कुल पेज दृश्य

शनिवार, 28 फ़रवरी 2009

समाचार
राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद

साहित्यिक पुरस्कार २००८ परिणाम घोषित

इंदौर, २५।१।२००९। राष्ट्री कायस्थ महापरिषद की साहित्यिक समिति की बैठक अध्यक्ष आचार्य संजीव 'सलिल' की अध्यक्षता में संपन्न हुई. गुणवत्ता के आधार पर श्रेष्ठ कृतियों पर पुरस्कार प्रदान किये जाना संबन्धी निर्णय सर्व सम्मति से लिए गए. तदनुसार महीयसी महादेवी काव्य पुरस्कार महाकाव्य 'सूतपुत्र' पर नर्मदांचल के वरिष्ठ कवि श्री दयाराम गुप्त 'पथिक' ब्योहारी (शहडोल). को, मुंशी प्रेमचंद गद्य पुरस्कार 'चित्रगुप्त मीमांसा' पर स्व. रवींद्र नाथ गोरखपुर तथा 'आचार्य श्रीराम शर्मा की सामाजिक चेतना' पर डॉ. कविता रायजादा आगरा को संयुक्त एवं फिराक गोरखपुरी भाषा सेतु पुरस्कार काव्यानुवाद 'चाणक्य नीति' पर श्री रामकिशोर गौतम अहमदाबाद को प्रदान किये जाने की घोषणा की गयी.
अन्य श्रेष्ठ प्रविष्टियों वतन को नमन काव्य संग्रह पर श्री चित्रभूषण श्रीवास्तव जबलपुर, मधुआला काव्यसंग्रह पर डॉ। बी। एल। वत्स आगरा, अंग्रेजी गजल संग्रह ऑफ़ एंड ऑन पर प्रो. अनिल जैन दमोह एवं कहानी संग्रह अनाम भामाशाह पर श्रीमती कमलेश शर्मा कोटा को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित करने घोषणा की गयी। सभी पुरस्कार महापरिषद अध्वेशन में समारोहपूर्वक प्रदान किये जायेंगे।
राष्ट्रीय कायस्थ साहित्यिक पुरस्कार २००९ : प्रविष्टि आमंत्रण
राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद ने लिपि-लेखनी अधिष्ठाता भगवान श्री चित्रगुप्त की सेवा श्रेष्ठ कृतियों से कर रहे रचनाकारों को गुणवत्ता के आधार पर महीयसी महादेवी पद्य पुरस्कार, मुंशी प्रेमचंद गद्य पुरस्कार व् फिराक गोरखपुरी भाषा सेतु पुरस्कार से सम्मानित करने हेतु वर्ष २००१ के पश्चात् प्रकाशित कृतियों की ४ प्रतियाँ, रचनाकार का चित्र, परिचय एवं महापरिषद की साहित्यिक समिति के नियम-निर्णय मान्य होने का सहमति पत्र आदि २० अगस्त २००९ तक अध्यक्ष आचार्य संजीव 'सलिल', समन्वयम २०४ विजय अपार्टमेन्ट, नेपिअर टाऊन, जबलपुर ४८२००१, दूरभाष ०७६१ २४१११३१, चलभाष ९४२५१ ८३२४४, ई मेल सलिल।संजीव@जमेल.कॉम के पते पर आमंत्रित की हैं साहित्य समिति में सर्व श्री आचार्य संजीव 'सलिल' संपादक दिव्य नर्मदाजबलपुर अध्यक्ष, कुमार अनुपम संपादक चित्रगुप्त परिवार सन्देश पटना सचिव पटना अरुण श्रीवास्तव संपादक चित्रांश चर्चा दुर्ग सदस्य हैं इन पुरस्कारों हेतु किसी तरह का शुल्क नहीं है तथा नर्ने कृतियों की गुणवत्ता मात्र के आधार पर होगा.

कोई टिप्पणी नहीं: