कुल पेज दृश्य

बुधवार, 3 जून 2020

अभियान ३१ - भाष विज्ञान पर्व

समाचार:

विश्ववाणी हिंदी संस्थान अभियान जबलपुर
३१ वां दैनंदिन सारस्वत अनुष्ठान : भाषाविज्ञान पर्व
अनुभूत को अभिव्यक्त करती ध्वनि ही भाषा का मूल है - आचार्य संजीव वर्मा 'सलिल'
*
जबलपुर, ३ जून २०२०। संस्कारधानी जबलपुर की प्रतिष्ठित संस्था विश्ववाणी हिंदी संस्थान अभियान जबलपुर के ३१ वे दैनंदिन सारस्वत अनुष्ठान 'भाषाविज्ञान पर्व, के अन्तर्गत भाषा के उद्भव, विकास, साम्य, भिन्नता, प्रकृति और संस्कार आदि विविध पक्षों पर विचार विनिमय संपन्न हुआ। मुखिया की आसंदी को गौरवान्वित किया संस्कृत - हिंदी साहित्य की प्रख्यात हस्ताक्षर डॉ. चंद्रा चतुर्वेदी ने। आयोजन के पाहुना की आसंदी पर प्रतिष्ठित हुए चर्चित साहित्यसेवी अरुण श्रीवास्तव 'अर्णव'। इंजी. उदयभानु तिवारी 'मधुकर' द्वारा सरस् सरस्वती वंदना का पश्चात् विश्ववाणी हिंदी संस्थान अभियान के संयोजक, छन्दशास्त्री, समालोचक, नवगीत-दोहाकार आचार्य संजीव वर्मा 'सलिल' ने विषय प्रवर्तन करते हुए कहा -''अनुभूत को अभिव्यक्त करने के लिए भावमुद्रा तथा ध्वनि की आवश्यकता होती है। मानव ने ध्वनि प्रकृति से ग्रहण की। सलिल प्रवाह की कलकल, पंछियों का कलरव, पवन वेग की सन सन, मेघ की गर्जन, दामिनी की तड़क, सर्प की फुँफकार, शेर की दहाड़ आदि से मनुष्य ने सुख, भय आदि की अनुभूति कर उन ध्वनियों को दुहराकर अन्य मानवों को सूचित किया। ध्वनियों का यह प्रयोग ही भाषा का मूल है। क्रमश: ध्वनियों की तीव्रता-मंदता, आवृत्ति आदि ने वह रूप लिए जिसमें हम कुछ-ध्वनियों व भाव मुद्रा में नवजात शिशु से बात करते हैं। नवजात शिशु कुछ नहीं जानता, किसी शब्द का अर्थ नहीं जनता पर कहा गया भाव ग्रहण कर पाता है। यही भाषा का आरंभ है। ध्वनियों के समन्वय से अक्षर और शब्द बनते हैं। किसी धवनि या ध्वनियों को विशेष अर्थ में उपयोग किये जाने पर पर उस अर्थ में रूढ़ और सर्वमान्य हो जाती है। शब्दार्थ लोकमान्य हो जाने पर उसे अंकित करने के लिए आकृतियों का प्रयोग किया गया को कालांतर में वर्ण और वर्णमाला के रूप में विक्सित हुई। इसमें हजारों साल लग गए। वर्णों / अक्षरों का समन्वय शब्द के रूप में सामने आया। शब्दों के साथ विशिष्ट अर्थ संश्लिष्ट होने से शब्द भण्डार बना। शब्द-प्रयोग ने शब्द-भेद का विकास किया। क्रमश: भाषा का विकास होने से व्याकरण और छंद शास्त्र का जन्म हुआ।''

भाषा वाहक भाव की, कहे सत्य अनुभूत
संवेदन हर शब्द में, अन्तर्निहित प्रभूत

रायपुर छत्तीसगढ़ से पधारी श्रीमती रजनी शर्मा 'बस्तरिया' ने छत्तीसगढ़ी भाषा में भावाभिव्यक्ति की - ''अपने भाषा अपनेच्च होथे, ऐमा जीवन भर बड़ाई है। दूसर के भाषा दूसरेच्च होथे, जेमा जीवन भर करलई है।' छगनलाल गर्ग विज्ञ सिरोही राजस्थान ने मारवाड़ी बोली में संज्ञा-सर्वनाम शब्दों के मूल स्वरूप उपबोलिओं में परिवर्तित होने के उदाहरण प्रस्तुत करते हुए उनकी सार्थकता पर प्रकाश डाला। वक्ता ने शब्दों के उच्चारणों में ध्वनि परिवर्तन को स्वाभाविक तथा परिवेश व पर्यावरण के प्रभाव की भी चर्चा की।

प्रो० रेखा कुमारी सिंह, ए.के.सिंह काॅलेज, जपला,पलामू ,झारखंड ने मगही तथा हिंदी भाषाओँ के भाषा के संज्ञा शब्दों का तुलनात्मक अध्ययन कर अंतर पर चर्चा की। मगही में संज्ञा शब्द नाव नउआ, बीटा बिटवा, इतना एतना, जितना जेतना, मीठा मिठवा, पढ़ना पढ़नई, आदि बदलावों पर प्रकाश डाला। झंडा के स्थान पर समानार्थी पताका आदि का प्रयोग मगही का वैशिष्ट्य है।

ब्रज भाषा की कुछ विशेष विशिष्टताओं पर प्रकाश डालते हुए नरेन्द्र कुमार शर्मा 'गोपाल' आगरा ने शौरसेनी से विकसित हुई बृज भाषा में 'अर्ध र' के प्रयोग की वर्जना का कारण माधुर्य में ह्रास को बताया। कृपा को किरपा। बृज को बिराज, ब्रह्मा को बिरमा, त्रिपुरारी को तिपुरारि, प्रमोद को प्रमोद, अमृत को इमरत, गर्भ को गरभ आदि किये जाने के पीछे वक्ता ने माधुर्य को ही कारण बताया। इसीलिए श, ष का प्रयोग वर्जित है। इसलिए श्रीमान को सिरीमान, शर्बत को सरबत, विनाश को बिनास, षडानन को सदानन, दर्शन को दरसन के रूप में प्रयोग भी उच्चारण की तीक्ष्णता को कम करते हुए होता है।

जबलपुर निवासी डॉ. मुकुल तिवारी ने मौखिक तथा लिखित भाषा रूपों में अंतर बताते हुए उनमें स्वर तथा लिपि की भूमिका पर प्रकाश डाला। भाषा के विकास में लिपि का विशेष महत्त्व है। अक्षरों, शब्दों, वाक्यों का विकास ही भाषा के रूप को बनाते हैं। स्वर, व्यंजन, उच्चार, अनुस्वार, विसर्ग आदि पर वक्ता ने प्रकाश डाला।

दमोह से सहभागी बबीता चौबे 'शक्ति' ने बुंदेली के क्रिया पदों पर प्रकाश डालते हुए आइए आइए-आओ आओ, हाँ-हव, प्रणाम-पायलागू, क्यो-क़ाय, कहां गए थे-किते गै हते, उसको-उखो, नही-नईया, औरत-लुगाई, बेटी-बिटिया, बेटा-मोड़ा, चलो खाना खा लीजिये - चलो रोटी जे लेव, आज ब्रत है - आज पुआस है, कल आएंगे - भयाने आहे के उदाहरण दिए। पूड़ी - लुचई, चावल - भात, दही बड़े - वरा आदि नए शब्दों की जानकारी वक्त ने दी तथा मधुर स्वर में भारत माँ के प्रति पंक्तियाँ प्रस्तुत कर वाणी को विराम दिया -

मोरी सोन चिरइया लौट के आजा अपने देश रे
मोरी अमन चिरइया लौट के आजा अपने देश रे।

''हिंदी भाषा की उत्पत्ति, विकास और भविष्य'' पर विचार व्यक्त करते हुए आचार्य संजीव वर्मा 'सलिल' ने हिन्द, हिंदी, हिन्दू शब्दों का उद्भव फ़ारसी से बताया। विद्वान वक्त ने हिंदी भाषा को देश की विविध देशज बोलियों का समन्वित रूप कहा। राजस्थयनी, बिहारी, पहाड़ी, पश्चिमी तथा पूर्वी भाषाओँ के सम्मिश्रण से हिंदी का विकास होने पर विस्तार से वक्ता ने प्रकाश डाला। प्रेम सागर में लल्लूलाल जी द्वारा प्रयुक्त हिंदी का अंश पाठ करते हुए वक्ता ने खड़ी बोली में रूपांतरण के कारकों की चर्चा की। मेरठ-बिजनौर में अंकुरित भाषा रूप उर्दू और हिंदी दो शाखाओं में बँट गई। कन्नौजी, बुंदेली, बघेली, अवधी, छत्तीसगढ़ी, भोजपुरी, मैथिली, मगही, मेवाती, मारवाड़ी, हाड़ौती, मालवी, पूर्वी पहाड़ी, पंजाबी आदि को हिंदी की जड़ें बताते हुए वक्ता ने आधुनिक खड़ी हिंदी में इन बोलिओं के शब्द, मुहावरे, कहावतें आदि हिंदी में आत्मसात करने की आवश्यकता पर वक्ता ने बल दिया।

पलामू के प्राध्यापक आलोकरंजन ने ''नागपुरी का परिचय और उसका रूपात्मक संरचना'' पर विचार व्यक्त करते हुए भाषा को सरल-सुगम बनाने के लिए लिखित एवं मौखिक रूप में परिवर्तन की आवश्यकता वक्ता ने प्रतिपादित की। आर्य भाषा परिवार की नागपुरी भाषा बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, बंगाल आदि में बोली जाती है। नागपुरी की संज्ञा, सर्वनाम, क्रिया, भाववाचक संज्ञाओं आदि पर प्रो. रंजन ने चर्चा की।

भाषा-विज्ञान पर्व की मुखिया, युगपरिधि उपन्यासकार प्रोफ़ेसर चंद्रा चतुर्वेदी जी ने ''ब्रजबोली के कतिपय शब्दों के पर्याय'' पर चर्चा की। शौरसैनी से व्युत्पन्न बृज के विविध रूपों का उल्लेख करते हुए विदुषी वक्ता ने कालिंजर के किलाधीश चौबे श्री रामकृष्ण जी कृत २५० वर्ष पुरानी कृष्ण विलास से पद्यांश प्रस्तुत कर उसकी व्याख्या विदुषी प्रो चंद्रा जी ने व्यक्त की। चौबे दरियाव सिंह के कवित्त सुनाते हुए वक्त ने लाड़ और रसमयता को बृज भाषा का अभिन्न अंग बताया। विश्ववाणीहिंदी संस्थान अभियान जबलपुर द्वारा ३१ दिनों से निरंतर दैनंदिन अनुष्ठानों को अभूतपूर्व बताते हुए उन्होंने इसकी उपादेयता को असंदिग्ध कहा। डॉ. मुकुल तिवारी द्वारा आभार ज्ञापन के साथ भाषा विज्ञान पर्व का समापन हुआ।

चंदा देवी स्वर्णकार ने भाषा द्वारा संप्रेषण की विधियों का उल्लेख करते हुए तत्सम-तद्भव शब्दों की विवेचना की। चंदा जी ने लोक साहित्य की अविरल धारा को उत्सव-पर्व से संबद्ध बताया तथा बुंदेली, बघेली, मालवी, निमाड़ी लोक भाषाओँ तथा भीली, गौंडी, कोरकू, आदि आदिवासी भाषाओँ संक्षिप्त का उल्लेख किया।

''अवधी कहावतों में संज्ञा शब्दों का हिंदी में रूपांतरण'' पर रोचक चर्चा की इंजी. अरुण भटनागर ने। घर मां नहीं दाने, अम्मा चलीं भुनाने, जबरा मारे रोबर ना दें, समर्थ को नहीं दोष गोसाईं, तिरिया चरित न जानें कोई आदि अनेक कहावतों में प्रयुक्त अवधी संघ शब्दों को हिंदी में परिवर्तित कर लोक ग्राह्य बनाने पर अरुण जी ने प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के पाहुने अरुण श्रीवास्तव 'अर्णव' ने विविध बोलिओं की मिठास को समाहित करते हुए भाषिक विकास और परिवर्तन के मध्य सेतु स्थापन के प्रयास को सराहते हुए मालवांचल की आंचलिक बोली मालवी में लोकगीतों की परंपरा की चर्चा करते हुए वक्त ने शहरों में इसका प्रभाव कम होने पर चिंता व्यक्त की। खाना-जीमना, अच्छा -आछा, सारी-सगली आदि अनेक शब्दों की सरसता, सरलता और संग्रहण के प्रयास को भूरि-भूरि सराहते हुए अरुण जी ने विश्ववाणी हिंदी अभियान की सफलता की कामना की।

इस सारस्वत अनुष्ठान की पूर्णाहुति देते हुए मुखिया की आसंदी से डॉ. चंद्रा चतुर्वेदी जी ने विश्ववाणी हिंदी संस्थान द्वारा भाषा को केंद्र में रखकर सामाजिक समन्वय के प्रयास को अनुकरणीय निरूपित किया। अनुष्ठानों के संयोजक-परिकल्पक आचार्य संजीव वर्मा 'सलिल', उद्घोषक प्रो. आलोकरंजन तथा वक्ताओं द्वारा व्यक्त विचारों का विश्लेषण नीर-क्षीर विश्लेषण कर विदुषी वक्त ने मुखिया की आसंदी की गरिमा वृद्धि की। डॉ. मुकुल तिवारी जबलपुर ने अनुष्ठान का समापन करते हुए सर्व सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
********

हिंदी : वैज्ञानिक भाषा

हिंदी एक वैज्ञानिक भाषा है
और कोई भी अक्षर वैसा क्यूँ है
उसके पीछे कुछ कारण है ,
अंग्रेजी भाषा में ये
बात देखने में नहीं आती |
______________________
क, ख, ग, घ, ङ- कंठव्य कहे गए,
क्योंकि इनके उच्चारण के समय
ध्वनि
कंठ से निकलती है।
एक बार बोल कर देखिये |
च, छ, ज, झ,ञ- तालव्य कहे गए,
क्योंकि इनके उच्चारण के
समय जीभ
तालू से लगती है।
एक बार बोल कर देखिये |
ट, ठ, ड, ढ , ण- मूर्धन्य कहे गए,
क्योंकि इनका उच्चारण जीभ के
मूर्धा से लगने पर ही सम्भव है।
एक बार बोल कर देखिये |
😀
त, थ, द, ध, न- दंतीय कहे गए,
क्योंकि इनके उच्चारण के
समय
जीभ दांतों से लगती है।
एक बार बोल कर देखिये |
प, फ, ब, भ, म,- ओष्ठ्य कहे गए,
क्योंकि इनका उच्चारण ओठों के
मिलने
पर ही होता है। एक बार बोल
कर देखिये ।
😀
________________________
हम अपनी भाषा पर गर्व
करते हैं ये सही है परन्तु लोगो को
इसका कारण भी बताईये |
इतनी वैज्ञानिकता
दुनिया की किसी भाषा मे
नही है
जय हिन्द
क,ख,ग क्या कहता है जरा गौर करें....
••••••••••••••••••••••••••••••••••••
क - क्लेश मत करो
ख- खराब मत करो
ग- गर्व ना करो
घ- घमण्ड मत करो
च- चिँता मत करो
छ- छल-कपट मत करो
ज- जवाबदारी निभाओ
झ- झूठ मत बोलो
ट- टिप्पणी मत करो
ठ- ठगो मत
ड- डरपोक मत बनो
ढ- ढोंग ना करो
त- तैश मे मत रहो
थ- थको मत
द- दिलदार बनो
ध- धोखा मत करो
न- नम्र बनो
प- पाप मत करो
फ- फालतू काम मत करो
ब- बिगाङ मत करो
भ- भावुक बनो
म- मधुर बनो
य- यशश्वी बनो
र- रोओ मत
ल- लोभ मत करो
व- वैर मत करो
श- शत्रुता मत करो
ष- षटकोण की तरह स्थिर रहो
स- सच बोलो
ह- हँसमुख रहो
क्ष- क्षमा करो
त्र- त्रास मत करो
ज्ञ- ज्ञानी बनो !!

शशिवदना छंद

छंद बहर का मूल है १६
वार्णिक अनुष्टुप छंद
मात्रिक दैशिक शशिवदना छंद
मुक्तिका
*
सूर्य ऊगा तो सवेरा ८/१४
सूर्य डूबा तो अँधेरा
.
प्रीत की जादूगरी है
नूर ऊषा ने बिखेरा
.
नींद तू भी जाग जा रे!
मुर्ग ने दे बाँग टेरा
.
भू न जाती सासरे को
सूर्य लेता संग फेरा
.
साँझ बाँधे रोज राखी
माँग तारे टाँक धीरा
.
है निशा बाँकी सहेली
बाँध-तोड़े मोह-घेरा
.
चाँदनी-चंदा लगाए
आसमां में प्रीत डेरा
***

चन्द्र छंद

छंद बहर का मूल है: १४
*
दस वार्णिक पंक्ति जातीय
सत्रह मात्रिक महासंस्कारी जातीय, चन्द्र छंद
छंद संरचना:२१२ २१२ २१२ २
सूत्र: र र र गा.
*
मुक्तक
*
आपका नूर है आसमानी
रूह है आपका शादमानी
आपका ही रहा बोलबाला
आपका रूप है जाफरानी
*
मुक्तिका- १
आसमां छू रहीं कामनाएँ
आप ही खो रहीं भावनाएँ
.
कौन है जो नहीं चाहता है
शांत हों, जागती वासनाएँ
.
खूब हालात ने आजमाया
आज हालात को आजमाएँ
.
कोशिशों को मिली कामयाबी
हौसले ही सदा काम आएँ
.
आदमी के नहीं पास जाएँ
हैं विषैले न वो काट खाएँ
***
मुक्तिका- २
आप जो हैं वही तो नहीं हैं
दीखते हैं वही जो नहीं हैं
.
खोजते हैं खुदी को जहाँ पे
जानते हैं वहाँ तो नहीं हैं
.
जो न बोला वही बोलते हैं
बोलते, बोलते जो नहीं हैं
.
तौल को तौलते ही रहे जो
तौल को तौलते वो नहीं हैं
.
देश का वेश क्या हो बताएँ?
दश में शेष क्या जो नहीं है
.
आदमी देवता क्या बनेगा?
आदमी आदमी ही नहीं है
.
जोश में होश ही खो न देना
होश में जोश हो, क्यां नहीं है?
***
२०-४-२०१७

दोहा सलिला

दोहा सलिला:
संजीव
*
भँवरे की अनुगूँज को, सुनता है उद्यान
शर्त न थककर मौन हो, लाती रात विहान
*
धूप जलाती है बदन, धूल रही हैं ढांक
सलिल-चाँदनी साथ मिल, करते निर्मल-पाक
*
जाकर आना मोद दे, आकर जाना शोक
होनी होकर ही रहे, पूरक तम-आलोक
*
अब नालंदा अभय हो, ज्ञान-रश्मि हो खूब
'सलिल' मिटा अज्ञान निज, सके सत्य में डूब
३०-५-२०१५
*

एकावली छंद

छंद बहर का मूल है १५
वार्णिक अनुष्टुप जातीय छंद
मात्रिक दैशिक जातीय एकावली छंद
*
मुक्तिका
*
नित इबादत करो
मत अदावत करो
.
कुछ शराफ़त रहे
कुछ शरारत करो
.
सो लिए तुम बहुत
उठ बगावत करो
.
मत नज़र फेरना
मिल इनायत करो
.
भूल शिकवे सभी
मत शिकायत करो
.
बेहतर जो लगे
पग रवायत करो
.
छोड़ चलभाष दो
खत-किताबत करो
.
२४-४-२०१६
सी २५६ आवास-विकास हरदोई
***
३-६-२०१६

मुक्तिका

मुक्तिका
*
नित इबादत करो
मत अदावत करो
.
मौन बैठो न तुम
कुछ शरारत करो
.
सो लिए हो बहुत
उठ बगावत करो
.
अब न फेरो नज़र
मिल इनायत करो
.
आज शिकवे भुला
कल शिकायत करो
.
बेहतरी का 'सलिल'
पग रवायत करो
.
छोड़ चलभाष प्रिय!
खत-किताबत करो
.
(दैशिक जातीय छंद)
२४-४-२०१६
सी २५६ आवास-विकास हरदोई
***

अभियान साप्ताहिक कार्यक्रम

🌞🌻🇮🇳🚩🌷🕉📕✍️🌳🐂🦚
विश्ववाणी हिंदी संस्थान अभियान जबलपुर
********************************
📝📚📙 समन्वय प्रकाशन जबलपुर 📙📚📝
=============================
संस्थापक- संचालक - आ० संजीव वर्मा सलिल जी
- : मार्गदर्शक मण्डल : -
आचार्य कृष्णकांत चतुर्वेदी जी,
 डॉ. सुरेश कुमार वर्मा जी,
 सुश्री आशा वर्मा जी।
- : परामर्श मण्डल : -
इंजी. अमरेंद्र नारायण जी, डॉ. सुमनलता श्रीवास्तव जी, डॉ. इला घोष जी, डॉ. साधना वर्मा जी, डॉ. संतोष शुक्ला, श्याम देवपुरा जी। 
- : सचेतक - मुख्यालय सचिव : छाया सक्सेना जी : -
- : अध्यक्ष - बसंत शर्मा जी,  उपाध्यक्ष  - जयप्रकाश श्रीवास्तव, सुरेश तन्मय, सचिव - मिथलेश बड़गैया जी।  
-----------------------------------------
सहयोगी संस्थाएँ :-
 वनमाली सृजनपीठ भोपाल,
 युवा उत्कर्ष साहित्यिक संस्था दिल्ली, साहित्य संगम दिल्ली।
-----------------------------------------
हिंदी आटा माढ़िए, देशज मोयन डाल।
सलिल संस्कृत सान दे,पूड़ी बने कमाल।।
-----------------------------------------
विक्रम संवत् २०७७, शक संवत् १९४१, वीर निर्वाण संवत् २५४६, बांग्ला संवत् १४२६, हिजरी संवत् १४४२, ईस्वी सन् २०२०.
-----------------------------------------
३ जून, २०२० से प्रभावी कार्यक्रम
🌞🌞🌞 अनुशासन फलदायकं 🌞🌞🌞
रचनाकाल- प्रात: ६ बजे से संध्या ६ बजे
मुक्त समय - संध्या ६ बजे से प्रात: ६ बजे
स्थाई स्तंभ
वंदना , सूक्ति - सुभाषित, तिथि/पंचांग,  कार्यशाला , पर्व-जयंती , पाठकीय, पटल प्रतिवेदन।
🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻
 📕🖊️ साप्ताहिक - स्तम्भ 🖊️📕
सोमवार - धर्म , आध्यात्म्य , योग , ज्योतिष , छंद (दोहा , सोरठा , रोला , कुण्डलियां) , भाषा विज्ञान, बाल साहित्य , खेल।
व्यवस्थापक : डाॅ. मुकुल तिवारी जी जबलपुर, बबीता चौबे 'शक्ति' जी दमोह।
-----------------------------------------
मंगलवार - लोक गीत, लोक कथा, कहावत, मुहावरे, लोक नाटक, लघुकथा, क्षणिका।
व्यवस्थापक : डाॅ०आलोक रंजन जी जपला झारखंड, सुषमा शैली दिल्ली। 
-----------------------------------------
बुधवार - गीत, नवगीत, रस, आलेख, निबंध, समालोचना ।
 व्यवस्थापक : मीनाक्षी शर्मा 'तारिका' जी जबलपुर, पुनीता भारद्वाज जी भीलवाड़ा राजस्थान।
-----------------------------------------
गुरुवार - मात्रिक छंद, अलंकार, अनुवाद,  कहानी , परिचर्चा , घरेलू नुस्खे , औषधि विज्ञान।
व्यवस्थापक :  डॉ. संतोष शुक्ल ग्वालियर, मीना भट्ट जी जबलपुर।
-----------------------------------------
शुक्रवार - वार्णिक छंद, हिंदी गजल (मुक्तिका, गीतिका, सजल, तेवरी), संस्मरण, रपट, पर्यटन कथा।
व्यवस्थापक : इंजी. अरुण भटनागर जी जबलपुर, अविनाश ब्यौहार जी जबलपुर।  
-----------------------------------------
शनिवार - अहिन्दी व अभारतीय छंद (माहिया, लावणी, अभंग, तांका, बांका,  सैदोका, हाइकु , कप्लेट, सोनेट, बैलेड) ।
व्यवस्थापकगण : छाया सक्सेना जी जबलपुर, डॉ. अनिल कुमार जैन जी दमोह, विनोद 'वाग्वर' जी सागवाड़ा राजस्थान।
-----------------------------------------
रविवार - शिल्प कला (गायन, वादन, नर्तन, छायांकन, पाक, श्रृंगार, साज-सज्जा), यांत्रिकी, वास्तु।
 व्यवस्थापकगण : बसंत शर्मा, मिथलेश बड़गैया, विनीता श्रीवास्तव, प्रो. शोभित वर्मा।
======================
नियम व दायित्व -
१. पटलारंभ- प्रात: ६ बजे मीनाक्षी शर्मा 'तारिका' व डाॅ०आलोक रंजन जी।
२. पटल सदस्यगण रचना काल के समय प्रात: ६ बजे से लेकर संध्या ६ बजे के बीच ऑडियो, वीडियो, चित्र, लिंक आदि  पटल पर प्रेषित न करें।  पटल व्यवस्थापकविषयेतर सामग्री हटवाएँगे।
३. रचनाओं व विमर्श की भाषा शिष्ट, कथ्य प्रामाणिक, शब्द सटीक हों।
४. सहभागियों की रचनाओं पर नम्रतापूर्ण प्रतिक्रिया अवश्य दें। 
५. अन्य स्रोत से ली गई सामग्री का संदर्भ दें।
६. सामग्री की प्रामाणिकता, सत्यता, वैधानिकता हेतु केवल प्रस्तुतकर्ता जिम्मेदार हैं, पटल संचालक-प्रबंधक नहीं।
७. विवाद की स्थिति में संयोजक का निर्णय सब पर बंधनकारी होगा।
८. पटल व्यवस्थापक / सचेतक पटल प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे।
------------------------------------

मंगलवार, 2 जून 2020

अभियान ३० - आत्मावलोकन पर्व

समाचार:
३० वां दैनंदिन सारस्वत अनुष्ठान : आत्मावलोकन पर्व
आत्मावलोकन और आत्मालोचन ही आत्मोन्नयन का पथ प्रशस्त करता है - आचार्य संजीव वर्मा 'सलिल'
*
जबलपुर, २ जून २०२०। संस्कारधानी जबलपुर की प्रतिष्ठित संस्था विश्ववाणी हिंदी संस्थान अभियान जबलपुर के ३० वे दैनंदिन सारस्वत अनुष्ठान आत्मावलोकन पर्व के अंतर्गत राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की पंक्ति 'हम कौन थे, क्या हो गए हैं और क्या होंगे अभी' को केंद्र में रखकर वर्तमान परिपेक्ष्य में विचारोत्तेजक विमर्श संपन्न हुआ। संस्था तथा कार्यक्रम के संयोजक आचार्य संजीव वर्मा 'सलिल' ने विषय प्रवर्तन करते हुए 'मैं' और 'तुम' को 'हम' में विलीन कर, 'स्व' को 'सर्व' में विलीन कर समष्टि के हित में कार्य करने की आवश्यकता प्रतिपादित की। इसके पूर्व बुंदेली की आकाशवाणी उद्घोषिका प्रभा विश्वकर्मा 'शील' ने महाकवि ईसुरी तथा स्वरचित चौकड़ियों के माध्यम से सरस् स्वर में सरस्वती वंदना की। काव्यमय विचाराभिव्यक्ति करते हुए सपना सराफ ने 'अन्तर्मन की शुचिता' का महत्व प्रतिपादित कर ऋचाओं की आवृत्ति कर मन्त्रों की सुकृति बनने का आव्हान किया। कोरबा से पधारी गायत्री शर्मा जी ने भौतिकता और आध्यात्मिकता में समन्वय और सामंजस्य को आवश्यक बताया। इंजी अरुण भटनागर ने काव्यांजलि में में मर्यादा और नैतिक मूल्यों को समाज के लिए आवश्यक बताते हुए स्त्री-शक्ति को उन्नति हेतु श्रेय दिया।

सागवाड़ा राजस्थान से सहभागी विनोद जैन 'वाग्वर' ने परिवार के बिखराव पर चिंता व्यक्त करते हुए 'मैं' और 'तुम' को 'हम' बनाने पर बल दिया। मनोरमा जैन 'पाखी' भिंड ने साहित्यकार को समय का पारखी तथा बदलाव को जीवन का सत्य बताते हुए विदेश जीवन शैली के अंधानुकरण को वर्तमान विसंगतियों हेतु जिम्मेदार बताया। छाया सक्सेना 'प्रभु' ने सरस काव्याभिव्यक्ति करते हुए प्रकृति जे जुड़ाव को समस्याओं का हल बताया। ग्वालियर से पधारी वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. संतोष शुक्ला ने गौरवपूर्ण इतिहास का उल्लेख करते हुए उज्जवल भविष्य के प्रति आशावादिता दर्शायी। दतिया के प्रतिष्ठित साहित्यकार डॉ. अरविन्द श्रीवास्तव 'असीम' ने गतागत पर चिंतन हेतु प्रेरित करते विषय को वर्तमान समय और परिस्थितियों में उपयुक्त बताया। दिल्ली निवासी सुषमा शैली ने 'अब विष पीने से डरकर क्या होगा? / हमने ही भरा था इस गागर में विष / तो अमृत कहाँ से होगा?' कहते हुए आत्मावलोकन और आत्मालोचन पर बल दिया।

पलामू झारखण्ड से पधारे छंदशास्त्री श्रीधर प्रसाद द्विवेदी ने पद्य में विचार व्यक्त करते हुए ओजस्वी स्वर में अतीत के गौरव का गान किया। सिरोही राजस्थान के छगनलाल 'विज्ञ ने उपनिषदों की कथाओं से किताबी शिक्षा को 'तथ्यान्वेषण' मात्र बताया तथा 'आत्मान्वेषण' को आवश्यक बताया। जबलपुर की डॉ. मुकुल तिवारी ने संसार के रहस्यों के बीच में जीव के आने-जाने की गूढ़ता को व्याख्यायित किया। जपला झारखंड की प्राध्यापक रेखा सिंह ने मानव संस्कृति को जीविकीय रूप से अधिक व्यापक बताया। उन्होंने विकास हेतु परिवर्तन को अपरिहार्य बताया। दमोह का प्रतिनिधित्व कर रही बबीता चौबे 'शक्ति' ने पारिवारिक विघटन पर चिंता व्यक्त करते हुए सात्विक आहार को अपनाने पर बल दिया। आगरा से पधारे बृज कवि नरेंद्र कुमार शर्मा 'गोपाल' ने काव्याभिव्यक्ति की।

युवा चिंतक सारांश गौतम ने विमर्श को ऊँचाई की ओर ले जाते हुए धर्म और आध्यात्मिकता के अंतर को स्पष्ट कर, धर्म की आड़ में दिशाहीन कर्मकांड पर प्रश्न उठाते हुए कबीर, विवेकानंद, महर्षि रमन, महर्षि अरविन्द, ओशो आदि को पढ़ने और समझने को आवश्यक बताया। वेद विजान का उपहास करने की साम्यवादी सोच की आधारहीनता को उद्घाटित करते हुए वक्ता ने 'स्वार्थ के लिए न जीने' के जीवनादर्श को अपनाने पर बल दिया। विख्यात उपन्यासकार डॉ. राजलक्ष्मी शिवहरे ने वैदिक आर्य संस्कृति की महत्ता प्रतिपादित की। चंदादेवी स्वर्णकार ने धनार्जन की लक्ष्य मानकर पारिवारिक दायित्वों से विमुख हो रही पीढ़ी को इसके दुष्परिणामों के प्रति सचेत किया।

मुखिया पुष्पा अवस्थी 'स्वाति' ने इसकी उपादेयता तथा सहभागियों की प्रस्तुतियों को सार्थक बताया। मुखिया की आसंदी पर सुशोभित युवा शिक्षिका-गायिका मीनाक्षी शर्मा 'तारिका' ने विचारोत्तेजक अभिव्यक्ति करते हुए जीवन को शून्य से निर्गमित शून्य में विलीन होनेवाल मार्ग बताया। उन्होंने जीवन मार्ग चुनने के प्रति सजग करते हुए अपने-अपने कार्य संपादन को सुखानुभूति और संतोष का पाथेय पाने का एकमात्र उपाय बताया। एक माह तक निरंतर चली इस दैनंदिन रचनात्मक श्रृंखला की परिकल्पना, संयोजन तथा क्रियान्वयन हेतु आधार उपलब्ध करने के लिए आचार्य संजीव वर्मा 'सलिल', सभी वक्ताओं को उनकी सारगर्भित प्रस्तुतियों तथा संचालक डॉ. आलोकरंजन के प्रति आभार ज्ञापित किया संस्था की सचिव छाया सक्सेना ने।

