कुल पेज दृश्य

सोमवार, 27 जुलाई 2015

chintan

चिंतन और अभिमत:

निम्न बिन्दुओं पर सोचिये और अपना मत बताइये-

नकारात्मक समाचारों की भरमार क्यों? सकारात्मक समाचार से दूरी क्यों? संवाददाता सोचें और खुद को बदलें।
· 
प्रधानमंत्री के दौरे पर उनके वाहन की स्थिति, समय दूरदर्शन पर घोषित करना, उनकी सुरक्षा के लिए खतरा हो सकती है. पत्रकार सोचें
·
दिल्ली महानगर पालिका और राज्य सरकार समाप्त कर, सांसदों का मंत्रिमंडल स्थानीय प्रशासन सम्हाले तो तिहरी प्रशासन व्यवस्था के टकराव ख़त्म हों
·
दिल्ली में महानगर पालिका, राज्य सरकार, राज्यपाल, पुलिस और केंद्र सरकार इतने नियंत्रणों की क्या जरूरत? एकल प्रशासन क्यों नहीं?
·
किसी ने आतंकवादी संगठन का झंडा फहराया, कितनों ने देखा? मीडिया ने समाचार बनाकर हजारों बार दिखाया, करोड़ों को दिखाया। बड़ा दोषी कौन?
·
विभिन्न सामग्रियों पर अमेरिका, इंग्लैंड, जापान आदि देशों के झंडे बने होते हैं. मीडिया एक देश विशेष के झंडों को सुर्खी क्यों बनाता है?
·
आतंकवादी के प्रति सहानुभूति दर्शानेवालों का सार्वजनिक बहिष्कार आवश्यक है. थूक कर चाटनेवाली मानसिकता निंदनीय है।

कोई टिप्पणी नहीं: