बाल दोहे:
पेंग्विन सबकी मीत है
आचार्य संजीव 'सलिल'
बर्फ बीच पेंग्विन बसी, नाचे फैला पंख.
करे हर्ष-ध्वनि इस तरह, मानो गूँजे शंख..
लम्बी एक कतार में, खड़ी पढाती पाठ.
अनुशासन में जो रहे, होते उसके ठाठ..
श्वेत-श्याम बाँकी छटा, सबका मन ले मोह.
शांति इन्हें प्रिय, कभी भी, करें न किंचित क्रोध.
यह पानी में कूदकर, करने लगी किलोल.
वह जल में डुबकी लगा, नाप रही भू-गोल..
हिम शिखरों से कूदकर, मौज कर रही एक.
दूजी सबसे कह रही, खोना नहीं विवेक..
आँखें मूँदे यह अचल, जैसे ज्ञानी संत.
बिन बोले ही बोलती, नहीं द्वेष में तंत..
माँ बच्चे को चोंच में, खिला रही आहार.
हमने भी माँ से 'सलिल',पाया केवल प्यार..
पेंग्विन सबकी मीत है, गाओ इसके गीत.
हिल-मिलकर रहना सदा,'सलिल'सिखाती रीत..
***********
बहुत सुन्दर रचना है पेंग्विन मुझे बड़ी अच्छी लगती है ! जब भी देखता हूँ लगता है बहुत ही भोली और शर्मीली है | जैसे भगवान् ने मानव बनाते बनाते जानवर और मानव के बिच का जिव बना दिया हो |
जवाब देंहटाएंJuly 24, 2009 10:45 AM
बहुत सुंदर रचना है !!
जवाब देंहटाएंJuly 24, 2009 10:51 AM
लम्बी एक कतार में, खड़ी पढाती पाठ.
जवाब देंहटाएंअनुशासन में जो रहे, होते उसके ठाठ..
Waah Salil Ji Waah
July 24, 2009 12:54 PM
बहुत अच्छे दोहे।
जवाब देंहटाएं-Zakir Ali ‘Rajnish’
{ Secretary-TSALIIM & SBAI }
July 25, 2009 5:55 PM
वाह वाह पेंग्विन ;;;;
जवाब देंहटाएंसबको सिखाओ अनुशासन
ताक धिना धिन
July 26, 2009 3:54 PM
Mujhe aapke likhe yeh dohe bhot aache lage
जवाब देंहटाएंsach mei penguin ki kya tasvir pesh ki hai aapne.
bhot sunder
July 27, 2009 2:46 PM
penguines are well described.
जवाब देंहटाएंpengvin par ras bhre dohe padhkar majaa aa gaya.
जवाब देंहटाएं