रविवार, 3 जनवरी 2010

सरस्वती वंदना : 1 अम्ब विमल मति दे संजीव 'सलिल'

सरस्वती वंदना : 1




संजीव 'सलिल'



अम्ब विमल मति दे



हे हंस वाहिनी! ज्ञानदायिनी!!

अम्ब विमल मति दे.....



नन्दन कानन हो यह धरती।

पाप-ताप जीवन का हरती।

हरियाली विकसे.....



बहे नीर अमृत सा पावन।

मलयज शीतल शुद्ध सुहावन।

अरुण निरख विहसे.....



कंकर से शंकर गढ़ पायें।

हिमगिरि के ऊपर चढ़ जाएँ।

वह बल-विक्रम दे.....



हरा-भरा हो सावन-फागुन।

रम्य ललित त्रैलोक्य लुभावन।

सुख-समृद्धि सरसे.....



नेह-प्रेम से राष्ट्र सँवारें।

स्नेह समन्वय मन्त्र उचारें।

' सलिल' विमल प्रवहे.....



************************

Acharya Sanjiv Salil



http://divyanarmada.blogspot.com

7 टिप्‍पणियां:

  1. आ.आचार्य जी ,

    बहुत कल्याणकारी और सुन्दर कामना है. सबसे बड़ी वस्तु 'निर्मल मति' ,वह मिल जाये तो मानव जीवन सँवर जाए .
    इस कामना में हम भी आपके साथ हैं .

    सादर ,
    प्रतिभा सक्सेना.

    जवाब देंहटाएं
  2. बिन प्रतिभा निर्मल मति, दिखा न पाती राह.
    सलिल-साधना सफल हो, पा प्रतिभा की छाँह..

    जवाब देंहटाएं
  3. आदरणीय आचार्य जी

    अति सुन्दर !
    निराला जी याद आ गये - वर दे वीणा वादिनी.... वर दे !

    सादर
    प्रताप

    जवाब देंहटाएं
  4. आचार्य जी
    यह गीत वन बन्धु परिषद की प्रार्थना से कफी मेल खाता हुआ है।
    मैने उनकी सभाओं मे कई बार सुना है।

    Kuldip Gupta
    BLOGS AT: http://kuldipgupta.blogspot.com/
    and at : http://kuldipgupta.rediffiland.com/iland/kuldipgupta.html

    Aerocom Private Limited
    S3/49 Mancheswar Industrial Estate
    Bhubaneswar 751010
    India
    Tel. 091 674 2585324
    9337102459
    Fax 091 0674 2586332

    जवाब देंहटाएं
  5. ''कंकर से शंकर गढ़ पायें।

    हिमगिरि के ऊपर चढ़ जाएँ।
    वह बल-विक्रम दे.....
    हरा-भरा हो सावन-फागुन।
    रम्य ललित त्रैलोक्य लुभावन।
    सुख-समृद्धि सरसे.....
    नेह-प्रेम से राष्ट्र सँवारें।

    स्नेह समन्वय मन्त्र उचारें।''


    Excellent thoughts & lines
    Regards,


    Jitendra

    जवाब देंहटाएं
  6. आ० आचार्य जी,

    आशीर्वाद के लिये आभारी हूँ |

    कमल

    जवाब देंहटाएं
  7. kuldipgupta@hotmail.com की छवियां हमेशा प्रदर्शित करें
    आ आचार्य जी
    मैने आपको एक मेल भेजी थी कि शायद यह गीत आपका स्वरचित नहीं है।
    कम से कम कुछ पंक्तियां तो शब्दशः नकल हैं।
    उत्तर की अपेक्षा थी।


    Kuldip Gupta
    BLOGS AT: http://kuldipgupta.blogspot.com/
    and at : http://kuldipgupta.rediffiland.com/iland/kuldipgupta.html

    Aerocom Private Limited
    S3/49 Mancheswar Industrial Estate
    Bhubaneswar 751010
    India
    Tel. 091 674 2585324
    9337102459
    Fax 091 0674 2586332

    जवाब देंहटाएं