कुल पेज दृश्य

peehu लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
peehu लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 23 अगस्त 2017

baal geet

बाल गीत 
पीहू 
***
रुन-झुन करती आई पीहू।
सब बच्चों को भाई पीहू।
. 

बादल गरजे, तनिक न सहमी।
बरखा लख मुस्काई पीहू।
. 

चम-चम बिजली दूर गिरी तो,
उछल-कूद हर्षाई पीहू।
. 

गिरी-उठी, पानी में भीगी।
गुइयों सहित नहाई पीहू।
. 

मैया ने जब डाँट दिया तो-
मचल-रूठ-गुस्साई पीहू ।
. 

छप-छप खेले, ता-ता थैया।
मेंढक के संग धाई पीहू।

. 
'सलिल' धार से भर-भर अंजुरी।
भिगा-भीग मस्ताई पीहू।

***
salil.sanjiv@gmail.com
http://divyanarmada.blogspot.com
#हिंदी_ब्लॉगर