मन शिवम् गात
अवनीश तिवारी
मुंड माल ,
त्रिशूल विशाल ,
देख डमरू हाथ ,
मन शिवम् गात |
त्रिनेत्र - ललाट ,
जटा गंग- धार ,
गले झूलत नाग ,
मन शिवम् गात |
चन्द्र - भाल ,
ओढे मृग - छाल,
हो तांडव नाच ,
मन शिवम् गात |
कैलाश - नाथ,
करें काम - नाश ,
वंदन दिन - रात ,
मन शिवम् गात |
*********
सावन के पावन माह में भोले शिव को नमन |
जवाब देंहटाएंअवनीश तिवारी
भावः-भक्तिपूर्ण शिव-भजन बहुत मधुर है.
जवाब देंहटाएंभजन अच्छा लगा.
जवाब देंहटाएं