammar cannot save one at the time of death. ॥1॥

मूढ़ जहीहि धनागमतृष्णाम्, कुरु सद्बुद्धिमं मनसि वितृष्णाम्।
यल्लभसे निजकर्मोपात्तम्, वित्तं तेन विनोदय चित्तं ॥२॥


धन-अर्जन की तृष्णा तज, सद्बुद्धि रखो वासना तजो
सत्कर्म उपार्जित धन-प्रयोग दे, सदा चित्त को आनंदन॥२॥

हे मोहित बुद्धि! धन एकत्र करने के लोभ को त्यागो। अपने मन से इन समस्त कामनाओं का त्याग करो। सत्यता के पथ का अनुसरण करो, अपने परिश्रम से जो धन प्राप्त हो उससे ही अपने मन को प्रसन्न रखो ॥२॥

O deluded minded ! Give up your lust to amass wealth. Give up such desires from your mind and take up the path of righteousness. Keep your mind happy with the money which comes as the result of your hard work. ॥2॥

नारीस्तनभरनाभीदेशम्, दृष्ट्वा मागा मोहावेशम्।
एतन्मान्सवसादिविकारम्, मनसि विचिन्तय वारं वारम् ॥३॥


नाभि-वक्ष सौंदर्य देखकर, मत मतवाला हो नारी का
अस्थि, मांस, मज्जा, मेदा है, अशुचि मोह का कर भंजन॥३॥

स्त्री शरीर पर मोहित होकर आसक्त मत हो। अपने मन में निरंतर स्मरण करो कि ये मांस-वसा आदि के विकार के अतिरिक्त कुछ और नहीं हैं ॥३॥

Do not get attracted on seeing the parts of woman's anatomy under the influence of delusion, as these are made up of skin, flesh and similar substances. Deliberate on this again and again in your mind॥3॥

नलिनीदलगतजलमतितरलम्, तद्वज्जीवितमतिशयचपलम्।
विद्धि व्याध्यभिमानग्रस्तं, लोक शोकहतं च समस्तम् ॥४॥


कमल-पाँखुरी पर क्रीड़ारत, सलिल-बिंदुवत चंचल मति-यश
रोग, अहं, अभिमानग्रस्त है, सकल विश्व यह समझ अकिंचन॥४॥

जीवन कमल-पत्र पर पड़ी हुई पानी की बूंदों के समान अनिश्चित एवं अल्प (क्षणभंगुर) है। यह समझ लो कि समस्त विश्व रोग, अहंकार और दु:ख में डूबा हुआ है ॥४॥

Life is as ephemeral as water drops on a lotus leaf . Be aware that the whole world is troubled by disease, ego and grief. ॥4॥

यावद्वित्तोपार्जनसक्त:, तावन्निजपरिवारो रक्तः।
पश्चाज्जीवति जर्जरदेहे, वार्तां कोऽपि न पृच्छति गेहे ॥५॥


धन-अर्जन-संचय की जब तक, शक्ति तभी तक आश्रित चिपके
कोई न चाहे बातें करना, निर्बल-जर्जर जब होगा तन॥५॥

जब तक व्यक्ति धनोपार्जन में समर्थ है, तब तक परिवार में सभी उसके प्रति स्नेह प्रदर्शित करते हैं परन्तु अशक्त हो जाने पर उसे सामान्य बातचीत में भी नहीं पूछा जाता है ॥५॥

As long as a man is fit and capable to earn money, everyone in the family show affection towards him. But after wards, when the body becomes weak no one enquires about him even during the talks. ॥5॥

यावत्पवनो निवसति देहे, तावत् पृच्छति कुशलं गेहे।
गतवति वायौ देहापाये, भार्या बिभ्यति तस्मिन्काये ॥६॥


इस नश्वर शरीर में जब तक, प्राण तभी तक लोग पूछते
प्राण शरीर छोड़ता, डरती अर्धांगिनी तक लख विकृत तन॥६॥

जब तक शरीर में प्राण रहते हैं तब तक ही लोग कुशल पूछते हैं। शरीर से प्राण वायु के निकलते ही पत्नी भी उस शरीर से डरती है ॥६॥

Till one is alive, family members enquire kindly about his welfare. But when the vital air (Prana) departs from the body, even the wife fears from the corpse.॥6॥

बालस्तावत् क्रीडासक्तः, तरुणस्तावत् तरुणीसक्तः।
वृद्धस्तावच्चिन्तासक्तः, परे ब्रह्मणि कोऽपि न सक्तः ॥७॥

बालक-मन आसक्त खेल में, तरुण-युवा मन हो रमणी में
चिंतासक्त वृद्ध-मन होता, हो न ब्रम्ह में लीन कभी मन.॥७॥

बचपन में खेल में रूचि होती है , युवावस्था में युवा स्त्री के प्रति आकर्षण होता है, वृद्धावस्था में चिंताओं से घिरे रहते हैं पर प्रभु से कोई प्रेम नहीं करता है ॥७॥

In childhood we are attached to sports, in youth, we are attached to woman . Old age goes in worrying over every thing . But there is no one who wants to be engrossed in Govind, the parabrahman at any stage. ॥7॥

का ते कांता कस्ते पुत्रः, संसारोऽयमतीव विचित्रः।
कस्य त्वं वा कुत आयातः, तत्त्वं चिन्तय तदिह भ्रातः ॥८॥


कौन तुम्हारा पत्नि-पुत्र है?, यह दुनिया सचमुच विचित्र है
तुम किसके हो?, आये कहाँ से?, अब तो कर लो यह सच-चिंतन.
॥8॥

कौन तुम्हारी पत्नी है, कौन तुम्हारा पुत्र है, ये संसार अत्यंत विचित्र है, तुम कौन हो, कहाँ से आये हो, बन्धु ! इस बात पर तो पहले विचार कर लो ॥८॥

Who is your wife ? Who is your son? Indeed, strange is this world. O dear, think again and again who are you and from where have you come. ॥8॥


सत्संगत्वे निस्संगत्वं, निस्संगत्वे निर्मोहत्वं।
निर्मोहत्वे निश्चलतत्त्वं, निश्चलतत्त्वे जीवन्मुक्तिः ॥९॥


सत्संगति से अनासक्ति हो, अनासक्ति से माया छूटे
मुक्ति तत्व का अनुभव हो तब, जन्म-मरण का छूटे बंधन
॥९

सत्संग से वैराग्य, वैराग्य से विवेक, विवेक से स्थिर तत्त्वज्ञान और तत्त्वज्ञान से मोक्ष की प्राप्ति होती है ॥९॥

Association with saints brings  non-attachment, non-attachment leads to right knowledge, right knowledge leads us to permanent awareness,to which liberation follows. ॥9॥

यसि गते कः कामविकारः, शुष्के नीरे कः कासारः।
क्षीणे वित्ते कः परिवारः, ज्ञाते तत्त्वे कः संसारः ॥१०॥


काम कहाँ जब यौवन बीते?, कहाँ जलाशय जब जल रीते?
धन बिन कहाँ स्वजन औ' परिजन?, तत्व-ज्ञान सच, भ्रम जग-जीवन॥१० 


आयु बीत जाने के बाद काम भाव नहीं रहता, पानी सूख जाने पर तालाब नहीं रहता, धन चले जाने पर परिवार नहीं रहता और तत्त्व ज्ञान होने के बाद संसार नहीं रहता ॥१०॥

As lust without youth, lake without water, the relatives without wealth are meaningless, similarly this world ceases to exist, when the Truth is revealed? ॥10॥ 

 
मा कुरु धनजनयौवनगर्वं, हरति निमेषात्कालः सर्वं।
मायामयमिदमखिलम् हित्वा, ब्रह्मपदम् त्वं प्रविश विदित्वा ॥११॥

धन-अनुचर-यौवन पर मत कर, गर्व काल पल में हर लेता

मिथ्या माया तज दे पल में, जान ब्रम्ह को कर अनुगायन
॥११॥

धन, शक्ति और यौवन पर गर्व मत करो, समय क्षण भर में इनको नष्ट कर देता है| इस विश्व को माया से घिरा हुआ जान कर तुम ब्रह्म पद में प्रवेश करो ॥११॥

Do not boast of wealth, friends (power), and youth, these can be taken away in a flash by Time . Knowing this whole world to be under the illusion of Maya, you try to attain the Absolute. ॥11॥

दिनयामिन्यौ सायं प्रातः, शिशिरवसन्तौ पुनरायातः।
कालः क्रीडति गच्छत्यायुस्तदपि, न मुन्च्त्याशावायुः ॥१२॥


आते-जाते दिवस-रात, संध्या-प्रभात, ऋतु
शिशिर-वसंती
मिथ्या माया तज दे पल में, जान ब्रम्ह को कर अनुगायन
॥१२॥

दिन और रात, शाम और सुबह, सर्दी और बसंत बार-बार आते-जाते रहते है काल की इस क्रीडा के साथ जीवन नष्ट होता रहता है पर इच्छाओ का अंत कभी नहीं होता है ॥१२॥

Day and night, dusk and dawn, winter and spring come and go. In this sport of Time entire life goes away, but the storm of desire never departs or diminishes. ॥12॥

द्वादशमंजरिकाभिरशेषः, कथितो वैयाकरणस्यैषः।
उपदेशोऽभूद्विद्यानिपुणैः, श्रीमच्छंकरभगवच्चरणैः ॥१२अ॥


बारह पद के पुष्पहार से, उपदेशा व्याकरणाचार्य को
आदि शंकराचार्य देव ने, पढ़-सुन-गुन ले कुछ तू भी मन
॥१२अ॥

बारह गीतों का ये पुष्पहार उपदेश के रूप में, सर्वज्ञ प्रभुपाद श्री शंकराचार्य द्वारा एक वैयाकरण को प्रदान किया गया ॥१२अ॥

This bouquet of twelve verses was imparted to a grammarian by the all-knowing, god-like Sri Shankara. ॥12A॥

काते कान्ता धन गतचिन्ता, वातुल किं तव नास्ति नियन्ता।
त्रिजगति सज्जनसं गतिरैका, भवति भवार्णवतरणे नौका ॥१३॥

चिंता क्यों भार्या की, धन की?, क्या न तुम्हारा ईश नियामक?
भवसागर से पार उतर जा, कर सुसंग नौका-नौकायन
॥१३॥

तुम्हें पत्नी और धन की इतनी चिंता क्यों है, क्या उनका कोई नियंत्रक नहीं है| तीनों लोकों में केवल सज्जनों का साथ ही इस भवसागर से पार जाने की नौका है ॥१३॥

Oh deluded man ! Why do you worry about your wealth and wife? Is there no one to take care of them? Only the company of saints can act as a  boat in three worlds to take you out from this ocean of rebirths. ॥13॥

जटिलो मुण्डी लुञ्छितकेशः, काषायाम्बरबहुकृतवेषः।
पश्यन्नपि च न पश्यति मूढः, उदरनिमित्तं बहुकृतवेषः ॥१४॥



जटा बढ़ाकर, शीश मुंडाकर, बाल नुचा, गेरुआ पहनकर
सत्य देख क्यों देख न पाते?, विविध वेश धर पाते भोजन
॥१४॥

बड़ी जटाएं, केश रहित सिर, बिखरे बाल , काषाय  (भगवा) वस्त्र और भांति भांति के वेश ये सब अपना पेट भरने के लिए ही धारण किये जाते हैं, अरे मोहित मनुष्य तुम इसको देख कर भी क्यों नहीं देख पाते हो ॥१४॥

Matted and untidy hair, shaven heads, orange or variously colored cloths are all a way to earn livelihood . O deluded man why don't you understand it even after seeing.॥14॥

अङ्गं गलितं पलितं मुण्डं, दशनविहीनं जतं तुण्डम्।
वृद्धो याति गृहीत्वा दण्डं, तदपि न मुञ्चत्याशापिण्डम् ॥१५॥


बदन गल गया, बाल पक गये, मुँह के दाँत गिर गये सारे
ले लाठी करता पग-चालन, आशा फिर भी नहीं तजे मन॥१५॥

क्षीण अंगों, पके हुए बालों, दांतों से रहित मुख और हाथ में दंड लेकर चलने वाला वृद्ध भी आशा-पाश से बंधा रहता है ॥१५॥

Even an old man of weak limbs, hairless head, toothless mouth, who walks with a stick, cannot leave his desires. ॥15॥

अग्रे वह्निः पृष्ठेभानुः, रात्रौ चुबुकसमर्पितजानुः।
करतलभिक्षस्तरुतलवासः, तदपि न मुञ्चत्याशापाशः ॥१६॥


सूर्य ढले तब अग्नि जला, सह ठंडी घुटने-ठुड्डी पर रख ठुड्डी
भिक्षा माँगे, तरु नीचे रह, आशा-फंदा ताजे न दामन॥१६॥

सूर्यास्त के बाद, रात्रि में आग जला कर और घुटनों में सर छिपाकर सर्दी बचाने वाला, हाथ में भिक्षा का अन्न खाने वाला, पेड़ के नीचे रहने वाला भी अपनी इच्छाओं के बंधन को छोड़ नहीं पाता है ॥१६॥

One who warms his body by fire after sunset,  curls his body to  his knees to avoid cold;  eats the begged food and sleeps beneath the tree, he is also bound by desires, even  in these difficult situations . ॥16॥

कुरुते गङ्गासागरगमनं, व्रतपरिपालनमथवा दानम्।
ज्ञानविहीनः सर्वमतेन, मुक्तिं न भजति जन्मशतेन ॥१७॥
 

गंगासागर गमन करे या, दान करे करके व्रत-पालन
ज्ञान बिना भव-पार न जाता, सौ-सौ जन्म कहें सब सज्जन॥१७॥

किसी भी धर्म के अनुसार ज्ञान रहित रह कर गंगासागर जाने से, व्रत रखने से और दान देने से सौ जन्मों में भी मुक्ति नहीं प्राप्त हो सकती है ॥१७॥

According to all religions, without knowledge one cannot get liberated in hundred births though he might visit Gangasagar or observe fasts or do charity. ॥17॥

सुर मंदिर तरु मूल निवासः, शय्या भूतल मजिनं वासः।
सर्व परिग्रह भोग त्यागः, कस्य सुखं न करोति विरागः ॥१८॥
छाल हिरन की पहन, शयनकर देवालय में तरु के नीचे
ताजे लालसा-भोग विलासी, सुख न कौन सा पता तब मन?॥१८॥

 देव मंदिर या पेड़ के नीचे निवास, पृथ्वी जैसी शय्या, अकेले ही रहने वाले, सभी संग्रहों और सुखों का त्याग करने वाले वैराग्य से किसको आनंद की प्राप्ति नहीं होगी ॥१८॥

Reside in a temple or below a tree, sleep on mother earth as your bed, stay alone, leave all the belongings and comforts, such renunciation can give all the pleasures to anybody. ॥18॥

योगरतो वाभोगरतोवा, सङ्गरतो वा सङ्गवीहिनः।
यस्य ब्रह्मणि रमते चित्तं, नन्दति नन्दति नन्दत्येव ॥१९॥

भोग करे या योगलीं हो?, रहे भीड़ में या एकाकी?
सुखी-प्रसन्न वही वास्तव में, लीन ब्रम्ह में हो जिसका मन॥१९॥

 कोई योग में लगा हो या भोग में, संग में आसक्त हो या निसंग हो, पर जिसका मन ब्रह्म में लगा है वो ही आनंद करता है, आनंद ही करता है ॥१९॥

One may like meditative practice or worldly pleasures , may be attached or detached. But only the one fixing his mind on God lovingly enjoys bliss, enjoys bliss, enjoys bliss. ॥19॥

भगवद्गीता किञ्चिदधीता, गङ्गा जललव कणिकापीता।
सकृदपि येन मुरारि समर्चा, क्रियते तस्य यमेन न चर्चा ॥२०॥

किंचित भी भवद्गीता पढ़, एक बूँद भी गंगाजल पी
पूजे पल भर भी मुरारि को, यदि- हो दूर सदा यम-बंधन॥२०॥

 जिन्होंने भगवदगीता का थोडा सा भी अध्ययन किया है, भक्ति रूपी गंगा जल का कण भर भी पिया है, भगवान कृष्ण की एक बार भी समुचित प्रकार से पूजा की है, यम के द्वारा उनकी चर्चा नहीं की जाती है ॥२०॥

Those who study Gita, even a little, drink just a drop of water from the holy Ganga, worship Lord Krishna with love even once, Yama, the God of death has no control over them. ॥20॥

पुनरपि जननं पुनरपि मरणं, पुनरपि जननी जठरे शयनम्।
इह संसारे बहुदुस्तारे, कृपयाऽपारे पाहि मुरारे॥२१॥


