रविवार, 30 मई 2010

एक वार्ता (चैट) मुक्तिका पर: कुसुम ठाकुर से-

एक वार्ता (चैट) मुक्तिका पर: कुसुम ठाकुर से-

इस वार्ता में कुसुम ठाकुर से मुक्तिका के शिल्प पर चर्चा हुई है. अन्य पाठकों की जिज्ञासा हो तो उस पर भी चर्चा की जा सकती है.











मैं: मुक्तिका

.....डरे रहे.

संजीव 'सलिल'
*
*
हम डरे-डरे रहे.
तुम डरे-डरे रहे.



दूरियों को दूर कर
निडर हुए, खरे रहे.

हौसलों के वृक्ष पा
लगन-जल हरे रहे.

रिक्त हुए जोड़कर
बाँटकर भरे रहे.



नष्ट हुए व्यर्थ वे
जो महज धरे रहे.

निज हितों में लीन जो
समझिये मरे रहे.

सार्थक हैं वे 'सलिल'
जो फले-झरे रहे.

****************

kusum thakur: namaste padh li muktika
रविवार को 12:43 PM पर भेजा गया
मैं: der se padhne kee saja...?
kusum thakur: avashya
sweekar hai
मैं: to ek aur jheliye

मुक्तिका

थोड़ा ज्यादा, ज्यादा कम.

संजीव 'सलिल'

थोड़ा ज्यादा, ज्यादा कम.
चाहा सुख तो पाया गम.

अधरों पर मुस्कान मिली
लेकिन आँखें पायीं नम.

दूर करो हाथों से बम.
मिलो गले कह बम-बम-बम.

'मैं'-'तू' भूलें काश सभी
कहें साथ मिल सारे 'हम'.

सात जन्म का वादा कर
ठोंक रहे आपस में ख़म.

मन मलीन को ढाँक रहे
क्यों तन को नित कर चम्-चम्.

जब भी बाला दिया 'सलिल'
मिला ज्योति के नीचे तम.

**************
kusum thakur: bahut achha hai achha ab yah shisya kuchh
 poochhana chah rahi hai
मैं: sirf tareef n karen kamee bhee batayen tanhee to sudhar sakoonga.
poochen..
kusum thakur: muktika ke niyam batayen
रविवार को 12:48 PM पर भेजा गया
मैं: muktika urdoo kee gazal की tarah hotee hai. uardoo gazal men 12 tayshudaa bahar (laykhand ) ka hee prayog hota hai.muktika ya hindee gazal men hindi ke kisi bhee chhand ka prayog kar sakte hain ya apna man pasand laykhand lrkar rachna kar sakte hain.
kusum thakur: achha
रविवार को 12:51 PM पर भेजा गया
मैं: pahalee pankti ke padbhar ( wazn ya matrayen) ke saman hee anya sabhee panktiyon ka padbhar hota hai. sanyukt akshar ko deergh (bada ya 2) mante hain.
kusum thakur: achha
रविवार को 12:54 PM पर भेजा गया
मैं: येचारों लघु (छोटे या )  गिने
जाते हैं बाकी सब २.
kusum thakur: achha
मैं: पद का आखिरी शब्द भार तथा तुक में समान होता है
kusum thakur: achha
मैं: मुखड़े में पदांत और तुकांत दोनों समान होता है. अन्य पदों में दूसरी पंक्ति का पदांत तुकांत मुखड़े के
समान
होता है.
रविवार को 12:58 PM पर भेजा गया
मैं: थोड़ा ज्यादा, ज्यादा कम.
चाहा सुख तो पाया गम.
यह मुखड़ा है
पहली पंक्ति मात्राएँ : २+२ २+२ २+२ १+१ कुल १४
दूसरी पंक्ति मात्राएँ : २+२ १+१ २ २+२
१+१ कुल १४
kusum thakur: han yah hai
रविवार को 1:01 PM पर भेजा गया
मैं: दूसरा पद :
दूर करो हाथों से बम. २+१ १+२ २+२ १+१ = १४
मिलो गले कह बम-बम-बम. १+२ १+२ १+१ १+१ १+१ १+१ = १४
रविवार को 1:02 PM पर भेजा गया
kusum thakur: han ab bilkul spasht ho gaya
मैं: कम, गम, नम आदि शब्द पदांत हैं
kusum thakur: han
मैं: और क्या बताऊँ?
अब लिखें मुक्तिका
kusum thakur: jo samajh me nahi ayega poochh lungihan
yah likh sakti hoon
मैं: likhna shuroo kar deejiye... haiku kee tarah....
aapkee pahalee muktika abhee rach jayegee.
kusum thakur: 25th ko main usa ja rahi hoon isliye ajkal thori si vyastata rahti hai
15 th ko ja rahi hoon
jaroor likhungi
मैं: samajh sakta hoon... vahan khoob muktika aur haiku likhen...
fk baat aur
kusum thakur: han wahan jane ke kuchh dino ke bad se jaroor likhungi
मैं: मुक्तिका के हर पद को उर्दू के शे'र की तरह अलग प्रिष्ठ भूमि या विषय पर रचा जाता है.
kusum thakur: apke jaise guru aur utsaah vardhan karne wale mile to avashya likhungi
achha
रविवार को 1:09 PM पर भेजा गया
मैं: nmn.
kusum thakur: naman
रविवार को 1:11 PM पर भेजा गया

