कुल पेज दृश्य

samyik kavita लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
samyik kavita लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 24 जुलाई 2011

मुक्तिका: जानकर भी... संजीव 'सलिल'

मुक्तिका:                                                                                              
जानकर भी...
संजीव 'सलिल'
*
रूठकर दिल को क्यों जलाते हो?
मुस्कुराते हो, खूब भाते हो..

एक झरना सा बहने लगता है.
जब भी खुश होते, खिलखिलाते हो..

फेरकर मुँह कहो तो क्यों खुद को
खुद ही देते सजा सताते हो?

मेरे अपने! ये कैसा अपनापन
दिल की बातें न कह, छुपाते हो?

खो गया चैन तो बेचैन न हो.
क्यों न बाँहों में हँस समाते हो?

देखते आइना चेहरा अपना
मेरे चेहरे में मिला पाते हो..

मैं 'सलिल' तुम लहर नहीं दो हम.
जानकर क्यों न जान पाते हो?

*****


Acharya Sanjiv Salil

http://divyanarmada.blogspot.com