बुधवार, 5 अक्टूबर 2011

दोहा सलिला: एक हुए दोहा यमक --संजीव 'सलिल'

दोहा सलिला:

एक हुए दोहा यमक

-- संजीव 'सलिल'
*
दिया दिया लेकिन नहीं, बाली उसमें ज्योत.
बाली उमर न ला सकी, उजियारे को न्योत..
*
संग समय के जंग है, ताकत रखें अकूत.
न हों कुमारी अब 'सलिल', सुकुमारी- मजबूत..
*
लाल किसी का हो- मिला, खून सभी का लाल.
हों या ना हों पास में, हीरे मोती लाल..
*
चली चाल पर चाप पर, नहीं सुधारी चाल.
तभी चालवासी करें, थू-थू बिगड़े हाल..
*
पाल और पतवार बिन, पेट न पाती पाल.
नौका मौका दे चलें, जब चप्पू सब काल..
*
काल न आता, आ गया, काल बन गया काल.
कौन कहे सत्काल कब, कब अकाल-दुष्काल..
*
भाव बिना अभिनय विफल, खाओ न ज्यादा भाव.
ताव-चाव गुम हो गये, सुनकर ऊँचे भाव..
*
असरकार सरकार औ', असरदार सरदार.
अब भारत को दो प्रभु, सचमुच है दरकार..
*
सम्हल-सम्हल चल ढाल पर, फिसल न जाये पैर.
ढाल रहे मजबूत तो, मना जान की खैर..
*
दीख पालने में रहे, 'सलिल' पूत के पैर.
करे कार्य कुछ पूत हो, तभी सभी की खैर..
*
खैर मना ले जान की, लगा पान पर खैर.
पान मान का खिला-खा, मिट जाये सब  बैर..
*

8 टिप्‍पणियां:

  1. sn Sharma ✆ द्वारा yahoogroups.com ekavitaबुधवार, अक्टूबर 05, 2011 10:22:00 pm

    आ० आचार्य जी,
    सुन्दर दोहे यमक विशेष-
    काल न आता, आ गया, काल बन गया काल.
    कौन कहे सत्काल कब, कब अकाल-दुष्काल..
    सादर
    कमल

    जवाब देंहटाएं
  2. आदरणीय सलिल जी,
    यमक अलंकार युक्त दोहे पढ़वाने के लिए साधुवाद।
    सादर

    धर्मेन्द्र कुमार सिंह ‘सज्जन’

    जवाब देंहटाएं
  3. vijay2@comcast.net ✆ द्वारा yahoogroups.com ekavitaशुक्रवार, अक्टूबर 07, 2011 10:28:00 pm

    आ० संजीव सलिल जी,

    अति सुन्दर !

    भाव बिना अभिनय विफल, खाओ न ज्यादा भाव.
    ताव-चाव गुम हो गये, सुनकर ऊँचे भाव..



    बधाई हो

    विजय निकोर

    जवाब देंहटाएं
  4. आ० सलिल जी
    मुग्ध कर देते हैं दोहे।
    संकलन योग्य हैं। बधाई।
    सन्तोष कुमार सिंह

    जवाब देंहटाएं
  5. Bravo , Salil jee .
    Highly recommended for higher studies .

    Your's ,

    Achal Verma

    जवाब देंहटाएं
  6. Navin C. Chaturvedi ✆ द्वारा yahoogroups.com ekavitaशुक्रवार, अक्टूबर 07, 2011 10:30:00 pm

    यमक पर बहुत सुन्दर संग्रह तैयार हो रहा है आदरणीय
    एक यादगार संग्रह
    नमन

    जवाब देंहटाएं
  7. sn Sharma ✆ द्वारा yahoogroups.com ekavitaशुक्रवार, अक्टूबर 07, 2011 10:31:00 pm

    आ० आचार्य जी,
    सुन्दर दोहे यमक विशेष-
    काल न आता, आ गया, काल बन गया काल.
    कौन कहे सत्काल कब, कब अकाल-दुष्काल..
    सादर
    कमल

    जवाब देंहटाएं
  8. आदरणीय सलिल जी,
    यमक अलंकार युक्त दोहे पढ़वाने के लिए साधुवाद।
    सादर

    धर्मेन्द्र कुमार सिंह ‘सज्जन’

    जवाब देंहटाएं