कुल पेज दृश्य

बुधवार, 23 अगस्त 2023

सॉनेट, इसरो

सॉनेट
इसरो
•
इस रो में कोई नहीं,
इसरो जैसा अन्य है,
जिस रो में इसरो खड़ा,
वह रो सिर्फ अनन्य है।

चंदा मामा दूर के,
अब लगते हैं पास के,
टूरा-टूरी टूर पे,
जाएँ लब पर हास ले।

धरती रक्षा-सूत्र ले,
भेजे चंदा बंधु को,
विक्रम उतरा आस ले,
लिए भू पर मृदा को।

जय जय जय तकनीक की।
भारत माँ की जीत की।।
२३-८-२०२३
•••

कोई टिप्पणी नहीं: