शुक्रवार, 26 अगस्त 2011

दोहा सलिला- यमक का रंग दोहे के सँग: घट ना जाए मूल -- संजीव 'सलिल'

गले मिले दोहा यमक
*
घट ना फूटे सम्हल जा, घट ना जाए मूल.
घटना जब घट जाए तो, चुभती शूल बबूल..
घट= घड़ा, कम हो, काम होना. 
*
चमक कैमरे ले रहे, जहाँ-तहाँ तस्वीर.
दुर्घटना में कै मरे?, फ़िक्र न कर धर धीर..
कैमरे=चित्र उतरने का यंत्र, कितने मरे.
*
मिले अजनबी पर नहीं, रहे अजनबी मीत.
सब सज-धज तज अज नबी, गाते प्रभु के गीत..
अजनबी=अपरिचित, अज=अजन्मा, ईश, नबी=ईश्वर का दूत.
*
तिल-तिलकर जलता रहा, तिल भर सका न त्याग.
तिल-घृत की चिंताग्नि की, सहे सुयोधन आग..
तिल=अल्प, एक खाद्यान्न.
*
माँग भरें वर माँगकर, गौरा हुईं प्रसन्न..
बौरा पूरी माँगकर, हुए अधीन न खिन्न..
माँग=विवाहित स्त्रियों के केशों के मध्य रेखा, इच्छा.
*
टाँग न सकती टाँग को, हर खूँटी बेकाम.
टाँगा टाँगा ही नहीं, लेकिन पाया नाम..
टाँग=पैर, टाँगना. टाँगा=टाँग लिया, घोड़े द्वारा खींचे जानेवाला वाहन.
*
नाम न पूछें नाम से, जाना जाता व्यक्ति.
बिना नाम का काम कर, तजें मोह-आसक्ति..
नाम=व्यक्ति का संबोधन, यश, श्रेय.
*******
Acharya Sanjiv Salil

http://divyanarmada.blogspot.com

8 टिप्‍पणियां:

  1. sn Sharma ✆ द्वारा yahoogroups.com ekavitaशुक्रवार, अगस्त 26, 2011 10:30:00 pm

    आ० आचार्य जी,
    यमक अलंकार से सजे धजे दोहों में अलंकृत शब्द अपने अर्थों से हमें चमत्कृत कर गये | आपकी कलम के ऐसे कौशल को बारम्बार नमन |
    सादर
    कमल

    जवाब देंहटाएं
  2. priy sanjiv ji
    aapke charan pakad lun to bhi kam hi hoga aapke jaisi kavitva shakti kam hi logo ke pas hai
    kusum

    जवाब देंहटाएं
  3. ये मर्मस्पर्शी आचार्य जी !

    चमक कैमरे ले रहे, जहाँ-तहाँ तस्वीर.
    दुर्घटना में कै मरे?, फ़िक्र न कर धर धीर..

    सादर शार्दुला

    जवाब देंहटाएं
  4. कुसुम देव-सिर पर चढ़े, पग छू क्यों दे पाप.
    शब्दराधन कर सकूँ, शुभाशीष दें आप..

    जवाब देंहटाएं
  5. Amitabh Tripathi ✆ द्वारा yahoogroups.com ekavitaबुधवार, अगस्त 31, 2011 11:55:00 pm

    आदरणीय आचार्य जी

    अच्छे लगे आपके यमकीय प्रयोग
    सादर
    अमित

    --
    अमिताभ

    जवाब देंहटाएं
  6. shriprakash shukla ✆ द्वारा yahoogroups.com ekavitaबुधवार, अगस्त 31, 2011 11:58:00 pm

    आदरणीय आचार्य जी,
    रुचिकर लगे यह सभी दोहे | बधाई
    सादर
    श्रीप्रकाश शुक्ल

    - उद्धृत पाठ दिखाएं -
    Web:http://bikhreswar.blogspot.com/

    जवाब देंहटाएं
  7. Amitabh Tripathi ✆ द्वारा yahoogroups.com ekavitaगुरुवार, सितंबर 01, 2011 12:10:00 am

    आदरणीय आचार्य जी

    अच्छे लगे आपके यमकीय प्रयोग
    सादर
    अमित

    --
    अमिताभ

    जवाब देंहटाएं
  8. shriprakash shukla ✆ द्वारा yahoogroups.com ekavitaगुरुवार, सितंबर 01, 2011 12:11:00 am

    आदरणीय आचार्य जी,
    रुचिकर लगे यह सभी दोहे | बधाई
    सादर
    श्रीप्रकाश शुक्ल

    जवाब देंहटाएं