*****************************


17 टिप्‍पणियां:

  1. गुड्डोंदादी (:): बहुत ही खूब सूरत है मोतिओं की माला में पिरोय एक दम सटीक भावपूर्ण जिसे पढते ही अश्रु बह निकले

    जवाब देंहटाएं
  2. मैं: aapke man ko chhoo sakee to mera kavi-karm safal ho gaya...aur kuchh naheen chahiye.

    जवाब देंहटाएं
  3. गुड्डोंदादी (:): भाई क्या लिखू उतर निरूतर हूँ

    जवाब देंहटाएं
  4. shabd to shor hain, tamasha hain.
    bhavna ke sindhu men bataha hain
    marm kee baat honth se n kaho
    mun hee to bhavna kee bhasha hai.

    जवाब देंहटाएं
  5. गुड्डोंदादी (:): जी

    जवाब देंहटाएं
  6. बेनामी farhankhan ने कहा…

    Farhan Khan: bahut achaa sir

    kya baat hai

    जवाब देंहटाएं
  7. kya inhen gazal kah sakte hain. yadi haan to ye kis bahar men hain ya bahar se baahar hain?

    जवाब देंहटाएं
  8. Farhan Khan: myghe iss baare main zyadaa jaan kaaree nahinb hai lekin itnaa kehnaa chaoongaa kee ye to ghazal se bhhe achaa ek nayaa andaaz hai...jahaan tak mughe thodee see jaan kaaree ye hai ki ghazal main zyada tar aashiqaanaa byan hotaa hai lekin aaj kal iss par bhee zyada ghaur nahi hota....mere khyal se kisee ghazal se kam nahin hai

    जवाब देंहटाएं
  9. Farhan Khan: main ek chota sa student hoon sir mughe se ghaltee bhee ho saktee hai

    जवाब देंहटाएं
  10. आचार्य सलिल जी,
    बहुत खूब!

    अधरों पर मुस्कान मिली
    लेकिन आँखें पायीं नम.

    "इतना तो ज़िन्दगी में किसी की खलल पड़े
    हँस हँस के सुकून न आये तो आँसू निकल पड़े’ (फ़ैज़)

    सस्नेह
    सीताराम चंदावरकर

    जवाब देंहटाएं
  11. अच्छी मुक्तिका है ,बधाई

    जवाब देंहटाएं
  12. आचार्य सलिल ,
    तन तो चमकाना सुलभ है , मन को चमकाना कठिन |
    मन अगर चमकाले कोई , खुश रहेगा रात दिन ||

    "मन मलीन को ढाँक रहे
    क्यों तन को नित कर चम्-चम्. "

    आज तक दुनिया में बस साबुन ही साबुन बन रहे |
    मलिन मन धोने का साबुन है कहाँ , कोई कहे ?
    Your's ,

    Achal Verma

    जवाब देंहटाएं
  13. आदरणीय अचल जी,
    मलिन मन धोने का उपाय बहुत पहले सन्तों ने सुझाया है।
    "निन्दक नियरे राखिये आँगन कुटिर छवाय
    बिन पानी साबुन बिना निर्मल होत सुभाय"
    सस्नेह
    सीताराम चंदावरकर

    जवाब देंहटाएं
  14. क्या बात है ! अति सुन्दर !
    पढ़कर आनंद आ गया.


    सादर
    प्रताप

    जवाब देंहटाएं
  15. आचार्य सलिल जी,
    बहुत खूब!

    अधरों पर मुस्कान मिली
    लेकिन आँखें पायीं नम.

    "इतना तो ज़िन्दगी में किसी की खलल पड़े
    हँस हँस के सुकून न आये तो आँसू निकल पड़े’ (फ़ैज़)

    सस्नेह
    सीताराम चंदावरकर



    smchandawarkar@yahoo.com

    जवाब देंहटाएं