सोमवार, 10 जून 2013

vinay: prabhu j! hamko den vardaan... sanjiv

भजन :
प्रभु जी! हमको दें वरदान
संजीव
*
प्रभु जी! हमको दें वरदान...
*
हम माटी के महज खिलौने,
प्रकृति मत के मृग-छौने.
कोशिश करें न जीवन में, नभ
छुए बिना रह जाएं बौने.
जड़ें जमा धरती वर विचरें
बनें धरा का मान...
*
हम किस्मत के बनें डिठौने,
करें न कोई काम घिनौने.
रंग भर सकें जग-जीवन में-
हों न अधूरे स्वप्न सलौने.
दॊए रहें दुर्गुण-दुःख हमसे
हों सद्गुण की खान...
*
स्वासों संग आसन के गौना,
प्यास हरे, रासों का दौना.
करे पूर्ण की प्राप्ति 'सलिल', पग
थामे नहीं पा औना-पौना.
समय-सत्य का कर पायें हम
समय-पूर्व अनुमान...
*

8 टिप्‍पणियां:

  1. vijay3@comcast.net@yahoogroups.com

    भजन अच्छा लगा।

    विजय

    जवाब देंहटाएं
  2. Kusum Vir via yahoogroups.com

    आचार्य जी,
    ईश भक्ति के प्रेम भाव से पगा सुन्दर भजन l
    कुसुम वीर

    जवाब देंहटाएं
  3. rohit Singh

    बेहतरीन प्रार्थना

    जवाब देंहटाएं
  4. kusum sinha

    priy sanjiv jee
    bahut hi sundar bhajan ke liye dher sari badhai sweekar karen

    जवाब देंहटाएं
  5. kusum sinha

    priy sanjiv jee
    bahut hi sundar bhajan ke liye dher sari badhai sweekar karen

    जवाब देंहटाएं
  6. kusum sinha

    priy sanjiv jee
    bahut hi sundar bhajan ke liye dher sari badhai sweekar karen

    जवाब देंहटाएं
  7. deepti gupta via yahoogroups.com

    अतिसुन्दर संजीव जी !

    सादर,

    जवाब देंहटाएं
  8. deepti gupta via yahoogroups.com

    अतिसुन्दर संजीव जी !

    सादर,

    जवाब देंहटाएं