==========

लेख : अग्र सदा रहता सुखी

शोध परक लेख :
अग्र सदा रहता सुखी
आचार्य​ संजीव वर्मा 'सलिल'
​संपर्क​- 204 विजय अपार्टमेंट, नेपियर टाउन, जबलपुर ४८२००१
चलभाष ९४२५१८३२४४, salil.sanjiv@gmail.com
*​
अग्र सदा रहता सुखी, अगड़ा कहते लोग
पृष्ठ रहे पिछड़ा 'सलिल', सदा मनाता सोग
सब दिन जात न एक समान
मानव संस्कृति का इतिहास अगड़ों और पिछड़ों की संघर्ष कथा है. बाधा और संकट हर मनुष्य के जीवन में आते हैं, जो जूझकर आगे बढ़ गया वह 'अगड़ा' हुआ. इसके विपरीत जो हिम्मत हारकर पीछे रह गया 'पिछड़ा' हुआ. अवर्तमान राजनीति में अगड़ों और पिछड़ों को एक दूसरे का विरोधी बताया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है. वास्तव में वे एक दूसरे के पूरक हैं. आज का 'अगड़ा' कल 'पिछड़ा' और आज का 'पिछड़ा' कल 'अगड़ा' हो सकता है. इसीलिए कहते हैं- 'सब दिन जात न एक समान'.
मन के हारे हार है
जो मनुष्य भाग्य भरोसे बैठा रहता है उसे वह नहीं मिलता जिसका वह पात्र है. संस्कृत का एक श्लोक है-
उद्यमेन हि सिद्धयन्ति कार्याणि न मनोरथै:
नहि सुप्तस्य सिंहस्य प्रविशन्ति मुखे मृगा:
.
उद्यम से ही कार्य सिद्ध हो, नहीं मनोरथ है पर्याप्त
सोते सिंह के मुख न घुसे मृग, सत्य वचन यह मानें आप्त
लोक में दोहा प्रचलित है-
मन के हारे हार है, मन के जीते जीत
अग्रधारा लक्ष्य पाती
जो​ मन से नहीं हारते और निरंतर प्रयास रात होकर आगे आते हैं या नेतृत्व करते हैं वे ही समाज की अग्रधारा में कहे जाते हैं. हममें से हर एक को अग्रधारा में सम्मिलित होने का प्रयास करते रहना चाहिए. किसी धारा में असंख्य लहरें, लहर में असंख्य बिंदु और बिंदु में असंख्य परमाणु होते हैं. यहाँ सब अपने-अपने प्रयास और पुरुषार्थ से अपना स्थान बनाते हैं, कोइ किसी का स्थान नहीं छीनता न किसी को अपना स्थान देता है. इसलिए न तो किसी से द्वेष करें न किसी के अहसान के तले दबकर स्वाभिमान गँवायें.
अग्रधारा लक्ष्य पाती, पराजित होती नहीं
कौन​ आगे कौन पीछे, देख ​पथ खोती नहीं
​बहुउपयोगी अग्र है
जो​ आगे रहेगा वह पीछे वालों का पाठ-प्रदर्शक या मार्गदर्शक अपने आप बन जाता है. उसके संघर्ष, पराक्रम, उपलब्धि, जीवट, और अनुकरण अन्यों के लिए प्रेरक बन जाते हैं. इस तरह वह चाहे-अनचाहे, जाने-अनजाने अन्यों के साथ और अन्य उसके साथ जुड़ जाते हैं.
बहुउपयोगी अग्र है, अन्य सदा दें साथ
बढ़ा उसे खुद भी बढ़ें, रखकर ऊँचा माथ
अग्र साथ दे सभी का
आगे​ जाने के लिए आवश्यक यह है कि पीछे वालों को साथ लिया जाय तथा उनका साथ दिया जाय. कुशल नायक 'काम करो' नहीं कहता, वह 'आइये, काम करें' कहकर सबको साथ लेकर चलता और मंजिल वार्ता है.
अग्र साथ दे सभी का, रखे सभी को संग
वरण​ सफलता का करें, सभी जमे तब रंग
अन्य स्थानों की तरह शब्दकोष में भी अग्रधारा आगरा-स्थान ग्रहण करती है. ​आइये आगरा और अग्र के साथियों से मिलें-
​​अग्र- वि. सं. अगला, पहला, मुख्य, अधिक. अ. आगे. पु. अगला भाग, नोक, शिखर, अपने वर्ग का सबसे अच्छा पदार्थ, बढ़-चढ़कर होना, उत्कर्ष, लक्ष्य आरंभ, एक तौल, आहार की के मात्रा, समूह, नायक.
​​अग्रकर-पु. हाथ का अगला हिस्सा, उँगली, पहली किरण​.
​​अग्र​ग- पु. नेता, नायक, मुखिया.
​​अग्र​गण्य-वि. गिनते समय प्रथम, मुख्य, पहला.
​​अग्र​गामी/मिन-वि. आगे चलनेवाला. पु. नायक, अगुआ, स्त्री. अग्रगामिनी.
​​अग्र​दल-पु. फॉरवर्ड ब्लोक भारत का एक राजनैतिक दल जिसकी स्थापना नेताजी सुभाषचन्द्र बोसने की थी, सेना की अगली टुकड़ी​.
​​अग्र​ज-वि. पहले जन्मा हुआ, श्रेष्ठ. पु. बड़ा भाई, ब्राम्हण, अगुआ.
​​अग्र​जन्मा/जन्मन-पु. बड़ा भाई, ब्राम्हण.
​​अग्र​जा-स्त्री. बड़ी बहिन.
​​अग्र​जात/ जातक -पु. पहले जन्मा, पूर्व जन्म का.
​​अग्र​जाति-स्त्री. ब्राम्हण.
​​अग्र​जिव्हा-स्त्री. जीभ का अगला हिस्सा.
​​अग्र​णी-वि. आगे चलनेवाला, प्रथम, श्रेष्ठ, उत्तम. पु. नेता, अगुआ, एक अग्नि.
​​अग्र​तर-वि. और आगे का, कहे हुए के बाद का, फरदर इ.
​​अग्र​दाय-अग्रिम देय, पहले दिया जानेवाला, बयाना, एडवांस, इम्प्रेस्ट मनी.-दानी/निन- पु. मृतकके निमित्त दिया पदार्थ/शूद्रका दान ग्रहण करनेवाला निम्न/पतित ब्राम्हण,-दूत- पु. पहले से पहुँचकर किसी के आने की सूचना देनेवाला.-निरूपण- पु. भविष्य-कथन, भविष्यवाणी, भावी. -सुनहु भरत भावी प्रबल. राम.,
​​अग्र​पर्णी/परनी-स्त्री. अजलोमा का वृक्ष.
​​अग्र​पा- सबसे पहले पाने/पीनेवाला.-पाद- पाँव का अगला भाग, अँगूठा.
​​अग्र​पूजा- स्त्री. सबसे पहले/सर्वाधिक पूजा/सम्मान.
​​अग्र​पूज्य- वि. सबसे पहले/सर्वाधिक सम्मान.
​​अग्र​प्रेषण-पु. देखें अग्रसारण.
​​अग्र​प्रेषित-वि. पहले से भेजना, उच्चाधिकारी की ओर आगे भेजना, फॉरवर्डेड इ.-बीज- पु. वह वृक्ष जिसकी कलम/डाल काटकर लगाई जाए. वि. इस प्रकार जमनेवाला पौधा.
​​अग्र​भाग-पु. प्रथम/श्रेष्ठ/सर्वाधिक/अगला भाग -अग्र भाग कौसल्याहि दीन्हा. राम., सिरा, नोक, श्राद्ध में पहले दी जानेवाली वस्तु.
​​अग्र​भागी/गिन-वि. प्रथम भाग/सर्व प्रथम पाने का अधिकारी.
​​अग्र​भुक/ज-वि. पहले खानेवाला, देव-पिटर आदि को खिलाये बिना खानेवाला, पेटू.
​​अग्र​भू/भूमि-स्त्री. लक्ष्य, माकन का सबसे ऊपर का भाग, छत.
​​अग्र​महिषी-स्त्री. पटरानी, सबसे बड़ी पत्नि/महिला.-मांस-पु. हृदय/यकृत का रक रोग.
​​अग्र​यान-पु. सेना की अगली टुकड़ी, शत्रु से लड़ने हेतु पहले जानेवाला सैन्यदल. वि. अग्रगामी.​ ​​अग्र​यायी/यिन वि. आगे बढ़नेवाला, नेतृत्व करनेवाला​.
​​अग्र​योधी/धिन-पु. सबसे आगे बढ़कर लड़नेवाला, प्रमुख योद्धा.
​​अग्र​लेख- सबसे पहले/प्रमुखता से छपा लेख, सम्पादकीय, लीडिंग आर्टिकल इ.​
​​अग्र​लोहिता-स्त्री. चिल्ली शाक.
​​अग्र​वक्त्र-पु. चीर-फाड़ का एक औज़ार.
​​अग्र​वर्ती/तिन-वि. आगे रहनेवाला.
​​अग्र​शाला-स्त्री. ओसारा, सामने की परछी/बरामदा, फ्रंट वरांडा इं.
​​अग्र​संधानी-स्त्री. कर्मलेखा, यम की वह पोथी/पुस्तक जिसमें जीवों के कर्मों का लिखे जाते हैं.
​​अग्र​संध्या-स्त्री. प्रातःकाल/भोर.
​​अग्र​सर-वि. पु. आगेजानेवाला, अग्रगामी, अगुआ, प्रमुख, स्त्री. अग्रसरी.​​
अग्रसारण-पु. आगे बढ़ाना, अपनेसे उच्च अधिकारी की ओर भेजना, अग्रप्रेषण.
​​अग्र​सारा-स्त्री. पौधे का फलरहित सिरा.
​​अग्र​सारित-वि. देखें अग्रप्रेषित.
​​अग्र​सूची-स्त्री. सुई की नोक, प्रारंभ में लगी सूची, अनुक्रमाणिका.
​​अग्र​सोची-वि. समय से पहले/पूर्व सोचनेवाला, दूरदर्शी. अग्रसोची सदा सुखी मुहा.
​​अग्र​स्थान-पहला/प्रथम स्थान.
​​अग्र​हर-वि. प्रथम दीजानेवाली/देय वस्तु.
​​अग्र​हस्त-पु. हाथ का अगला भाग, उँगली, हाथी की सूंड़ की नोक.
​​अग्र​हायण-पु. अगहन माह,
​​अग्र​​हार-पु. राजा/राज्य की प्र से ब्राम्हण/विद्वान को निर्वाहनार्थ मिलनेवाला भूमिदान, विप्रदान हेतु खेत की उपज से निकाला हुआ अन्न.
अग्रजाधिकार- पु. देखें ज्येष्ठाधिकार.
अग्रतः/तस- अ. सं. आगे, पहले, आगेसे.
अग्रवाल- पु. वैश्यों का एक वर्गजाति, अगरवाल.
अग्रश/अग्रशस/अग्रशः-अ. सं. आरम्भ से ही.
अग्रह- पु.संस्कृत ग्रहण न करना, गृहहीन, वानप्रस्थ.
--------------
​​संपर्क​- 204 विजय अपार्टमेंट, नेपियर टाउन, जबलपुर ४८२००१
चलभाष ९४२५१८३२४४, salil.sanjiv@gmail.com ​

दोहा सलिला

दोहा सलिला:
संजीव
*
भँवरे की अनुगूँज को, सुनता है उद्यान
शर्त न थककर मौन हो, लाती रात विहान
*
धूप जलाती है बदन, धूल रही हैं ढांक
सलिल-चाँदनी साथ मिल, करते निर्मल-पाक
*
जाकर आना मोद दे, आकर जाना शोक
होनी होकर ही रहे, पूरक तम-आलोक
*
अब नालंदा अभय हो, ज्ञान-रश्मि हो खूब
'सलिल' मिटा अज्ञान निज, सके सत्य में डूब
३०-५-२०१५

मुक्तिका

मुक्तिका
*
तुम आओ तो सावन-सावन
तुम जाओ मत फागुन-फागुन
.
लट झूमें लब चूम-चुमाकर
नचती हैं ज्यों चंचल नागिन
.
नयनों में शत स्वप्न बसे नव
लहराता अपनापन पावन
.
मत रोको पीने दो मादक
जीवन रस जी भर तज लंघन
.
पहले गाओ कजरी भावन
सुन धुन सोहर की नाचो तब
***

१५-५-२०१६
(संस्कारी जातीय, डिल्ला छंद
बहर मुतफाईलुन फेलुन फेलुन
प्रतिपद सोलह मात्रा,पंक्तयांत भगण)

मुक्तक

मुक्तक
*
वीणा की तरह गुनगुना के गीत गाइए
चम्पा की तरह ज़िंदगी में मुस्कुराइए
आगम-निगम, पुराण पढ़ें या नहीं पढ़ें
इंसान की तरह से पसीना बहाइये

Book Review Showers to the Bowers

Book Review
Showers to the Bowers : Poetry full of emotions
(Particulars of the book _ Showers to Bowers, poetry collection, N. Marthymayam 'Osho', pages 72, Price Rs 100, Multycolour Paperback covr, Amrit Prakashan Gwalior )
Poetry is the expression of inner most feelings of the poet. Every human being has emotions but the sestivity, depth and realization of a poet differs from others. that's why every one can'nt be a poet. Shri N. Marthimayam Osho is a mechanical engineer by profession but by heart he has a different metal in him. He finds the material world very attractive, beautiful and full of joy inspite of it's darkness and peshability. He has full faith in Almighty.
The poems published in this collection are ful of gratitudes and love, love to every one and all of us. In a poem titled 'Lending Labour' Osho says- ' Love is life's spirit / love is lamp which lit / Our onus pale room / Born all resplendor light / under grace, underpeace / It's time for Divine's room / who weave our soul bright. / Admire our Aur, Wafting breez.'
'Lord of love, / I love thy world / pure to cure, no sword / can scan of slain the word / The full of fragrance. I feel / so charming the wing along the wind/ carry my heart, wchih meet falt and blend' the poem ' We are one' expresses the the poet's viewpoint in the above quoted lines.
According to famous English poet Shelly ' Our sweetest songs are those that tell of saddest thought.' Osho's poetry is full of sweetness. He feels that to forgive & forget is the best policy in life. He is a worshiper of piece. In poem 'Purity to unity' the poet say's- 'Poems thine eternal verse / To serve and save the mind / Bringing new twilight to find / Pray for the soul's peace to acquire.'
Osho prays to God 'Light my life,/ Light my thought,/ WhichI sought.' 'Infinite light' is the prayer of each and every wise human being. The speciality of Osho's poetry is the flow of emotions, Words form a wave of feelings. Reader not only read it but becomes indifferent part of the poem. That's why Osho's feeliongs becomes the feelings of his reader.
Bliss Buddha, The Truth, High as heaven, Ode to nature, Journey to Gnesis, Flowing singing music, Ending ebbing etc. are the few of the remarkable poems included in this collection. Osho is fond of using proper words at proper place. He is more effective in shorter poems as they contain ocean of thoughts in drop of words. The eternal values of Indian philosophy are the inner most instict and spirit of Osho's poetry. The karmyoga of Geeta, Vasudhaiv kutumbakam, sarve bhavantu sukhinah, etc. can be easily seen at various places. The poet says- 'Beings are the owner of their action, heirs of their action" and 'O' eternal love to devine / Becomes the remedy.'
In brief the poems of this collection are apable of touching heart and take the reader in a delighted world of kindness and broadness. The poet prefers spirituality over materialism.

सोमवार, 1 जून 2020

हरियाणवी-पंजाबी लोकगीतों में छंद-छटा - चंद्रकांता अग्निहोत्री

हरियाणवी-पंजाबी लोकगीतों में छंद-छटा
- चंद्रकांता अग्निहोत्री
*
परिचय: जन्म: पंजाब। आत्मजा: श्रीमती लाजवन्ती जी-श्री सीताराम जी। जीवनसाथी: श्री केवलकृष्ण अग्निहोत्री। काव्य गुरु: डॉ. महाराजकृष्ण जैन, आचार्य संजीव वर्मा 'सलिल' जी, ॐ नीरव जी। लेखन विधा: लेखन, छायांकन. पेंटिंग। प्रकाशित: ओशो दर्पण,वान्या काव्य संग्रह, सच्ची बात लघुकथा संग्रह, गुनगुनी धूप के साये गीत-ग़ज़ल।पत्र-पत्रिकाओं में कहानी , लघुकथा, कविता , गीत, आलोचना आदि। उपलब्धि: लघुकथा संग्रह सच्ची बात पुरस्कृत । संप्रति: से.नि. प्रध्यापक/पूर्वाध्यक्ष हिंदी विभाग, राजकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय ,सेक्टर 11,चंडीगढ़।संपर्क: ४०४ सेक्टर ६, पंचकूला, १३४१०९ हरियाणा।चलभाष: ०९८७६६५०२४८, ईमेल: agnihotri.chandra@gmail.com।
*
भारतीय संस्कृति और धर्म की शिखर पुस्तक 'श्रीमद्भगवद्गीता' की रचनास्थली और धर्माधर्म की रणभूमि रहा हरयाणा प्रांत देश के अन्य प्रांतों की तरह लोककला और लोकसंस्कृति से संपन्न और समृद्ध है। हरयाणवी जीवन मूल्य मेल-जोल, सरलता, सादगी, साहस, मेहनत और कर्मण्यता जैसे गुणों पर भी आधारित है। हरियाणा की उच्च सामाजिक और सांस्कृतिक विशेषताएँ होने के कारण विकास और जनकल्याण के संबंध में हरियाणा आज भी अग्रणी राज्यों में से एक है। इस प्रांत के ग्राम्यांचलों में साँझी माई की पूजा की जाती है। साँझी माई की पूजा के लिए सभी लड़कियाँ व महिलायें एकत्र हो साँझी माई की आरती उतारती हैं। उनके मधुर लोक गीतों से पूरा वातावरण गूँज उठता है। सांझा माई का आरता २२१२ २१२ की लय में निबद्ध होता है ( आदित्य जातीय छंद, ७-५ पदांत गुरु -सं.)
आरता हे आरता/साँझी माई! आरता/आरता के फूलां /चमेली की डाहली/नौं नौं न्योरते/नोराते दुर्गा या सांझी माई
हरियाणा के लोक गीतों में लोरी का बहुत महत्व है। लोरी शब्द संस्कृत भाषा से आया है। यह 'लील' शब्द का अपभ्रंश है, इसका अर्थ झूला झुलाते हुए, मधुर गीत गाकर बच्चे को सुलाना है। इन गीतों को सुनकर हृदय ममता से भर जाता है। (निम्न लोरी गीत का २२ मात्रिक महारौद्र जातीय छंद है, जिसमें वाचिक परंपरानुसार यति-स्थान बदलता रहता है, अंत में २८-१३ मात्रिक पंक्तियाँ हैं। इसे दो छंदों का मिश्रण कहा जा सकता है -सं.)
लाला लाला लोरी, ढूध की कटोरी २२ /दूध में बताशा, लाला करे तमाशा २२ / चंदा मामा आएगा, दूध-मलाई खाएगा २८ / लाला को खिलाएगा१३
ममता भरे हृदय से नि:सृत मनमोहक स्वर-माधुर्य लोरी शब्द को सार्थक कर देता है। (निम्न लोरी ३० मात्रिक महातैथिक जातीय रुचिरा छंद में निबद्ध है जिसमें १४-१६ पर यति तथा पदांत गुरु का विधान है- सं.)
पाया माsह पैजनियाँ १४, लल्ला छुमक–छुमक डोलेगा १६/ दादा कह के बोलेगा १४, दादी की गोदी खेलेगा १६।
हरयाणवी लोकगीतों का वैशिष्ट्य भावों की सहज अभिव्यक्ति है तो आधुनिक रचनाओं में शासन-प्रशासन के प्रति आक्रोश की भावनाएँ मुखरित हुई हैं। कवि छैला चक्रधर बहुगुणा हरियाणवी (जयसिंह खानक) ने प्रस्तुत गीत में आज की राजनीति पर करारा व्यंग्य किया है। कवि का आक्रोश उसके हृदय की व्यथा पंक्ति-पंक्ति में अभिव्यक्त है। (३१ मात्रिक छंद में १६-१५ पर यति व पदांत में दो गुरु का विधान रखते हुए अश्वावतारी जातीय छंद में इसे रचा गया है -सं.)
कदे हवाले कदे घुटाले, एक परखा नई चला दी
लूट-लूट के पूंजी सारी, विदेशां मैं जमा करादी
निजीकरण और छंटणी की, एक नइये चाल चला दी
सरकार महकमें बेच रही, या किसनै बुरी सला' दी
या नींव देश की हिला दी, कोण डाटण आळे होगे
हो लिया देश का नाश, आज ये मोटे चाळे होगे
हरियाणवी भाषा अपना स्वतंत्र अस्तित्व रखते हुए भी ऐसी नहीं है कि अन्य भाषा-भाषियों को समझ में न आए। निम्न रचना में नायिका के मन की सूक्ष्म तरंगों को कवि कृष्ण चन्द ने सुंदर शब्दों में ढाला है। अति सुंदर भाव, शब्द संयोजन तथा व्यंजनात्मक शैली हृदयग्राही है। (विधान ३१ मात्रिक, १७-१४ पर यति, गुरुलघु या लघुगुरु (संभवत:३ लघु या २ गुरु वर्जित, अश्वावतारी जातीय छंद -सं.)
आज सखी म्हारे बाग मैं हे१७ किसी छाई अजब बहार १४
हे ये हंस पखेरू आ रहे | १७
जैसे अंबर मैं तारे खिलैं,१७ ये पंख फैलाए ऐसे चलैं
जैसे नीचे को पानी ढलै १७ मिलैं कर आपस मैं प्यार १४
हे मेरे बहुत घणे मन भा रहे १७
बड़ी प्यारी सुरत हे इसी, जैसे अंबर लगते किसी
मेरै मोहनी मूरत मन बसी, किसी शोभा हुई गुलजार
हे दिल आपस मैं बहला रहे.....
जैसे अंबर मैं तारे खिलैं, ये पंख फैलाए ऐसे चलैं
जैसे नीचे को पानी ढलै हे मिलैं कर आपस मैं प्यार
हे मेरे बहुत घणे मन भा रहे
बड़ी प्यारी सुरत हे इसी, जैसे अंबर लगते किसी
मेरै मोहनी मूरत मन बसी, किसी शोभा हुई गुलजार
हे दिल आपस मैं बहला रहे
जैसे अंबर मैं तारे खिलैं, ये पंख फैलाए ऐसे चलैं
जैसे नीचे को पानी ढलै हे मिलैं कर आपस मैं प्यार
हे मेरे बहुत घणे मन भा रहे बड़ी प्यारी सुरत हे इसी,
जैसे अंबर लगते किसी
मेरै मोहनी मूरत मन बसी, किसी शोभा हुई गुलजार
हे दिल आपस मैं बहला रहे
विवाह-शादी में एक से एक बढ़कर गीत गाये जाते हैं। देखिये एक २६ मात्रिक महाभागवत जातीय छंद की एक झलक:
मैं तो गोरी-गोरी, बालम काला-काला री! १२-१४
मेरे जेठ की बरिये, सासड़ के खाया था री! १३-१४
वा तो बरफियाँ की मार, जिबे धोला-धोला री! १३-१३
जेठ के स्थान पर ससुर, बालम, देवर आदि रखकर बहू अपनी सास से सबके बारे में पूछती है। इन लोकगीतों में हास-परिहास तथा चुहुलबाजी का पुट प्रधान होता है।
देश में हो रही बँटवारा नीति पर कई कवियों की कलम चली है। प्रस्तुत है संस्कारी छंद में एक गीत:
देश में हो रइ बाँटा-बाँट / बनिया बामन अर कोइ जाट १६-१६
सावन के महीने में मैके की याद आना स्वाभाविक है। यौगिक छंद (यति १५-१३) में रचित इस लोकगीत में बाबुल के घर की मौज-मस्ती का सजीव चित्रण हुआ है:
नाना-नानी बूँदिया सा,वण का मेरा झूलणा १५-१३
एक झूला डाला मन्ने, बाबल जी के राज में १५-१३
सँग की सखी-शेली है सा,वण का मेरा झूलना १५-१३
एक झूला डाला मन्ने, भैया जी के राज में १५-१३
गोद-भतीजा है मन्ने सा,वण का मेरा झूलना १५-१३
यौगिक छंद (यति १४-१४) में एक और मधुर गीत का रसामृत पान करें:
कच्चे नीम की निमोली सावण कदकर आवै रे
बाबल दूर मत व्याहियो, दादी नहीं बुलावण की
बाब्बा दूर मत व्याहियो, अम्मा नहीं बुलावण की
मायके का सुख भुलाए नहीं भूलता, इसलिए हरियाणा की लड़की सबसे प्रार्थना करती है की उसका विवाह दूर न किया जाए। ऐसा न हो कि वह सावन के महीने में मायके न आ सके।
हरियाणावी गीतों में लयबद्धता, गीतिमयता, छंदबद्धता व् मधुरता के गुण पंक्ति-पंक्ति में अन्तर्निहित हैं। इस अंचल की सभ्यता व संस्कृति को इन लोकगीतों में पाया जा सकता है। इन गीतों में सामाजिक-राजनैतिक परिदृश्य भी देखा जा सकता है। करतार सिंह कैत रचित निम्न गीत में दलितोद्धार के क्षेत्र में अग्रणी रहे आंबेडकर जी को याद किया गया है:
बाबा भीम को करो प्रणाम रे १८ / बोलो भीम भीम भीम भीम रे...टेक / भारत का संविधान बनाया, १७ / सभी जनों को गले लगाया १६ / पूरा राख्या ध्यान रे... १३ बोलो भीम भीम... / इनका मिशन घणा लाग्या प्यारा १८ / भीम मिशन तै मिल्या सहारा १७ / सब सुणो करकै ध्यान रे १४ बोलो भीम भीम.../ बाबा साहब की ज्योत जगाओ, १८ / इनके मिशन को सफल बनाओ १७ / थारा हो ज्यागा कल्याण रे १७ / बोलो भीम भीम.../ करतार सिंह ने शबद बनाया १७ / सभा बीच मैं आकै गाया १६ / जिसका कोकत गांव रे १३ / बोलो भीम भीम...
पंजाबी काव्य में छंद छटा:
लोकगीत मिट्टी की सौंधी खुशबू की तरह होते हैं, जैसे अभी-अभी बरसात ने धरती को अपनी रिमझिम से सहलाया हो, जैसे हवा के झोंको ने अभी अभी कोई सुंदर गीत गाया हो या पेड़ों से गुजरती मधुर बयार ने हर पत्ते को नींद से जगाया हो तो फिर क्यों न बज उठे पत्तों की पाजेब। ऐसा ही हमारा लोक साहित्य, साहित्य तो साहित्य है लेकिन लोकसाहित्य जनमानस के अति निकट है, उसकी धड़कन जैसा, उसकी हर सांस जैसा, ऐसे कि जैसे हर दर्द, सबका दर्द, हर ख़ुशी, सबकी ख़ुशी। पंजाबी लोककाव्य जैसे माहिया, गिद्दा, टप्पे, बोलियाँ आदि प्रदेश की सीमा लाँघकर देश-विदेश में पहचाने और गाये जाते हैं:
माहिया:
माहिया पंजाब का सर्वाधिक प्रसिद्ध लोकगीत है। प्रेमी या पति को 'माहिया वे' सम्बोधित किया जाता है। इस छंद में श्रृंगार रस के दोनों पक्ष होते हैं। अब अन्य रस भी सम्मिलित किये जाने लगे हैं। इस छंद में प्रायः प्रेमी-प्रेमिका की नोक-झोंक रहती है। जो अभिव्यक्तियाँ हैं जो कभी न कही जा सकीं, जो दिल के किसी कोने मे पड़ी रह गईं, जिन्हें समाज ने नहीं समझावही व्यथा कई रूपों में प्रकट होती है। पत्नी को ससुराल, अपने माही के साथ ही जाना है, वह अपने आकर्षण-विकर्षण को छिपाती नहीं है:
पैली-पैली वार मैनू नाई लैण आ गया(तीन बार) / नाई दे नाल मेरी जांदी ए बलां
घुंड चकया न जाए, मुंहों बोल्या न जाए, कुंडा खोल्या न जाए। नाई वे... नाई ते बड़ा शुदाई, मैं एहदे नाल नईजाणा ३
दूजी-दूजी बार मैनू सौरा लैण आ गया। सौरे दे नाल मेंरी जांदी ए बलां
घुंड चकया न जाए, मुंहों बोल्या न जाए, कुंडा खोलया न जाए। सौरा वे....सौरा मुहं दा कौड़ा, मैं एहदे नाल नई जाणा ३
तीजी-तीजी वार मैनू जेठ लैण आ गया ३,जेठे दे नाल मेरी जांदी ए बलां
घुंड चकया न जाए ,मुंहों बोल्या न जाए।, कुंडा खोलया न जाए (घूंघट उठाना )
जेठ वे.... जेठ दा मोटा पेट , मैं अहदे नाल नई जाणा
चौथी-चौथी वार मैनू दयोर लैण आ गया।, दयोर दे नाल मेरी जांदी ए बलां (मुसीबत)
घुंड चकया न जाए ,मुंहों बोल्या न जाए, कुंडा खोलया न जाए
दयोर वे ..दयोर दिल दा चोर ....मैं अहदे नाल नई जाणा (देवर)
पंजवी वार मैनू आप लैण आ गया, माहिये दे नाल मैं टुर जाणा
घुंड चकया वि जाय ,मुंहों बोल्या वि जाय ,कुंडा खोल्या वि जाए
माहिया वे.... माहिया ढोल सिपाहिया मैं तेरे नाल टुर जाणा |
माहिया: यह पंजाबी का सर्वाधिक लोकप्रिय छंद है। यह एक मात्रिक छंद है। इसकी पहली और तीसरी पंक्ति में १२-१२ मात्राएं (२२११२२२) तथा दूसरी पंक्ति में १० (२११२२२) मात्राएँ रहती हैं। तीनों पंक्तियों में सभी गुरु भी आ सकते हैं। पहले और तीसरे चरण में तुकांत से चारुत्व वृद्धि होती है। प्रवाह और लय अर्थात माहिया का वैशिष्ट्य है। इस छंद में लय और प्रवाह हेतु अंतिम वर्ण लघु नहीं होना चाहिए। सगाई-विवाह आदि समारोहों में माहिया छंद पर आधारित गीत गाए जाते हैं।
तुम बिन सावन बीते १२ / आना बारिश बन १० / हम हारे तुम जीते १२
कजरा यह मुहब्बत का / तुमने लगाया है / आँखों में कयामत का। -सूबे सिंह चौहान ..
खुद तीर चलाते हो / दोष हमारा क्या / तुम ही तो सिखाते हो। -कृष्णा वर्मा
अहसास हुए गीले / जुगनू सी दमकी / यादों की कंदीलें।
स्व. श्री प्राण शर्मा जी लन्दन के इस माहिए में संसार की नश्वरता का वर्णन है:
कुछ ऐसा लगा झटका / टूट गया पल में / मिट्टी का इक मटका।
पारंपरिक माहिया को नयी जमीन देते हुए संजीव सलिल जी ने सामयिक-सामाजिक माही लिखे हैं:
हर मंच अखाडा है / लड़ने की कला गायब / माहौल बिगाड़ा है.
सपनों की होली में / हैं रंग अनूठे ही / सांसों की झोली में.
पत्तों ने पतझड़ से / बरबस सच बोल दिया / अब जाने की बारी
चुभने वाली यादें / पूँजी हैं जीवन की / ज्यों घर की बुनियादें
है कैसी अनहोनी? / सँग फूल लिये काँटे / ज्यों गूंगे की बोली
भावी जीवन के ख्वाब / बिटिया ने देखे हैं / महके हैं सुर्ख गुलाब
चूनर ओढ़ी है लाल / सपने साकार हुए / फिर गाल गुलाल हुए
मासूम हँसी प्यारी / बिखरी यमुना तट पर / सँग राधा-बनवारी
देखे बिटिया सपने / घर-आँगन छूट रहा / हैं कौन-कहाँअपने?
हिंदी के श्रेष्ठ-ज्येष्ठ गीतकार-छन्दाचार्य संजीव वर्मा ‘सलिल’ जी ने माहिया का प्रयोग गीत लेखन में करते हुए मुखड़ा और अंतरा दोनों माहिया छंद में रचकर सर्वप्रथम यह प्रयोग किया है:
मौसम के कानों में / कोयलिया बोले / खेतों-खलिहानों में।........मौसम के कानों में वाह !
आओ! अमराई से / आज मिल लो गले, / भाई और माई से।....बहुत खूब
आमों के दानों में / गर्मी रस घोले, बागों-बागानों में--- सुंदर चित्रात्मकता
होरी, गारी, फगुआ / गाता है फागुन, / बच्चा, बब्बा, अगुआ।...अनमोल फागुन
सलिल जी ने एक और आयाम जोड़ा है माहिया ग़ज़ल का:
माहिया ग़ज़ल:
मापनी: ३ x ( १२-१०-१२)
मत लेने मत आना / जुमला, वादों को / कह चाहा बिसराना
अब जनता की बारी / सहे न अय्यारी / जन-मत मत ठुकराना
सरहद पर सर हद से / ज्यादा कटते क्यों? / कारण बतला जाना ​
मत संयम तुम खोओ / मत काँटे बोओ / हो गलत, न क्यों माना?
मंदिर-मस्जिद झगड़े / बढ़ने मत देना / निबटा भी दो लफड़े
भाषाएँ बहिनें हैं / दूरी क्यों इनमें? / खुद सीखो-सिखलाना
जड़ जमी जमीं में हो / शीश रहे ऊँचा / मत गगनबिहारी हो
परिवार न टूटें अब / बच्चे-बूढ़े सँग / रह सकें न अलगाना
अनुशासनखुद मानें / नेता-अफसर भी / धनपति-नायक सारे ​
बह स्नेह-'सलिल' निर्मल / कलकल-कलरव सँग / कलियों खिल हँस-गाना
टप्पे:
कोठे ते आ माइया / मिलना तां मिल आ के / नईं तां खसमां नूं खा माइया। (एक गाली )
की लैणा ए मित्रां तों / मिलन ते आ जांवा / डर लगदा ए छितरां तों। (जूते )
चिट्टा कुकड़ बनेरे ते (मुर्गा ) / बांकिये लाडलिए (सुंदर) / दिल आ गया तेरे ते |
१२-१३ मात्राओं व समान तुकांत की तथा दूसरी पंक्ति २ कम मात्राओं व भिन्न तुकांत की होती है. कुछ महियाकारों ने तीनों पंक्तियों का समान पदभार रखते हुए माहिया रचे हैं. डॉ. आरिफ हसन खां के अनुसार 'माहिया का दुरुस्त वज़्न पहले और तीसरे मिसरे के लिये फ़एलुन्, फ़एलुन्, फ़एलुन्, फ़एलान्] मुतदारिक मख़बून /मख़बून मज़ाल] और दूसरे मिसरे के लिए फ़ेलु .. फ़ऊल्.. फ़अल्/फ़ऊल् [मुतक़ारिब् असरम् मक़्बूज़् महज़ूफ़् /मक़सूर्] है। इन दोनों औजान [वज़्नों] पर बित्तरतीब [क्रमश:] तकसीन और तख़नीक़ के अमल हैं। मुख़तलिफ़ मुतबादिल औज़ान [वज़न बदल-बदल कर विभिन्न वज़्न के रुक्न] हासिल किये जा सकते हैं. [तफ़सील के लिये मुलाहिज़ा कीजिए राकिम उस्सतूर (इन पंक्तियों के लेखक) की किताब ’मेराज़-उल-अरूज़’ का बाब (अध्याय) माहिए के औज़ान]।'
बोलियाँ:
बारी बरसी खटन गया सी खट के लियांदी लाची |(कमाने,फल )
गिद्दा तां सजदा जे नचे मुंडे दी चाची (लड़का ,दूल्हा )
मेरे जेठ दा मुंडा नी बड़ा पाजी / नाले मारे अखियां नाले आखे चाची
नी इक दिन शहर गया सी / औथों कजल लियाया (वहां से )
फिर कहंदा / की (क्या) कहंदा? / नी कजल पा चाची, / नी अख मिला चाची २
बल्ले-बल्ले नि तोर पंजाबन दी (चाल )/ जुत्ती खल दी मरोड़ा नइयों झलदी / तोर पंजाबन दी। (चाल)
बल्ले- बल्ले कि तेरी मेरी नहीं निभणी।/ तूँ तेलण मैं सुनियारा / तेरी मेरी नईं निभणी
बल्ले-बल्ले तेरी मेरी निभ जाऊगी / सारे तेलियां दी जंज बना दे /के तेरी-मेरी निभ जाऊगी |
एक समय सब अपने रिश्तों के प्रति समर्पित थे। पति कैसा भी हो पत्नी के लिए वही सब कुछ होता था। प्रस्तुत गीत में सास के प्रति उपालम्भ है क्योंकि वह तो अपने सभी बच्चों से प्रेम करती है, जबकि बहू को तो अपना पति ही सबसे प्रिय है |
काला शा काला, / मेरा काला ए सरदार,गौरयाँ नूं दफा करो |
मैं आप तिले दी तार गौरयां नूं दफा करो |(अर्थात काले रंग पर सुनहरी बहुत जचता है )
ससड़िये तेरे पंज पुत्तर, / दो एबी दो शराबी, / जेहड़ा मेरे हान दा ओह खिड़िया फुल गुलाबी|
काला शा काला / ससड़िये तेरे पंज पुत्तर, / दो टीन दो कनस्तर / जेहड़ा मेरे हान दा ओह चला गया है दफ्तर |
काला शा काला ओह काला शा काला
ससड़िये तेरे पंज पुत्तर, /दो कम्बल ते दो खेस | जेहड़ा मेरे हान दा ओह चला गया परदेस |
काला शा काला....ओह काला शा काला / मेरा काला ए सरदार,गौरयाँ नूं दफा करो |
मैं आप तिले दी तार गौरयां नूं दफा करो
पंजाबी लोकगीतों माहिया, टप्पे,बोलियां, गिद्दा, भांगड़ा आदि में मन की हर इच्छा को सहजता-सरलता व ईमानदारी से प्रस्तुत किया जाता है।
========