- : विश्ववाणी हिंदी संस्थान अभियान जबलपुर : -
- : अखिल भारतीय हिंदी अलंकरण २०२४-२५ : -
विश्ववाणी हिंदी संस्थान अभियान जबलपुर द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी अखिल भारतीय हिंदी अलंकरण २०२४-२५ हेतु निम्नानुसार प्रविष्टियाँ (पुस्तक की २ प्रतियाँ, पुस्तक तथा लेखक संबंधी संक्षिप्त विवरण, संस्था के निर्णायक मण्डल का निर्णय स्वीकार्य होने की लिखित सहमति पृथक-पृथक कागज पर तथा सहभागिता निधि ५०० रु.) संयोजक आचार्य संजीव वर्मा 'सलिल', सभापति, विश्ववाणी हिंदी संस्थान अभियान, ४०१, विजय अपार्टमेंट, नेपियर टाउन, जबलपुर ४८२००१, (वाट्सऐप ९४२५१८३२४४, ई मेल salil.sanjiv@gmail.com) के पते पर आमंत्रित हैं। प्रविष्टि प्राप्ति हेतु अंतिम तिथि ३० जून २०२४ है। सहभागिता निधि वाट्सऐप ९४२५१८३२४४ पर भेजते समय अपना नाम ,स्थान व मोबाइल नंबर लिखकर स्नैपशॉट भेजिए। समारोह में पधारे विजेताओं को अलंकरण राशि का ५०% नगद तथा ५०% साहित्यिक पुस्तकों के रूप में भेंट किया जाएगा। समारोह में अनुपस्थित विजेताओं को तत्संबंधी प्रमाणपत्र ऑनलाइन भेजा जाएगा किंतु नगद राशि व पुस्तकोपहार नहीं दिया जाएगा। उक्त अनुसार किसी अलंकरण हेतु पर्याप्त प्रविष्टि न आने अथवा प्रविष्टि स्तरीय न होने पर वह अलंकरण अन्य विधा में दिया अथवा स्थगित किया जा सकेगा। अंतिम तिथि के पूर्व तक नए अलंकरण जोड़े जा सकेंगे।
०१. महीयसी महादेवी वर्मा हिंदी रत्न अलंकरण, ११,००१ रु., समग्र गद्य लेखन। सौजन्य आचार्य संजीव वर्मा 'सलिल' जी, जबलपुर।
०२. शांतिराज हिन्दी रत्न अलंकरण, ११,००१ रु.समग्र पद्य लेखन। सौजन्य आचार्य संजीव वर्मा 'सलिल' जी, जबलपुर।
०३. सत्याशा हिन्दी रत्न अलंकरण, ११,००१ रु., समीक्षा, मीमांसा। सौजन्य डॉ. साधना वर्मा जी, बेंगलुरु।
०४. जवाहर लाल चौरसिया 'तरुण' अलंकरण, ११,००१ रु., निबंध / संस्मरण / यात्रावृत्त सौजन्य सुश्री अस्मिता शैली जी, जबलपुर।
०५. कमला शर्मा स्मृति हिन्दी गौरव अलंकरण, ५१०० रु., हिंदी गजल (मुक्तिका, गीतिका, तेवरी, सजल, पूर्णिका आदि)। सौजन्य श्री बसंत कुमार शर्मा जी, बिलासपुर।
०६. सिद्धार्थ भट्ट स्मृति हिन्दी गौरव अलंकरण, ५१०० रु., कहानी/लघु कथा (लघुकथा, बोध कथा, बाल कथा, दृष्टांत कथा आदि)। सौजन्य श्रीमती मीना भट्ट जी, जबलपुर।
०७. डाॅ. शिवकुमार मिश्र स्मृति हिन्दी गौरव अलंकरण, ५१०० रु., छंद (भारतीय/अभारतीय)। सौजन्य डाॅ. अनिल वाजपेयी जी, जबलपुर।
०८. सुरेन्द्रनाथ सक्सेना स्मृति हिन्दी गौरव अलंकरण, ५१०० रु., गीत, नवगीत । सौजन्य श्रीमती मनीषा सहाय जी, जबलपुर।
०९. डॉ. अरविन्द गुरु स्मृति हिंदी गौरव अलंकरण, ५१०० रु., कविता। सौजन्य डॉ. मंजरी गुरु जी, रायगढ़।
१०. विजय कृष्ण शुक्ल स्मृति अलंकरण, ५१०० रु., व्यंग्य लेख। सौजन्य डॉ. संतोष शुक्ला।
११. शिवप्यारी देवी-बेनीप्रसाद स्मृतिअलंकरण, ५१०० रु.। बाल साहित्य (गद्य,पद्य), सौजन्य डॉ. मुकुल तिवारी, जबलपुर।
१२. सत्याशा लोक श्री अलंकरण, २१०० रु., बुंदेली साहित्य। सौजन्य डा. साधना वर्मा जी, जबलपुर।
१३. रायबहादुर माताप्रसाद सिन्हा अलंकरण, २१०० रु., राष्ट्रीय देशभक्ति साहित्य। सौजन्य सुश्री आशा वर्मा जी, जबलपुर।
१४. कवि राजीव वर्मा स्मृति कला श्री अलंकरण, २१०० रु., गायन-वादन-चित्रकारी आदि। सौजन्य आर्किटेक्ट मयंक वर्मा, जबलपुर।
१५.सुशील वर्मा स्मृति समाज श्री अलंकरण, २१०० रु., पर्यावरण व समाज सेवा। सौजन्य श्रीमती सरला वर्मा भोपाल।
साक्षात्कार, व्याकरण, पुरातत्व, पर्यटन, आत्मकथा, तकनीकी लेखन, आध्यात्मिक/धार्मिक लेखन, विधि, चिकित्सा, कृषि आदि क्षेत्रों की श्रेष्ठ कृतियों पर अलंकरण तथा पुस्तकोपहार प्रदान किए जाएँगे।
अलंकरण स्थापना
अनुवाद, तकनीकी लेखन, विधि, चिकित्सा, आध्यात्म, हाइकु (जापानी छंद), सोनेट, रुबाई, कृषि, ग्राम विकास, जन जागरण तथा अन्य विधाओं में अपने पूज्यजन /प्रियजन की स्मृति में अलंकरण स्थापना हेतु प्रस्ताव आमंत्रित हैं। अलंकरणदाता अलंकरण निधि के साथ १५००/- (अलंकरण सामग्री हेतु) जोड़कर ९४२५१८३२४४ पर भेज कर सूचित करें।
पुस्तक प्रकाशन
कृति प्रकाशित कराने, भूमिका/समीक्षा लेखन हेतु पांडुलिपि सहित संपर्क करें। संस्था की संरक्षक सदस्यता ग्रहण करने पर एक १२० पृष्ठ तक की एक पांडुलिपि का तथा आजीवन सदस्यता ग्रहण करने पर ६० पृष्ठ तक की एक पांडुलिपि का प्रकाशन समन्वय प्रकाशन, जबलपुर द्वारा किया जाएगा।
पुस्तक विमोचन
कृति विमोचन हेतु कृति की ५ प्रतियाँ, सहयोग राशि ५००० रु. रचनाकार तथा किताब संबंधी जानकारी ३० जुलाई तक आमंत्रित है। विमोचित कृति की संक्षिप्त चर्चा कर, कृतिकार का सम्मान किया जाएगा।
वार्षिकोत्सव, ईकाई स्थापना दिवस, किसी साहित्यकार की षष्ठि पूर्ति, साहित्यिक कार्यशाला, संगोष्ठी अथवा अन्य सारस्वत अनुष्ठान करने हेतु इच्छुक ईकाइयाँ / सहयोगी सभापति से संपर्क करें। संस्था की नई ईकाई आरंभ करने हेतु प्रस्ताव आमंत्रित हैं।
* सभापति- आचार्य संजीव वर्मा 'सलिल' *
* अध्यक्ष- बसंत शर्मा *
* उपाध्यक्ष- जय प्रकाश श्रीवास्तव, मीना भट्ट *
* सचिव - छाया सक्सेना, अनिल बाजपेई, मुकुल तिवारी *
* कोषाध्यक्ष - डॉ. अरुणा पांडे *
* प्रकोष्ठ प्रभारी - अस्मिता शैली, मनीषा सहाय।
जबलपुर, १५.५.२०२५
***
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें