सोमवार, 11 जून 2012

बाल कविता, कोयल-बुलबुल की बातचीत --संजीव 'सलिल'


बाल कविता:

कोयल-बुलबुल की बातचीत

संजीव 'सलिल'
*
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
कुहुक-कुहुक कोयल कहे: 'बोलो मीठे बोल'.
चहक-चहक बुलबुल कहे: 'बोल न, पहले तोल'..

यह बोली: 'प्रिय सत्य कह, कड़वी बात न बोल'.
वह बोली: 'जो बोलना उसमें मिसरी घोल'.

 
 
इसका मत: 'रख बात में कभी न अपनी झोल'.
उसका मत: 'निज गुणों का कभी न पीटो ढोल'..

इसके डैने कर रहे नभ में तैर किलोल.
वह फुदके टहनियों पर, कहे: 'कहाँ भू गोल?'..

यह पूछे: 'मानव न क्यों करता सच का मोल.
वह डांटे: 'कुछ काम कर, 'सलिल' न नाहक डोल'..

***************
Acharya Sanjiv verma 'Salil'

http://divyanarmada.blogspot.com
http://hindihindi.in

4 टिप्‍पणियां:

  1. drdeepti25@yahoo.co.in द्वारा yahoogroups.com kavyadhara


    शिक्षाप्रद और बहुत सुन्दर बालकविता !
    बधाई..!
    सादर,
    दीप्ति

    जवाब देंहटाएं
  2. sn Sharma ✆ ahutee@gmail.com द्वारा yahoogroups.com avyadhara


    आ० आचार्य जी,
    अति सुन्दर बाल-दोहे ! साधुवाद
    सादर
    कमल

    जवाब देंहटाएं
  3. Santosh Bhauwala ✆ द्वारा yahoogroups.com kavyadhara


    आदरणीय आचार्य जी ,प्रेरणास्पद बाल दोहे मन को भाये !नमन
    सादर संतोष भाऊवाला

    जवाब देंहटाएं
  4. kusumsinha2000@yahoo.com ekavita


    priy salil ji
    aapki rachnao ki jitni bhi tarif karun kam hi hoga bahut khub bahut sundar aur navinata liye bhi
    kusum

    जवाब देंहटाएं