शनिवार, 7 जुलाई 2012

मुक्तक: एक दिल... संजीव 'सलिल'

मुक्तक:
एक दिल...
संजीव 'सलिल'
*
1336570

*
एक दिल अरमान सौ हैं.
गगन एक उड़ान सौ हैं..
नास्तिकता बढ़ी इतनी-
भक्त कम भगवान सौ हैं..
*
जो दिल के मेहमान बन गये.
हम उनके दरबान बन अगये..
दिल के तार छेड़ने बैठे-
दिल-दिलवर सुर-तान बन गये..
*
दिल-बगिया में दिलवर फूल.
दिवस विरह के चुभते शूल..
महका महुआ मदिर मिलन-
सब दुनिया को जाओ भूल..
*
कभी है सीता, कभी है राम.
कभी है राधा, कभी है श्याम..
दिल की दुनिया का दस्तूर-
भुला नाम दिल वरे अनाम..
*
दर्दे-दिल को मौन हो पीना सीखो.
मरदे-दिल हो दुनिया में जीना सीखो..
जान को जान पर निसार करो-
परदे-दिल होकर 'सलिल' जीना सीखो..
*
दिल में दिलदार को इस तरह बसाया जाए.
दिल को दिलदार का मंदिर ही बनाया जाये..
दिल को दिल दे जो सदा, भूल न पाये दिलवर- 
दिलरुबा दिल का 'सलिल' ऐसे बजाया जाए..
*
दिल लगी चुभती बहुत है, दिल्लगी मत कीजिये.
दिल लगी दिल से लगाकर, बन्दगी हँस कीजिये..
दर्दे-दिल दिल में छिपाकर, हर्षे-दिल करिए बयां-
फख्रे-दिल दिलवर के बनकर, स्वर्ग सा सुख लीजिये..
*

6 टिप्‍पणियां:

  1. Pranava Bharti ✆ द्वारा yahoogroups.com ekavita


    आ .संजीव जी
    बहुत सुंदर मुकतक ......ढेर सी बधाई !
    जब ये दिल उदास होता है
    जाने कौन आस पास होता है
    रौशनी बन के समा जाता है दिल में जो
    शायद एक अहसास होता है|

    अब तस्वीर कहाँ से लें?
    आपके निर्देश पर एक बार प्रयास किया था
    पर चेला कुछ कम बुद्धि का निकला|
    एक दिन आपसे पूछकर समय लेकर सीखूंगी|

    सादर
    प्रणव भारती

    जवाब देंहटाएं
  2. sn Sharma ✆ ahutee@gmail.com द्वारा yahoogroups.com kavyadhara


    आ० आचार्य जी ,
    ' दिल ' पर लिखे मुक्तक रुचिकर लगे | बधाई |
    विशेष नीरज-शैली में -

    दिल में दिलदार को इस तरह बसाया जाए.
    दिल को दिलदार का मंदिर ही बनाया जाये..
    दिल को दिल दे जो सदा, भूल न पाये दिलवर-
    दिलरुबा दिल का 'सलिल' ऐसे बजाया जाए..
    सादर
    कमल

    जवाब देंहटाएं
  3. deepti gupta ✆ द्वारा yahoogroups.comशनिवार, जुलाई 07, 2012 11:03:00 pm

    deepti gupta ✆ द्वारा yahoogroups.com

    kavyadhara


    अतिसुन्दर, संजीव जी !

    सादर,
    दीप्ति

    जवाब देंहटाएं
  4. - mcdewedy@gmail.com

    Dil ko khub matha hai-badhai.

    Mahesh Chandra Dewedy

    जवाब देंहटाएं
  5. आज 09/07/2012 को आपकी यह पोस्ट (दीप्ति शर्मा जी की प्रस्तुति मे ) http://nayi-purani-halchal.blogspot.com पर पर लिंक की गयी हैं.आपके सुझावों का स्वागत है .
    धन्यवाद!

    जवाब देंहटाएं