सोमवार, 18 जून 2012

अभिनव बाल गीत: -- संजीव 'सलिल'

अभिनव बाल गीत:




संजीव 'सलिल'



*
शशि सा सुन्दर मुख मिला,
मेघ राशि से बाल.
बाल गीत रच बाल पर,
सचमुच 'सलिल' निहाल..
*




*
लहर लहर लहरा रहे, बाल पवन संग झूम.
गीत, गजल लिखता गगन, तुमको क्या मालूम.




केशव कईसन अस करी, अस कबहूँ न कराय.
नाना बाबा आह भर, बालों पर बलि जांय..



नागिन सम बल खा रहे,
बाल बुला भूचाल.
सर्वनाम होते फ़िदा,
संज्ञा करें धमाल..


 





 बाल हाल बतला रहे, पिया डालते तेल.
हौले-हौले गूंथते, रूचि-रूचि पोनीटेल.




बाल-बाल बच बाल से, बनते बाल बवाल..
ग्वाल-बाल की फ़ौज लख, हों अरमान निढाल..



क्रोध प्रिया का देखकर,
खड़े पिया के बाल.
राम बचाएं लग रहा,
घर जी का जंजाल..  
*




Acharya Sanjiv verma 'Salil'
http://divyanarmada.blogspot.com
http://hindihindi.in



8 टिप्‍पणियां:

  1. ` BAAL ` PAR HEE ITNE SAARE DOHE !
    BAALON KEE MAHIMA BADEE NYAAREE AUR
    PYAAREE LAGEE HAI

    जवाब देंहटाएं
  2. - kanuvankoti@yahoo.com

    आदरणीय संजीव जी,

    आपका 'बाल गीत'आज सच्चे अर्थों में बाल गीत है. सुन्दर चेहरों की छवियाँ और उड़ते हुए रेशमी केश... क्या कहने आपकी रचनाशीलता के.
    बारम्बार दाद के साथ,
    अति प्रसन्न और मुदित
    कनु

    जवाब देंहटाएं
  3. -pindira77@yahoo.co.in

    bal sulabh yh giit, bal par bali bali jauun, bikhre uljhe bal kahan inko le jauun.sundar ati sunder ,alankaron ka prayog.badhai

    Regards,

    Indira Sharma

    जवाब देंहटाएं
  4. sn Sharma ✆ द्वारा yahoogroups.comसोमवार, जून 18, 2012 7:57:00 pm

    sn Sharma ✆ द्वारा yahoogroups.com

    kavyadhara


    आ० आचार्य जी
    बालों के सौन्दर्य के विभिन्न रूपों और उनके आकर्षणों का सचित्र वर्णन मनोहर है | आपकी लेखनी को नमन !
    सादर,
    कमल

    जवाब देंहटाएं
  5. kusum sinha ✆ ekavita

    priy sanjiv ji

    aajkal to aap kamal hi kamal kar rahe hain prerna shrot kaun hai kya bhabhi ji? ki koi aur hai? vaise to aap hamesha bahut sundar likhte rahe hain lekin aajkal to alag alag field me bhi ghum rahe hain kya bat hai?
    kusum

    जवाब देंहटाएं
  6. Rakesh Khandelwal ✆ ekavita

    मेघद्दोत अलकों में जब जब उलझ गया कोई चंचल मन
    तब तब ही लहएराईं घटायें, तब तब ही तो बरसा सावन.

    आपकी रचनाधर्मिता को सादर नमन.
    राकेश

    जवाब देंहटाएं
  7. ksantosh_45@yahoo.co.in द्वारा yahoogroups.com ekavita
    यह संदेश हटा दिया गया है. संदेश पुनर्स्थापित करें


    वाह सलिल जी ! कमाल कर दिया आपने। जादू है आपकी कलम में।
    जी चाहता है कलम चूम लूँ। बहुत-बहुत बधाई।
    सन्तोष कुमार सिंह

    जवाब देंहटाएं
  8. आपका आदेश शिरोधार्य, हाज़िर है रहस्य-
    मिले कुसुम से प्रेरणा, दीप्त किरण का रंग.
    बिम्ब देख राकेश का, सलिल साधना दंग..

    जवाब देंहटाएं