जन्म-मरण, माँ-गर्भ-शयन, हो बार-बार संसार यही है
करो कृपा हे देव मुरारि!, उद्धारो कर भव-भय-भंजन॥२१॥

 बार-बार जन्म, बार-बार मृत्यु, बार-बार माँ के गर्भ में शयन, इस संसार से पार जा पाना बहुत कठिन है, हे कृष्ण कृपा करके मेरी इससे रक्षा करें ॥२१॥

Born again, die again, stay again in the mother's womb, it is indeed difficult to cross this world. O Murari ! please help me through your mercy. ॥21॥

रथ्या चर्पट विरचित कन्थः, पुण्यापुण्य विवर्जित पन्थः।
योगी योगनियोजित चित्तो, रमते बालोन्मत्तवदेव ॥२२॥

जो गुण-दोष-परे पथ का हो, पथिक मात्र गुदड़ी धारणकर
बच्चे सा उन्मत्त सुयोगी, दैव-चेतना-लीन रहे मन॥२२॥

 रथ के नीचे आने से फटे हुए कपडे पहनने वाले, पुण्य और पाप से रहित पथ पर चलने वाले, योग में अपने चित्त को लगाने वाले योगी, बालक के समान आनंद में रहते हैं ॥२२॥

One who wears cloths ragged due to chariots, move on the path free from virtue and sin,keeps his mind controlled through constant practice, enjoys like a carefree exuberant child. ॥22॥

कस्त्वं कोऽहं कुत आयातः, का मे जननी को मे तातः।
इति परिभावय सर्वमसारम्, विश्वं त्यक्त्वा स्वप्न विचारम् ॥२३


कौन तुम? हूँ कौन मैं?, आया कहाँ से?, कौन माँ-पितु?
स्वप्नसम निस्सार जग-तज, तत्व-जिज्ञासा करो मन॥२३॥

 तुम कौन हो, मैं कौन हूँ, कहाँ से आया हूँ, मेरी माँ कौन है, मेरा पिता कौन है? सब प्रकार से इस विश्व को असार समझकर इसको एक स्वप्न के समान त्याग दो ॥२३

Who are you ? Who am I ? From where I have come ? Who is my mother, who is my father ? Ponder over these and after understanding,this world to be meaningless like a dream,relinquish it. ॥23॥
 

त्वयि मयि चान्यत्रैको विष्णुः, व्यर्थं कुप्यसि मय्यसहिष्णुः।
भव समचित्तः सर्वत्र त्वं, वाञ्छस्यचिराद्यदि विष्णुत्वम् ॥२४॥

तुममें, मुझमें, सकल जगत में, व्याप्त विष्णु ही व्यापक सच है
क्रुद्ध अकारण हो न, एक सा हर हालत में रखना निज मन॥२४॥

 तुममें, मुझमें और अन्यत्र भी सर्वव्यापक विष्णु ही हैं, तुम व्यर्थ ही क्रोध करते हो, यदि तुम शाश्वत विष्णु पद को प्राप्त करना चाहते हो तो सर्वत्र समान चित्त वाले हो जाओ ॥२४॥

Lord Vishnu resides in me, in you and in everything else, so your anger is meaningless . If you wish to attain the eternal status of Vishnu, practice equanimity all the time, in all the things. ॥24॥

शत्रौ मित्रे पुत्रे बन्धौ, मा कुरु यत्नं विग्रहसन्धौ।
सर्वस्मिन्नपि पश्यात्मानं, सर्वत्रोत्सृज भेदाज्ञानम् ॥२५॥

शत्रु-मित्र या संबंधी-सुत, से लड़ना-मिलना न सार्थक
सब में खुद को देख तजो, अज्ञानजनित वैभिन्न्य भाव मन॥२५॥

शत्रु, मित्र, पुत्र, बन्धु-बांधवों से द्वेष और प्रेम मत करो, सबमें अपने आपको ही देखो, इस प्रकार सर्वत्र ही भेद रूपी अज्ञान को त्याग दो ॥२५॥

Try not to win the love of your friends, brothers, relatives and son(s) or to fight with your enemies. See yourself in everyone and give up ignorance of duality everywhere.॥25॥
 

 कामं क्रोधं लोभं मोहं, त्यक्त्वाऽत्मानं भावय कोऽहम्।
आत्मज्ञान विहीना मूढाः, ते पच्यन्ते नरकनिगूढाः ॥२६॥
 

काम, क्रोध, मद, लोभ त्यागकर, मैं 'वह' हूँ अनुभव कर साधक
जिन्हें न आत्मज्ञान, वे मूरख, पीड़ित हों बन यम-बंदीजन ॥२६॥

काम, क्रोध, लोभ, मोह को छोड़ कर, स्वयं में स्थित होकर विचार करो कि मैं कौन हूँ, जो आत्म- ज्ञान से रहित मोहित व्यक्ति हैं वे बार-बार छिपे हुए इस संसार रूपी नरक में पड़ते हैं ॥२६॥

Give up desires, anger, greed and delusion. Ponder over your real nature . Those devoid of the knowledge of self come in this world, a hidden hell, endlessly. ॥26॥
 

 गेयं गीता नाम सहस्रं, ध्येयं श्रीपति रूपमजस्रम्।
नेयं सज्जन सङ्गे चित्तं, देयं दीनजनाय च वित्तम् ॥२७॥
 

गीता-विष्णुसहस्त्रनाम का गान, ध्यानकर श्री हरि का मन
सदा रहो सत्संग-लीन मन, दीनों को के दान सदा धन॥२७॥

भगवान विष्णु के सहस्त्र नामों को गाते हुए उनके सुन्दर रूप का अनवरत ध्यान करो, सज्जनों के संग में अपने मन को लगाओ और गरीबों की अपने धन से सेवा करो ॥२७॥
 

Sing thousand glories of Lord Vishnu, constantly remembering his form in your heart. Enjoy the company of noble people and do charity for the poor and the needy. ॥27॥
 

सुखतः क्रियते रामाभोगः, पश्चाद्धन्त शरीरे रोगः
यद्यपि लोके मरणं शरणं, तदपि न मुंचति पापाचरणं ॥२८॥

क्षणिक भोगकर कायिक सुख, रोगी हो जाते सभी बाद में
मृत्यु अंत में पाते लेकिन, नहीं त्यागते पाप-आचरण॥२८॥
  
 सुख के लिए लोग आनंद-भोग करते हैं जिसके बाद इस शरीर में रोग हो जाते हैं। यद्यपि इस पृथ्वी पर सबका मरण सुनिश्चित है फिर भी लोग पापमय आचरण को नहीं छोड़ते हैं ॥२८॥
 

People use this body for pleasure which gets diseased in the end. Though in this world everything ends in death, man does not give up the sinful conduct. ॥28॥
 

अर्थंमनर्थम् भावय नित्यं, नास्ति ततः सुखलेशः सत्यम्।
पुत्रादपि धनभजाम् भीतिः, सर्वत्रैषा विहिता रीतिः ॥२९॥


हर विपत्ति का मूल संपदा, सुख न तनिक भी धन से मिलता
सुत भी बैरी बने धनिक का, सच स्वीकारी तज दो धन, मन॥२९॥

धन अकल्याणकारी है और इससे जरा सा भी सुख नहीं मिल सकता है, ऐसा विचार प्रतिदिन करना चाहिए | धनवान व्यक्ति तो अपने पुत्रों से भी डरते हैं ऐसा सबको पता ही है ॥२९॥

Keep on thinking that money is cause of all troubles, it cannot give even a bit of happiness. A rich man fears even his own son . This is the law of riches everywhere. ॥29॥

प्राणायामं प्रत्याहारं, नित्यानित्य विवेकविचारम्।
जाप्यसमेत समाधिविधानं, कुर्ववधानं महदवधानम् ॥३०॥


क्रिया-नियंत्रण, इन्द्रिय संयम, सत्यासत्य-विवेचन नित कर
नित्य-अनित्य विचारण, जप-तप, का अभ्यास सजग रह कर मन॥३०॥

प्राणायाम, उचित आहार, नित्य इस संसार की अनित्यता का विवेक पूर्वक विचार करो, प्रेम से प्रभु-नाम का जाप करते हुए समाधि में ध्यान दो, बहुत ध्यान दो ॥३०॥

Do pranayam, the regulation of life forces, take proper food, constantly distinguish the permanent from the fleeting,  Chant the holy names of God with love and meditate,with attention, with utmost attention. ॥30॥

गुरुचरणाम्बुज निर्भर भक्तः, संसारादचिराद्भव मुक्तः।
सेन्द्रियमानस नियमादेवं, द्रक्ष्यसि निज हृदयस्थं देवम् ॥३१॥


गुरु-पदपद्म-भक्त! इन्द्रिय-मन, नियमन कर भव से छूटो रे
निज उरवासी देव के करो, दर्शन, तरो मुक्त हो रे मन॥३१॥

गुरु के चरणकमलों का ही आश्रय माननेवाले भक्त बनकर सदैव के लिए इस संसार में आवागमन से मुक्त हो जाओ, मन एवं इन्द्रियों का निग्रह कर अपने हृदय में विराजमान प्रभु के दर्शन करो ॥३१॥

Be dependent only on the lotus feet of your Guru and get salvation from this world. Through disciplined senses and mind, you can see the indwelling Lord of your heart !॥31॥

मूढः कश्चन वैयाकरणो, डुकृञ्करणाध्ययन धुरिणः।
श्रीमच्छम्कर भगवच्छिष्यै, बोधित आसिच्छोधितकरणः ॥३२॥


मुग्ध व्याकरण के नियमों पर, संगत में व्याकरणाचार्य की
शिष्य कई शंकराचार्य के, ईश-बोध हित हुए सुप्रेरित ॥३२॥

इस प्रकार व्याकरण के नियमों को कंठस्थ करते हुए किसी मोहित वैयाकरण के माध्यम से बुद्धिमान श्री भगवान शंकर के शिष्य बोध प्राप्त करने के लिए प्रेरित किये गए ॥३२॥

Thus through a deluded grammarian lost in memorizing rules of the grammar, the all knowing  Sri Shankara motivated his disciples for enlightenment. ॥32॥

भजगोविन्दं भजगोविन्दं, गोविन्दं भजमूढमते।
नामस्मरणादन्यमुपायं, नहि पश्यामो भवतरणे ॥३३॥


गोविन्द भजो, गोविन्द भजो, गोविन्द भजो रे मूरख मन
भव से पार उतरने का है, ईश नाम जप ही साधन॥३३॥

गोविंद को भजो, गोविन्द का नाम लो, गोविन्द से प्रेम करो क्योंकि भगवान के नाम जप के अतिरिक्त इस भव-सागर से पार जाने का अन्य कोई मार्ग नहीं है ॥३३॥

O deluded minded friend, chant Govinda, worship Govinda, love Govinda as there is no other way to cross the life's ocean except lovingly remembering the holy names of God. ॥33॥

*******************

janmdivas shubhkamna : shyam sakha 'shyam'

जन्म दिवस शुभ कामना :
 २८ अगस्त : श्री श्याम सखा 'श्याम', संपादक हरिगंधा


http://www.pravasiduniya.com/wp-content/uploads/2012/01/shyam-sakha-shyam.jpg
श्याम सखा हम सब हुए, श्याम सखा से भेंट
जन दीवान अभिवन्दना, स्वीकारें समवेत
सारस्वत भंडार को करें सतत संपन्न
हरिगंधा बिन पढ़ लगे हम तो रहे विपन्न
शतजीवी हों यशस्वी और मनस्वी आप
दसों दिशा में यश 'सलिल' सके श्याम का व्याप

 
 

अभिनन्दन है आज तुम्हारा,
                              और बधाई है तुमको।
             बार बार ये शुभ दिन आकर
                           ख़ुशियाँ दे जाए हमको।।
 
             तुम स्वस्थ रहो और सुखी रहो,
                        दीर्घायु मिले,कर्मठ भी रहो।
             तव कविता नित प्रतिभासित हो,
                       साहित्य-सृजन में रमे रहो।।   
                                                .......
रामबाबू गौतम, न्यू जर्सी  Ram Gautam <gautamrb03@yahoo.com>
                      
                       
 

मंगलवार, 27 अगस्त 2013

LIFE: Arthur Ashe


ONE PARAGRAPH THAT EXPLAINS LIFE!
ashe.jpeg
Arthur Ashe, the legendary Wimbledon player was dying of AIDS
which he got due to infected blood he received during a heart surgery in 1983.
From world over, he received letters from his fans, one of which conveyed:
"Why does GOD have to select you for such a bad disease"?
 
To this Arthur Ashe replied:
 
"The world over -- 50 million children start playing tennis,
5 million learn to play tennis,500,000 learn professional tennis,
50,000 come to the circuit, 5000 reach the grand slam,
50 reach Wimbledon, 4 to semi final, 2 to the finals,
when I was holding a cup
I never asked GOD 'Why me?'.
And today in pain I should not be asking GOD 'Why me?' "
 
"Happiness keeps you Sweet,
Trials keep you Strong,
Sorrow keeps you Human,
Failure keeps you humble and Success keeps you glowing,
but
only Faith & Attitude Keeps you going...

geet: sampat devi muraraka

गीत
जो जितना देता है जग में, उतना ही वह पाता है 
सम्पत देवी मुरारका 

जो जितना देता है जग में, उतना ही वह पाता है |
यह संसार बहुत सुंदर है, यह अपना सपनों का घर है ||

यहाँ कन्हैया रास रचाता, यहाँ गूंजता वंशी-स्वर है |
सत्यम्शिवम्,  सुंदरम वाली, यह धरती सबकी माता है ||

गंगा-यमुना के प्रवाह में, पाप सभी के धुल जाते है |
यहाँ धर्म-मजहब के नाते, हँसी खुशी से निभ जाते है ||

अनुपम यहाँ प्रकृति की शोभा, सबके ह्रदय विरम जाते है |
ढाई आखर प्रेम की भाषा, बन जाती अपनी परिभाषा ||

यहाँ निराशा नहीं फटकती, यहाँ रंगोली रचती आशा |
सुन्दर उपवन जैसा भारत, सबके मन को हर्षाता है ||

सावन में हैं झूले पड़ते, होली में मृदंग हैं बजाते |
तुलसी यहाँ राम गुण गाते, और कबीरा निर्गुण कहते || 

इस माटी का तिलक लगाओ, माटी से सबका नाता है | 
जो जितना देता है जग में, उतना ही वह पाता है || 
========================================
Smt. Sampat Devi Murarka
Writer, Poetess, Journalist
Srikrishan Murarka Palace, 
# 4-2-107/110, 1st floor, Badi Chowdi, nr P. S. Sultan Bazaar,
HYDERABAD; 500095, A. P. (INDIA)
Hand Phone +91 94415 11238 / +91 93463 93809

सोमवार, 26 अगस्त 2013

shishu kavita: shardula

muktak salilaa: sanjiv

मुक्तक सलिला :
संजीव
*
मन रोता है सचमुच लेकिन, फिर भी हँसना पड़ता है
रो न सके जो ऐसे मन में, सत्य कहें तो जड़ता है
सुमन सुरभि सौगात लुटाता, 'सलिल' बुझाता प्यास सदा -
फर्क न पड़ता खुश हो कोई, या बेबात बिगड़ता है 
*
अपनी राह चला चल साथी, अनदेखी कर बाधा की  
श्याम काम निष्काम करें, सुधि कब बिसराएँ राधा की 
बृज वृन्दावन इन्द्रप्रस्थ द्वारका सभी हैं एक समान-
मिले प्रशंसा या हो निंदा, अनदेखी हर व्याधा की 
*
सारमेय मिल शोर करें तो, गज ने कब निज पग रोके 
मंजिल मिले उन्हें जो चलते, चाहे जग कितना टोके 
अपनी-अपनी समझ, न करना फ़िक्र चला चल सतत 'सलिल' 
 वर्षा, धूप, अँधेरा, तूफां रोके, मत रुक बढ़ हारें झोंके

मर्यादा का हनन करें जो, उन्हें न अब नेतृत्व मिले 
ठुकरा दें अपराधी नेता, अब सच्चा नेतृत्व मिले 
दल मिल संगामित्ती खेलें, ठेंगा इनको दिखला दो-
जन प्रतिनिधि हो जनगण जैसा, कोई न सुविधा अन्य मिले 
*
नूरा कुश्ती से ठगते हैं,नेता सच को पहचानो 
सगा नहीं जनता का, कोई  दल इस सच को जानो 
अफसरशाही स्वार्थ साधती, धनपति देता है रिश्वत- 
रहबर जिनको समझा हमने, रहजन हैं यह सच मानो
*

vyangya chitr

https://fbcdn-sphotos-h-a.akamaihd.net/hphotos-ak-prn2/q71/s720x720/1233985_224028917754627_1513473099_n.jpg